नई दिल्ली: योग गुरू और एंटरप्रेन्योर बाबा रामदेव ने हरिद्वार में बनी पतंजलि योगपीठ में भारतीय युवाओं को वैवाहिक जीवन बीताने को लेकर बड़ा संदेश दिया है. उन्होंने योगपीठ में लोगों से कहा, "इस देश में जो हमारी तरह हैं और उन्होंने विवाह ना किया हो तो उनका विशेष सम्मान होना चाहिए. लेकिन, जो विवाह करें उन्हें दो से ज्यादा संतान पैदा नहीं करनी चाहिए और अगर वो ऐसा ना करे तो उन्हें वोट देने का अधिकार नहीं होना चाहिए."

52 वर्षीय बाबा रामदेव इससे पहले भी खुशहल और सफल जीवन के लिए बैचलर लाइफ को सही बताया था. उन्होंने अपनी बात को विस्तार देते हुए कहा, "लोग अपने परिवार के लिए जीते हैं. ना पत्नी ना बच्चे फिर भी देखो कितने अच्छे." इसके साथ रामदेव ने कहा कि परिवार के साथ जीवन व्यतीत करना इतना आसान नहीं होता है.

तलाक पर अड़े तेज प्रताप, लालू यादव से मुलाकात के बाद कहा- फैसला अटल है, परिवार ने मुझे नकार दिया

रामदेव ने मीडिया से कहा, "मैं और परिवार से जुड़ी बात करने वाला हूं. मैंने नया ब्रांड बनाया है." इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यदि मेरे बच्चे होते तो वो पतंजलि के लिए दावा कर सकते थे. लेकिन, फिर मैं उन्हें बताता कि ये तुम्हारे पिता की प्रॉपर्टी नहीं है बल्कि ये देश के लोगों की है.

दिल्ली: 14 साल के इंतजार के बाद आज मिलेगा 'सिग्नेचर ब्रिज', AAP और BJP में राजनीतिक जंग जारी

बताया जा रहा है कि बाबा रामदेव की हरिद्वार बेस्ड फर्म पतंजलि अब तक करीब 56,000 रिटेलरों का नेटवर्क स्थापित कर चुकी हैं.