एक्सप्लोरर

दिल्ली में विधायक ग्राउंड पर जाकर पानी की समस्या को करें दूर, तिहाड़ जेल में सीएम केजरीवाल ने आतिशी को दिए ये निर्देश

Atishi Meets Arvind Kejriwal: आतिशी ने बताया कि सीएम केजरीवाल को खबरों से पता चला कि दिल्ली में पानी की समस्या चल रही है. उन्होंने कहा कि केजरीवाल जेल में भी दिल्लीवासियों के लिए सोचते हैं.

Atishi Meets Arvind Kejriwal: दिल्ली सरकार की मंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने गुरुवार (13 जून) को तिहाड़ जेल में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने मंत्री आतिशी से दिल्ली में बिजली और पानी की स्थिति पर रिपोर्ट ली और शहर में पानी की मौजूदा समस्या के तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए. सीएम केजरीवाल ने विधायकों के लिए निर्देश दिया कि सभी विधायक ग्राउंड पर लोगों के बीच जाएं और पानी की समस्या को दूर करने का काम करें.

'केजरीवाल को खुद से ज्यादा दिल्लीवालों की फिक्र'

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से हुए मुलाक़ात को साझा करते हुए मंत्री आतिशी ने कहा, "दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल केंद्र सरकार की ओर से झूठे केस में फंसा कर तिहाड़ जेल में बंद किया गया है, लेकिन अरविंद केजरीवाल को खुद से ज्यादा दिल्लीवालों की फिक्र है. आज भी मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सबसे पहले दिल्ली में बिजली और पानी के स्थिति की रिपोर्ट ली. मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें खबरों के माध्यम से पता चला है कि दिल्ली में पानी की समस्या चल रही है और लोग परेशान है."

आतिशी ने बताया कि क्या बोले केजरीवाल

मंत्री आतिशी ने कहा, "इस बाबत मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुझे निर्देश दिया है कि दिल्ली की पानी की कमी को दूर करने के लिए जो-जो कदम उठाने की जरूरत है, वो जल्द से जल्द उठाए जाएं. दिल्ली के मुख्यमंत्री को खुद की चिंता नहीं है, बल्कि यहां के लोगों की, उनके लिए काम करने की चिंता है. अरविंद केजरीवाल चाहे जेल के अंदर हो या जेल के बाहर हो वो दिल्ली के लोगों के बारे में, उनकी समस्याओं कि समाधान के लिए, और दिल्ली के लोगों की बेहतरी के लिए सोचते हैं."

ये भी पढ़ें : Jammu Kashmir: 4 दिन में चार आतंकी हमले, जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव पर सस्पेंस और टेरर अटैक की टाइमिंग पर क्या बोले खुड्डा

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'या तो जनरल नरवणे सच कह रहे हैं या फिर...', किताब विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'या तो जनरल नरवणे सच कह रहे हैं या फिर...', किताब विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी तय, जानिए कौन हैं सारंग लखानी जिससे बनेगी जोड़ी
सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी तय, जानिए कौन हैं सारंग लखानी जिससे बनेगी जोड़ी
Rafale Fighter Jet: इस हफ्ते 114 राफेल की डील को मिलेगी मंजूरी, मैक्रों के भारत आने से पहले गुड न्यूज, मुनीर को लगेगा तगड़ा झटका
इस हफ्ते 114 राफेल की डील को मिलेगी मंजूरी, मैक्रों के भारत आने से पहले गुड न्यूज, मुनीर को लगेगा तगड़ा झटका
दिल्ली में आधे से ज्यादा स्टेडियम रहेगा खाली? टी20 वर्ल्ड कप के मैचों को लेकर आई चौंकाने वाली रिपोर्ट
दिल्ली में आधे से ज्यादा स्टेडियम रहेगा खाली? टी20 वर्ल्ड कप के मैचों को लेकर आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

वीडियोज

AI के दम पर आगे बढ़ेगी Tata Motors, AIEQU Mobility से बदलेगा Game | Paisa Live
Moody’s Report: FY27 में India GDP Growth 6.4% Banking Sector Strong & Resilient Outlook |Paisa Live
India की पहली Gearbox वाली Electric Bike | Matter Aera 5000 Plus Explained
Bihar Breaking: Darbhanga केस को लेकर Nitish सरकार के खिलाफ विपक्ष का हंगामा | Parliament Session
Peeragarhi Case Update: पीरागढ़ी केस में दिल्ली पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'या तो जनरल नरवणे सच कह रहे हैं या फिर...', किताब विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'या तो जनरल नरवणे सच कह रहे हैं या फिर...', किताब विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी तय, जानिए कौन हैं सारंग लखानी जिससे बनेगी जोड़ी
सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी तय, जानिए कौन हैं सारंग लखानी जिससे बनेगी जोड़ी
Rafale Fighter Jet: इस हफ्ते 114 राफेल की डील को मिलेगी मंजूरी, मैक्रों के भारत आने से पहले गुड न्यूज, मुनीर को लगेगा तगड़ा झटका
इस हफ्ते 114 राफेल की डील को मिलेगी मंजूरी, मैक्रों के भारत आने से पहले गुड न्यूज, मुनीर को लगेगा तगड़ा झटका
दिल्ली में आधे से ज्यादा स्टेडियम रहेगा खाली? टी20 वर्ल्ड कप के मैचों को लेकर आई चौंकाने वाली रिपोर्ट
दिल्ली में आधे से ज्यादा स्टेडियम रहेगा खाली? टी20 वर्ल्ड कप के मैचों को लेकर आई चौंकाने वाली रिपोर्ट
रोहित शेट्टी हाउस फायरिंग केस में नया खुलासा, गिरफ्तार हथियार सप्लायर बिश्नोई गैंग के लिए करता था काम
रोहित शेट्टी हाउस फायरिंग केस में नया खुलासा, गिरफ्तार हथियार सप्लायर बिश्नोई गैंग के लिए करता था काम
भारत-US डील के बाद तिलमिलाए यूनुस, ट्रंप के पास पहुंचे, सीक्रेट मीटिंग से कम करवाया टैरिफ, जानें अब कितना
भारत-US डील के बाद तिलमिलाए यूनुस, ट्रंप के पास पहुंचे, सीक्रेट मीटिंग से कम करवाया टैरिफ, जानें अब कितना
5वीं और 8वीं क्लास के लिए राजस्थान सरकार ने किया बड़ा बदलाव, अब पास करनी ही होगी परीक्षा
5वीं और 8वीं क्लास के लिए राजस्थान सरकार ने किया बड़ा बदलाव, अब पास करनी ही होगी परीक्षा
HbA1c Study India: भारत में सटीक क्यों नहीं डायबिटीज का सबसे भरोसेमंद टेस्ट? लैंसेट की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
भारत में सटीक क्यों नहीं डायबिटीज का सबसे भरोसेमंद टेस्ट? लैंसेट की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
Embed widget