एक्सप्लोरर

'मजदूरों का हॉटस्पॉट..., वॉट्सऐप कॉल पर बात', बाबा सिद्दकी मर्डर केस के आरोपी ने बताया- कैसे दिया पुलिस को चकमा

Baba Siddique Murder Case News: एनसीपी नेता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की हत्या 12 अक्टूबर 2024 की रात में की गई थी. हत्या के वक्त वह अपने बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस से बाहर निकल रहे थे.

Baba Siddique Murder Case Latest News: नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के नेता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में एक और बड़ा खुलासा हुआ है. पंजाब से गिरफ्तार किए गए आकाशदीप गिल ने पुलिस पूछताछ में एक चौंकाने वाली जानकारी दी है.

आकाशदीप ने पुलिस को बताया कि वह ट्रेस होने से बचने के लिए सिम की जगह वॉट्सऐप कॉल करता था. इसके लिए भी वह अपना इंटरनेट इस्तेमाल नहीं करता था. वह अलग-अलग कंस्ट्रक्शन साइट पर जाकर मजदूरों से हॉटस्पॉट लेकर साजिशकर्ताओं से बात करता था. इससे वह पुलिस की नजर से लगातार बचता रहा.

हथियार और अन्य सामान मुहैया कराने की थी जिम्मेदारी

मुंबई पुलिस ने इस हत्याकांड में आकाशदीप गिल को पंजाब के फाजिल्का से गिरफ्तार किया था. आकाशदीप ने पुलिस को बताया है कि उसने कॉल के लिए जिस मजदूर के हॉटस्पॉट का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया था उसका नाम बलविंदर है. फिलहाल क्राइम ब्रांच आकाशदीप के मोबाइल फोन को तलाश रही है. पुलिस का मानना है कि उस मोबाइल से काफी सबूत मिल सकते हैं और केस में वह सबूत काफी अहम होंगे. पुलिस ने बताया कि इस मर्डर केस में आकाशदीप गिल को गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई की ओर से हथियार और अन्य जरूरी सामान की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी दी गई थी.

12 अक्टूबर की रात बदमाशों ने कर दी थी हत्या

बता दें कि एनसीपी नेता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की हत्या 12 अक्टूबर 2024 की रात में की गई थी. हत्या के वक्त वह अपने बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस से बाहर निकल रहे थे. इसी दौरान बदमाशों ने उनके ऊपर गोलियां बरसा दी. वह गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें फौरन लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी.  इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी. मुंबई पुलिस के अनुसार, इस मर्डर केस में शामिल बदमाशों ने यूट्यूब पर देखकर हथियार चलाना सीखा था, जबकि मुख्य आरोपी शिवकुमार गौतम ने शादियों में आतिशबाजी के लिए की गई फायरिंग के दौरान हथियार चलाना सीखा था.

ये भी पढ़ें

मालदीव ने फिर चली भारतीयों के खिलाफ गंदी चाल, जानिए किनके डिटेल्स सार्वजनिक करने के निर्देश दिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जब इंसानियत की हद पार होती है तो जवाब...', पहलगाम हमले की बरसी पर सेना की आतंकियों को चेतावनी
'जब इंसानियत की हद पार होती है तो जवाब...', पहलगाम हमले की बरसी पर सेना की आतंकियों को चेतावनी
'17-18 घंटे काम करते हैं CJI सूर्यकांत', साथी जज ने बताया- कितने बजे सोते हैं देश के मुख्य न्यायाधीश
'17-18 घंटे काम करते हैं CJI सूर्यकांत', साथी जज ने बताया- कितने बजे सोते हैं देश के मुख्य न्यायाधीश
भूकंप से भारत में कांपी धरती, इस राज्य में महसूस हुए तेज झटके, घरों से भागे लोग
भूकंप से भारत में कांपी धरती, इस राज्य में महसूस हुए तेज झटके, घरों से भागे लोग
पहलगाम हमला: घाटी में अभी भी आतंकी हमले की भयावह यादें! क्या कश्मीर घूमने के लिए सुरक्षित है? धीरे-धीरे लौट रहे टूरिस्ट
पहलगाम हमला: घाटी में अभी भी आतंकी हमले की भयावह यादें! क्या कश्मीर घूमने के लिए सुरक्षित है? धीरे-धीरे लौट रहे टूरिस्ट

वीडियोज

Bollywood: क्या कपूर खानदान में फिर आएगी खुशखबरी? | Khabar Filmy Hain | Alia Bhatt
Sansani: इंटरनेशनल मंच पर... ट्रंप को खुला चैलेंज ! | Iran-israel war update
Chitra Tripathi: ईरान का 'मालिक' कौन? | Trump | Hormuz | China | Netanyahu | Breaking
Prayagraj Viral Video: क्या रसूख के नशे में चूर इन थार सवारों पर लगेगी लगाम? | UP | Breaking
Pratima Mishra: शांति का शिप डूबा, होर्मुज में संकट गहराया! | Bharat Ki Baat | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'17-18 घंटे काम करते हैं CJI सूर्यकांत', साथी जज ने बताया- कितने बजे सोते हैं देश के मुख्य न्यायाधीश
'17-18 घंटे काम करते हैं CJI सूर्यकांत', साथी जज ने बताया- कितने बजे सोते हैं देश के मुख्य न्यायाधीश
CM सम्राट चौधरी का नाम लेकर तेज प्रताप यादव ने दिया बड़ा बयान, 'हमने लगातार कहा है कि…'
CM सम्राट चौधरी का नाम लेकर तेज प्रताप यादव ने दिया बड़ा बयान, 'हमने लगातार कहा है कि…'
Hungary PM Remark: ईरान के साथ जारी युद्ध के बीच जेल जा सकते हैं बेंजामिन नेतन्याहू! इस देश के नए PM ने कर दिया अरेस्ट करने का ऐलान
ईरान के साथ जारी युद्ध के बीच जेल जा सकते हैं बेंजामिन नेतन्याहू! इस देश के नए PM ने कर दिया अरेस्ट करने का ऐलान
IPL 2026, SRH vs DC: हैदराबाद और दिल्ली के बीच रोमांचक मुकाबला आज, किस टीम का पलड़ा भारी, जानिए
IPL 2026, SRH vs DC: हैदराबाद और दिल्ली के बीच रोमांचक मुकाबला आज, किस टीम का पलड़ा भारी, जानिए
Dhurandhar 2 BO Day 33: 'भूत बंगला' के आगे भी ‘धुरंधर 2’ का क्रेज नहीं हो रहा कम, 5वें मंडे छाप डालें करोड़ों, होश उड़ा देगा 33 दिनों का कलेक्शन
'भूत बंगला' के आगे भी ‘धुरंधर 2’ का क्रेज नहीं हो रहा कम, 5वें मंडे छाप डालें करोड़ों
सऊदी अरब के एक फैसले ने कर दिया पाकिस्तान का 14000 करोड़ का नुकसान, दोस्त ने क्यों किया ऐसा?
सऊदी अरब के एक फैसले ने कर दिया पाकिस्तान का 14000 करोड़ का नुकसान, दोस्त ने क्यों किया ऐसा?
Video: कितना कमा लेता है पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाला शख्स, वीडियो में खुद बताई इनकम
कितना कमा लेता है पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाला शख्स, वीडियो में खुद बताई इनकम
Baisaran Valley Trip: दिल्ली से कैसे जा सकते हैं बैसरन घाटी, जानें कितने रुपये करने पड़ते हैं खर्च?
दिल्ली से कैसे जा सकते हैं बैसरन घाटी, जानें कितने रुपये करने पड़ते हैं खर्च?
Embed widget