नई दिल्लीः कांग्रेस ने असम, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल और पुडुचेरी में आगामी विधानसभा उपचुनावों के लिए शनिवार को अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी. पार्टी के महासचिव प्रभारी मुकुल वासनिक की ओर से प्रेस रिलीज जारी कर इस बात की जानकारी दी गई. प्रेस रिलीज के मुताबिक चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों को कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंजूरी दी है.

असम और केरल से चार-चार उम्मीदवार, हिमाचल प्रदेश से दो और छत्तीसगढ़ और पुडुचेरी से एक-एक उम्मीदवार के नाम को मंजूरी दी गई है. असम के लिए मंजूर किये गए नामों में रतनबाड़ी (सुरक्षित) सीट के लिए केशव प्रसाद रजक, जनिया से शमसुल हक, रंगपाड़ा से कार्तिक कुर्मी और सोनारी से सुशील सूरी शामिल हैं।

वहीं केरल से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार में एर्नाकुलम से टीजे विनोद, अरूर से एस उस्मान, कोन्नी से पी मोहनराजन और वट्टियूरकावू सीट से के मोहन कुमार शामिल हैं.

कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश से विजय इंद्र करन को धर्मशाला सीट से जबकि गंगू राम मुसाफिर को पच्छाद (सु) सीट से टिकट दिया है. पार्टी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने राजमन बेंज़म को चित्रकोट (सु) सीट से और पुडुचेरी में जॉन कुमार को कामराज नगर सीट से उम्मीदवार घोषित किया है.

अशोक तंवर के इन सुझावों से हुड्डा समर्थकों के लिए टिकट की राह हो सकती है मुश्किल

पीएम के अमेरिकी दौरे से भारत को क्या मिला ? व्यक्ति विशेष में देखिए - नरेंद्र मोदी