एक्सप्लोरर

Baba Siddiqui Murder: लॉरेंस के भाई अनमोन बिश्नोई से जुड़े बाबा सिद्दीकी मर्डर केस के तार, क्राइम ब्रांच ने बड़ा खुलासा

Baba Siddiqui's murder Case:बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में क्राइम ब्रांच ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है कि इस हत्या की साजिश कनाडा से गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई ने रची थी.

Baba Siddiqui's murder Case: एनसीपी नेता और पूर्व राज्य मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. क्राइम ब्रांच ने शनिवार को बताया कि इस हत्या की साजिश कनाडा से गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई ने रची थी. अनमोल जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई है.

पुलिस ने बताया कि दोनो आरोपी रामफूल कंजोइया और नितिन सप्रे से पूछताछ में यह बात सामने आई. पुलिस ने बताया कि अनमोल बिश्नोई ने एक अन्य आरोपी सुजीत सुशीलसिंह उर्फ ​​डब्बू के जरिए हमले की साजिश रची. सूत्रों के मुताबिक डब्बू ने राजस्थान से हथियार मंगवाए और हमलावरों को आर्थिक मदद भी दी. उसने हत्या से एक महीने पहले किराए के शूटरों को सिद्दीकी के घर और आसपास की रेकी करने का निर्देश दिया था. 

पाचवां हथियार किया बरामद

पुलिस का दावा है कि उन्होंने सुजीत के कब्जे से पांचवां हथियार भी बरामद किया है. कहा जा रहा है कि अनमोल ने हत्या को अंजाम देने के लिए शूटरों को स्नैपचैट के जरिए बाबा सिद्दीकी और उनके बेटे जीशान सिद्दीकी की तस्वीरें मुहैया कराई थीं. अनमोल पर 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह कनाडा में छिपा हुआ है. 

कई अपराधिक मामले में अनमोल का नाम आया है सामने 

अप्रैल में अनमोल ने फेसबुक पर एक पोस्ट कर सलमान खान के बांद्रा स्थित फ्लैट पर फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी. अनमोल बिश्नोई के खिलाफ सलमान खान के घर पर गोलीबारी करने और पनवेल में उनके फार्महाउस पर उनकी हत्या की साजिश रचने के मामले में मामल दर्ज किया गया है. अनमोल बिश्नोई ने कथित तौर पर 29 मई, 2022 को पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वाले आरोपियों को हथियार और रसद सहायता भी मुहैया कराई थी. 

पुलिस ने कहा कि डब्बू और हाल ही में गिरफ्तार किए गए कुछ अन्य लोगों को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया, जबकि पहले तीन आरोपियों धर्मराज कश्यप, गुरनैल सिंह और प्रवीण लोनकर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. शुक्रवार को लुधियाना से गिरफ्तार किए गए डब्बू ने ही शूटरों से अनमोल बिश्नोई की बात कराई थी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम पर हमला किया, गाली दी', लूथरा ब्रदर्स के गोवा क्लब में इस महिला संग क्या हुआ, सुनाई आपबीती

'उ नेता किस चीज का, महुआ आया तो…', मारपीट मामले में तेज प्रताप पर फूटा अविनाश की मां का गुस्सा

भूकंप के तगड़े झटकों से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 6.7 तीव्रता, घरों से निकलकर भागे लोग

मैच से पहले युवराज सिंह ने गंभीर को पीछे से दबोचा, मैदान में दिखी ‘वर्ल्ड कप जोड़ी’ की जबरदस्त बॉन्डिंग!

वीडियोज

थाईलैंड में पकड़े गए भगोड़े भाई, अब पुलिस के टॉर्चर से कैसे बचेंगे?
Trump का नया “Gold Card” धमाका! $1 Million में Green Card से भी Strong Residency
SGB ने फिर कर दिखाया! Gold Investment का असली Master | Paisa Live
NPS में बड़ा धमाका! अब Gold–Silver ETF तक निवेश की आज़ादी | Paisa Live
Delhi News: सैनिक फार्म में बुलडोजर कार्रवाई, देखते ही देखते ढह गया मकान | Bulldozer Action

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम पर हमला किया, गाली दी', लूथरा ब्रदर्स के गोवा क्लब में इस महिला संग क्या हुआ, सुनाई आपबीती
'हम पर हमला किया, गाली दी', लूथरा ब्रदर्स के गोवा क्लब में इस महिला संग क्या हुआ, सुनाई आपबीती
'उ नेता किस चीज का, महुआ आया तो…', मारपीट मामले में तेज प्रताप पर फूटा अविनाश की मां का गुस्सा
'उ नेता किस चीज का, महुआ आया तो…', मारपीट मामले में तेज प्रताप पर फूटा अविनाश की मां का गुस्सा
भूकंप के तगड़े झटकों से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 6.7 तीव्रता, घरों से निकलकर भागे लोग
भूकंप के तगड़े झटकों से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 6.7 तीव्रता, घरों से निकलकर भागे लोग
मैच से पहले युवराज सिंह ने गंभीर को पीछे से दबोचा, मैदान में दिखी ‘वर्ल्ड कप जोड़ी’ की जबरदस्त बॉन्डिंग!
मैच से पहले युवराज सिंह ने गंभीर को पीछे से दबोचा, मैदान में दिखी ‘वर्ल्ड कप जोड़ी’ की जबरदस्त बॉन्डिंग!
रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने एक हफ्ते में कर दिया कमाल, रणबीर कपूर और सलमान खान को दिया पछाड़

हिंदू साम्राज्य की वह खूबसूरत महारानी, जिसके लिए बदल गया था सल्तनत का नक्शा

कहीं आपका भी आधार तो नहीं हो गया बंद, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

ठंड में नीली पड़ जाती हैं कुछ लोगों के अंगुलियां, जानें शरीर में किस चीज की होती है कमी?

Embed widget