एक्सप्लोरर

'पाकिस्तान में रही हैं उनकी बीवी...', ISI और पाक उच्चायुक्त का नाम लेकर हिमंत बिस्वा सरमा ने गौरव गोगोई पर लगाए गंभीर आरोप

गौरव गोगोई ने बीजेपी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए वह झूठे आरोप लगा रहे हैं.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व ने गुरुवार (13 फरवरी, 2025) को कांग्रेस नेता गौरव गोगोई पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने ब्रिटिश नागरिक से शादी के बाद संसद में संवेदनशील रक्षा मामलों पर सवाल उठाए. 

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने गौरव गोगोई की पत्नी पर पाकिस्तान और उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ संबंध रखने का आरोप लगाया था, जिसके बाद हिमंत बिस्व सरमा की टिप्पणी आई है.

लोकसभा में विपक्ष के उपनेता गौरव गोगोई ने इस आरोप को हास्यास्पद बताते हुए खारिज कर दिया. हिमंत बिस्व सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में गौरव गोगोई का नाम लिए बिना दावा किया, '2015 में, भारत में पाकिस्तानी उच्चायुक्त, श्री अब्दुल बासित ने पहली बार संसद सदस्य और उनके स्टार्टअप, पॉलिसी फॉर यूथ को नयी दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग में भारत-पाकिस्तान संबंधों पर चर्चा करने के लिए आमंत्रित किया था.'

मुख्यमंत्री हिमंस बिस्व सरमा ने यह भी कहा, 'खास बात यह है कि, सांसद उस समय विदेश मामलों की संसदीय समिति के सदस्य नहीं थे, लिहाजा इससे उनकी नियुक्ति पर सवाल उठता है.' हिमंत बिस्व सरमा ने दावा किया कि यह यात्रा आंतरिक मामलों में पाकिस्तानी उच्चायोग के हस्तक्षेप, विशेष रूप से हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के साथ उसकी संलिप्तता के खिलाफ भारत के आधिकारिक विरोध के बावजूद हुई.

असम सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने सांसद पर इन चिंताओं की अनदेखी करने और 50 से 60 युवा भारतीयों को पाकिस्तानी अधिकारियों से मिलने ले जाने का भी आरोप लगाया. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा, 'संसद में उनके द्वारा पूछे गए प्रश्नों की गहन जांच से पता चला कि उनका ध्यान संवेदनशील रक्षा मामलों पर अधिक केंद्रित था, जिसमें तटरक्षक रडार प्रतिष्ठानों, भारत के हथियार कारखानों, वैमानिकी रक्षा, ईरान के साथ व्यापार के लिए पारगमन मार्ग, कश्मीरी छात्रों और गिरजाघरों पर कथित हमलों से संबंधित सवाल शामिल हैं - जो उनके रुचि के क्षेत्रों में एक उल्लेखनीय बदलाव को दर्शाता है.'

हिमंत बिस्व सरमा ने आरोप लगाया, 'दिलचस्प बात यह है कि ये घटनाक्रम एक ब्रिटिश नागरिक से विवाह के तुरंत बाद हुआ, जिसकी पेशेवर पृष्ठभूमि और भी सवाल खड़े करती है.' मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने यह दावा भी किया कि शादी से पहले उन्होंने (सांसद से विवाह करने वाली ब्रिटिश महिला ने) एक अमेरिकी सांसद के लिए काम किया था, जो पाकिस्तानी सेना के साथ घनिष्ठ संबंधों के लिए जाने जाते थे.

हिमंत बिस्व सरमा ने आरोप लगाया, '...और बाद में (उन्होंने) पाकिस्तान में कुछ समय बिताया, जहां वह एक ऐसे संगठन में कार्यरत रहीं, जिसके बारे में व्यापक रूप से माना जाता है कि वह इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) का मुखौटा है. इन घटनाक्रमों के समय और सांसद के राजनीतिक रुख में बदलाव और कार्यों से साजिश की बू आती है.'

इन आरोपों को खारिज करते हुए गौरव गोगोई ने पीटीआई-वीडियो से कहा, 'भाजपा के पास उठाने के लिए कोई मुद्दा नहीं है और वह झूठे आरोपों पर निर्भर है. भारत के लोग राजनीतिक रूप से बहुत सक्रिय हैं और बीजेपी की ओर से फैलाए जा रहे झूठ और भ्रम से अवगत हैं.' इससे पहले बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया था कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कुछ गंभीर तथ्य सामने आए हैं. उन्होंने दावा किया था, 'लोकसभा में विपक्ष के उपनेता गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न के पाकिस्तान योजना आयोग के सलाहकार अली तौकीर शेख और आईएसआई से संबंध उजागर हुए हैं.'

 

यह भी पढ़ें:-
मर्जी के बगैर अप्राकृतिक संबंध बनाना अपराध नहीं- HC के इस फैसले पर भड़कीं महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष, सुप्रीम कोर्ट से कर दी ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-US डील के बाद तिलमिलाए यूनुस, ट्रंप के पास पहुंचे, सीक्रेट मीटिंग से कम करवाया टैरिफ, जानें अब कितना
भारत-US डील के बाद तिलमिलाए यूनुस, ट्रंप के पास पहुंचे, सीक्रेट मीटिंग से कम करवाया टैरिफ, जानें अब कितना
3 लाशें, बंद कार और ‘बाबा’! पीरागढ़ी केस में दिल्ली पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग, CCTV से हुआ बड़ा खुलासा
3 लाशें, बंद कार और ‘बाबा’! पीरागढ़ी केस में दिल्ली पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग, CCTV से हुआ बड़ा खुलासा
'टी20 में सूर्या की कप्तानी ने मेरा काम...', गौतम गंभीर का बयान वायरल
'टी20 में सूर्या की कप्तानी ने मेरा काम...', गौतम गंभीर का बयान वायरल
Vadh 2 Box Office Day 4: 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3' के आगे छोटे बजट की इस फिल्म ने किया कमाल, चुपचाप 4 दिन में कमा डाले इतने करोड़
'बॉर्डर 2' के आगे ये छोटे बजट की फिल्म भी दिखा रही तेवर, चार दिन में कमा डाले इतने करोड़

वीडियोज

जाति की 'जहरीली' कन्या !
Mobile Gaming Addiction: घंटों पबजी खेलने का खौफनाक अंजाम, युवक के दिमाग की नस फटी | Meerut News
Chitra Tripathi: दिल बहलाने के लिए 'अविश्वास' अच्छा है ! | Om Birla | Budget Session 2026 | CM Yogi
Bharat Ki Baat: सत्ता का प्लान...27 के सेंटर में मुसलमान | CM Yogi | AKhilesh | UP Election 2027
Sandeep Chaudhary: 'प्वाइंट ब्लैंक' का टारगेट कौन?Himanta Sarma के AI वीडियो पर क्यों मचा है बवाल?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-US डील के बाद तिलमिलाए यूनुस, ट्रंप के पास पहुंचे, सीक्रेट मीटिंग से कम करवाया टैरिफ, जानें अब कितना
भारत-US डील के बाद तिलमिलाए यूनुस, ट्रंप के पास पहुंचे, सीक्रेट मीटिंग से कम करवाया टैरिफ, जानें अब कितना
3 लाशें, बंद कार और ‘बाबा’! पीरागढ़ी केस में दिल्ली पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग, CCTV से हुआ बड़ा खुलासा
3 लाशें, बंद कार और ‘बाबा’! पीरागढ़ी केस में दिल्ली पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग, CCTV से हुआ बड़ा खुलासा
'टी20 में सूर्या की कप्तानी ने मेरा काम...', गौतम गंभीर का बयान वायरल
'टी20 में सूर्या की कप्तानी ने मेरा काम...', गौतम गंभीर का बयान वायरल
Vadh 2 Box Office Day 4: 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3' के आगे छोटे बजट की इस फिल्म ने किया कमाल, चुपचाप 4 दिन में कमा डाले इतने करोड़
'बॉर्डर 2' के आगे ये छोटे बजट की फिल्म भी दिखा रही तेवर, चार दिन में कमा डाले इतने करोड़
UP Weather: यूपी में अलविदा कहने को तैयार सर्दी, आज सभी जिलों में आसमान साफ, दिन में धूप से बढ़ेगी गर्मी
यूपी में अलविदा कहने को तैयार सर्दी, आज सभी जिलों में आसमान साफ, दिन में धूप से बढ़ेगी गर्मी
Video: जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में साड़ी पहनकर पहुंच गया शख्स, वजह जान यूजर्स ने पकड़ा माथा
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में साड़ी पहनकर पहुंच गया शख्स, वजह जान यूजर्स ने पकड़ा माथा
First Traffic Signal: दुनिया का पहला ट्रैफिक सिग्नल कहां लगाया गया था, जानें आज के सिग्नल से यह कितना था अलग?
दुनिया का पहला ट्रैफिक सिग्नल कहां लगाया गया था, जानें आज के सिग्नल से यह कितना था अलग?
प्रसार भारती में ब्रॉडकास्ट असिस्टेंट पदों पर भर्ती, 50 साल तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
प्रसार भारती में ब्रॉडकास्ट असिस्टेंट पदों पर भर्ती, 50 साल तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
Embed widget