एक्सप्लोरर

क्या बकरीद पर खुद की कुर्बानी दे सकता है कोई शख्स? उलेमा बोले- शरीयत और इंसानियत दोनों में ये...

मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने कहा कि यह घटना दिखाती है कि आम मुसलमानों में इस्लामी तालीम की कितनी कमी है. कुर्बानी का मकसद जानवर को मारना नहीं, अल्लाह के हुक्म का पालन करना है.

बकरीद पर कुर्बानी में खुद को कुर्बान करने को उलेमा ने इस्लाम के खिलाफ बताया है. उनका कहना है कि इस्लाम में खुदकुशी करना हराम है. जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक और प्रसिद्ध आलिम मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने कहा कि देवरिया में बकरीद की कुर्बानी के लिए खुद को कुर्बान किए जाने की घटना से इस्लामी हलकों में गंभीर चिंता और अफसोस का माहौल है.

शनिवार (7 जून, 2025) को जनपद देवरिया के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के उधोपुर गांव में बकरीद की कुर्बानी में ईश मोहम्मद नाम के एक शख्स ने खुद को कुर्बान कर दिया. गला रेतने के बाद वह एक घंटे तक तड़पता रहा. उसको हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. उसने मरने से पहले लेटर लिखकर कहा था कि वह जानवर के बजाए अल्लाह के रसूल के नाम से अपनी कुर्बानी कर रहा है.

मौलाना ने कहा कि इस्लाम में खुदकुशी हराम अमल है. यह न सिर्फ एक बड़ा गुनाह है, बल्कि ऐसा शख्स अल्लाह की दी हुई जिंदगी को ठुकराता है, जो इस्लामी अकीदे के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि ये बहुत अफसोसजनक घटना है कि आज आम मुसलमानों में इस्लामी तालीम और समझ की कितनी कमी है. उन्होंने कहा, 'कुर्बानी का मकसद जानवर को मारना नहीं, बल्कि अल्लाह के हुक्म की इताअत (आज्ञा का पालन) है, लेकिन किसी इंसान का खुद को कुर्बान कर देना न शरीयत में जायज है, न इंसानियत में.'

मौलाना ने कहा कि इस्लाम समझ और इल्म का मजहब है. हर काम की हदें, तरीके और मकसद शरीयत ने तय किए हैं. खुद की की गर्दन काटना न कुर्बानी है, न इबादत बल्कि यह शैतान का बहकावा है.

ईश मोहम्मद की उम्र 60 साल थी. उन्होंने मरने से पहले एक लेटर लिखा था. इस लेटर में उन्होंने कहा, 'इंसान अपने घर में बकरे को बेटे की तरह पाल-पोसकर कुर्बानी करता है, वो भी जीव है. कुर्बानी करनी चाहिए, मैं खुद अपनी कुर्बानी अल्लाह के रसूल के नाम से कर रहा हूं. किसी ने मेरा कत्ल नहीं किया है. सुकून से मिट्टी देना, डरना नहीं है. जिस जगह खूंटा है, उसी जगह मेरी कब्र होनी चाहिए.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल चुनाव से पहले रेल मंत्रालय का बड़ा कदम, मुंबई से हावड़ा के लिए चलाई जाएगी दो अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें
बंगाल चुनाव से पहले रेल मंत्रालय का बड़ा कदम, मुंबई से हावड़ा के लिए चलाई जाएगी दो अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें
केंद्र सरकार ने डीजल और ATF पर बढ़ाई एक्सपोर्ट ड्यूटी, तेल कंपनियों की बढ़ी टेंशन
केंद्र सरकार ने डीजल और ATF पर बढ़ाई एक्सपोर्ट ड्यूटी, तेल कंपनियों की बढ़ी टेंशन
7 साल पहले लद्दाख बना केंद्र शासित प्रदेश, UIDAI ने आधार कार्ड में अब दिया अलग इकाई का दर्जा
7 साल पहले लद्दाख बना केंद्र शासित प्रदेश, UIDAI ने आधार कार्ड में अब दिया अलग इकाई का दर्जा
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच राहत, LPG लेकर भारत आ रहा एक और जहाज, होर्मुज पार कर चुका है 'जग विक्रम'
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच राहत, LPG लेकर भारत आ रहा एक और जहाज, होर्मुज पार कर चुका है 'जग विक्रम'

वीडियोज

165 मासूमों की आखिरी निशानी !
Sansani: ईरान के जख्मों की दर्दनाक उड़ान ! | ABP News | War
Khabar Filmy Hai: ग्लैमर की चमक के पीछे छिपी कड़वी सच्चाई आई सामने | 11 April 2026 | ABP News
Weekend Recap: 😳देखिये इस हफ्ते का weekend reacp, TV की दुनिया की सभी बड़ी हलचल एक साथ #sbs
'दोस्त' ऑफ ईरान... 'Ghosts' ऑफ बेरूत !

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस की उलझन को जयपुर में अखिलेश यादव ने ऐसे किया दूर! दिखाई दरियादिली या सियासी मजबूरी?
कांग्रेस की उलझन को जयपुर में अखिलेश यादव ने ऐसे किया दूर! दिखाई दरियादिली या सियासी मजबूरी?
होर्मुज से अब हटेगा ईरान का साया? डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में शांति वार्ता के बीच की बड़ी घोषणा
होर्मुज से अब हटेगा ईरान का साया? डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में शांति वार्ता के बीच की बड़ी घोषणा
Ayush Mhatre Retired Out: बिना विकेट गिरे CSK ने आयुष म्हात्रे को वापस क्यों बुलाया? मचा भयंकर बवाल
बिना विकेट गिरे CSK ने आयुष म्हात्रे को वापस क्यों बुलाया? मचा भयंकर बवाल
The Kerala Story 2 Box Office: 'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
US Iran Peace Talks In Islamabad: ईरान की जेल में बंद अमेरिकी नागरिक कौन, जिन्हें छुड़ाने के लिए जेडी वेंस कर सकते हैं पैरवी
ईरान की जेल में बंद अमेरिकी नागरिक कौन, जिन्हें छुड़ाने के लिए जेडी वेंस कर सकते हैं पैरवी
US Iran Peace Talks: अमेरिका ने ईरान पर लगाए थे कौन-कौन से प्रतिबंध, शांति वार्ता में जिनको हटाने की हो रही मांग
अमेरिका ने ईरान पर लगाए थे कौन-कौन से प्रतिबंध, शांति वार्ता में जिनको हटाने की हो रही मांग
कुत्ते ने काटा तो सूरत के सरकारी अस्पताल पहुंचा जर्मन यूट्यूबर, मुफ्त इलाज देखकर रह गया हैरान, वीडियो वायरल
कुत्ते ने काटा तो सूरत के सरकारी अस्पताल पहुंचा जर्मन यूट्यूबर, मुफ्त इलाज देखकर रह गया हैरान
Embed widget