एक्सप्लोरर

Atul Subhash Case: कौन है रोहित निगम? जिसके चलते अतुल सुभाष और निकिता के बिगड़े रिश्ते, जांच में जुटी पुलिस

Atul Subhash: अतुल और निकिता के बीच चल रहे विवाद में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. निकिता ने अतुल पर दहेज और मारपीट के आरोप लगाए थे, इस पर अतुल ने भी निकिता पर अफेयर का आरोप लगाया था.

Atul Nikita Case: अतुल और निकिता के विवाद में लगातार नई जानकारी सामने आ रही है. इस मामले में कोर्ट में दर्ज याचिका में निकिता ने अतुल पर आरोप लगाए थे कि वह तीन लड़कियों के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चला रहा था. वहीं अतुल ने भी निकिता पर एक लड़के के साथ अफेयर होने का आरोप लगाया था. ये विवाद अब और गहरा गया है और इस मामले में एक नई जानकारी सामने आई है.

जौनपुर फैमिली कोर्ट का एक दस्तावेज सामने आया है जिसमें निकिता ने अतुल पर दहेज के लिए प्रताड़ना, मारपीट और बाकी लड़कियों से अफेयर का आरोप लगाया था. इस केस को जज रीता कौशिक देख रही थीं. अतुल ने अपनी सफाई में कहा था कि निकिता का एक लड़के के साथ अफेयर था और इसके कारण दोनों के रिश्ते में दरारें आनी शुरू हो गई थीं.

निकिता ने अतुल पर लगाया दहेज और मारपीट का आरोप

निकिता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद अतुल और उसके परिवार ने मुझसे 10 लाख रुपये और दहेज की मांग की थी. शादी में 35 लाख रुपये खर्च करने के बावजूद अतुल के परिवार को 5 लाख रुपये अलग से दिए गए थे. इस दहेज के विवाद के कारण ही निकिता के पिता की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी. निकिता ने ये भी दावा किया कि अतुल ने बेंगलुरु में कई बार उसके साथ मारपीट की थी.

अतुल ने आरोपों को नकारा

अतुल अपने आखिरी वीडियो में निकिता के आरोपों का जवाब देते हुए बताया था कि दोनों के बीच की दरारें उनके व्यक्तिगत मुद्दों की वजह से थीं. वह शाकाहारी थे जबकि निकिता मांसाहारी थी और इस वजह से दोनों में अक्सर झगड़े होते थे. अतुल ने ये भी कहा था कि निकिता का अफेयर एक रोहित निगम नामक लड़के से था जिसके कारण उनके रिश्ते में और भी तनाव आया था.

अतुल ने निकिता के आरोपों पर सफाई देते हुए ये भी कहा था कि रिंकी जिसे निकिता ने अतुल की गर्लफ्रेंड बताया था. वास्तव में वह उनके दोस्त की पत्नी थी. रिंकी के साथ उनका कोई अफेयर नहीं था और निकिता को उन्होंने दोनों से मिलवाया था. इस पर भी निकिता ने गलत आरोप लगाए थे. उन्होंने ने ये भी बताया था कि उनकी सास ने कुछ पैसे उधार लिए थे जो बाद में लौटा दिए गए थे.

घटना के बाद से निकिता और परिवार दोनों फरार

अतुल ने 9 दिसंबर को एक वीडियो जारी किया जिसमें उसने निकिता और उसके परिवार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था. वीडियो के साथ उसने एक 24 पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा. फिलहाल निकिता और उसका परिवार फरार है. अब यह मामला तब ही स्पष्ट हो पाएगा जब निकिता पुलिस के गिरफ्त में आएगी और सच्चाई सामने आएगी.

ये भी पढ़ें: 'संभल में हरिहर मंदिर में होगा भगवान कल्कि का जन्म', पुजारी महेंद्र शर्मा का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

West Bengal Elections 2026: 'जितना जोर लगाना है लगाओ, बंगाल में बाबरी मस्जिद...',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर क्या बोले गृहमंत्री अमित शाह
'जितना जोर लगाना है लगाओ, बंगाल में बाबरी मस्जिद...',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर क्या बोले गृहमंत्री अमित शाह
Exclusive: क्या चुनावी फायदे के लिए लाया गया महिला आरक्षण विधेयक? किरेन रिजिजू ने दिया जवाब
Exclusive: क्या चुनावी फायदे के लिए लाया गया महिला आरक्षण विधेयक? किरेन रिजिजू ने दिया जवाब
बिहार के नए CM के आगे कौन सी 10 सम्राट चुनौतियां? लालू-राबड़ी, नीतीश सब रहे फिसड्डी! क्या कमाल कर पाएंगे चौधरी
बिहार के नए CM के आगे 10 सम्राट चुनौतियां, लालू-राबड़ी, नीतीश सब रहे फिसड्डी! चौधरी करेंगे कमाल?
परिसीमन पर सियासी घमासान: नॉर्थ vs साउथ विवाद तेज, महिला आरक्षण के बीच बढ़ा तनाव, समझें पूरा गणित
परिसीमन पर सियासी घमासान: नॉर्थ vs साउथ विवाद तेज, महिला आरक्षण के बीच बढ़ा तनाव, समझें पूरा गणित

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
West Bengal Elections 2026: 'जितना जोर लगाना है लगाओ, बंगाल में बाबरी मस्जिद...',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर क्या बोले गृहमंत्री अमित शाह
'जितना जोर लगाना है लगाओ, बंगाल में बाबरी मस्जिद...',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर क्या बोले गृहमंत्री अमित शाह
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र के 15 जिलों में लू का हाई अलर्ट, कामगारों के लिए जारी हुई विशेष SOP
महाराष्ट्र के 15 जिलों में लू का हाई अलर्ट, कामगारों के लिए जारी हुई विशेष SOP
'नागजिला' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, वेलेनटाइन वीक में कार्तिक आर्यन थिएटर्स में करेंगे धमाल
'नागजिला' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, वेलेनटाइन वीक में कार्तिक आर्यन थिएटर्स में करेंगे धमाल
अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल को शेयर करनी होगी अपनी लोकेशन, डोप टेस्ट भी होगा; NADA का फैसला
अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल को शेयर करनी होगी अपनी लोकेशन, डोप टेस्ट भी होगा; NADA का फैसला
Assembly Election 2026 Live: बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह
Live: बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह
बिहार की नई सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, JDU पर BJP भारी! देखें पूरी लिस्ट
बिहार की नई सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, JDU पर BJP भारी! देखें पूरी लिस्ट
Bajaj WEGO Electric: दमदार रेंज और हाई-टेक फीचर्स के साथ ई-रिक्शा लॉन्च, जानें कीमत
Bajaj WEGO Electric: दमदार रेंज और हाई-टेक फीचर्स के साथ ई-रिक्शा लॉन्च, जानें कीमत
Balcony Pigeon Control Tips: आपके घर की बालकनी को कबूतरों ने बना लिया है घर, जानें आसानी से भगाने का तरीका
आपके घर की बालकनी को कबूतरों ने बना लिया है घर, जानें आसानी से भगाने का तरीका
Embed widget