एक्सप्लोरर

‘हिंदुओं की जमीनों का रिश्वत लेकर किया सौदा’, गिरफ्तार ACS अधिकारी पर CM हिमंत बिस्वा सरमा ने लगाया आरोप

Himanta Biswa Sarma: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि बोरा पर पिछले छह महीने से नजर रखी जा रही थी, जब उसने बारपेटा में सर्किल अधिकारी रहते हुए एक अवैध भूमि हस्तांतरण सौदे को मंजूरी दी थी.

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार (16 सितंबर, 2025) को कहा कि भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार असम सिविल सेवा (ACS) अधिकारी ने अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से 400 गुना अधिक संपत्ति अर्जित की है. सरमा ने कहा कि अधिकारी को कानून के अनुसार जवाबदेह बनाने के लिए निलंबन या नौकरी से बर्खास्तगी ही काफी नहीं है और उसके खिलाफ दंडात्मक उपाय किए जा रहे हैं.

ACS अधिकारी नूपुर बोरा को मुख्यमंत्री के विशेष सतर्कता प्रकोष्ठ ने गिरफ्तार किया है. उसके आवासों पर सोमवार (15 सितंबर, 2025) को छापेमारी में 92.50 लाख रुपये से अधिक नकदी और लगभग 1.5 करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण बरामद हुए. गिरफ्तारी के समय बोरा कामरूप जिले के गोराईमारी में सर्किल ऑफिसर के पद पर तैनात थी.

गिरफ्तार एसीएस अधिकारी के बारे में क्या बोले हिमंत बिस्वा सरमा?

सरमा ने पत्रकारों से बक्सा जिले में एक कार्यक्रम के इतर कहा, ‘उसने अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से 400 गुना ज्यादा संपत्ति जमा कर ली थी. हमारा मानना है कि सिर्फ निलंबन या नौकरी से बर्खास्तगी ही काफी नहीं होगी. हमें कानूनी प्रक्रिया के जरिए सजा सुनिश्चित करनी होगी. मेरा जनता से अनुरोध है कि वे सतर्क रहें और यदि कोई अधिकारी रिश्वत मांगता है तो हमें सूचित करें.'

सरमा ने कहा, ‘बोरा पर पिछले छह महीने से नजर रखी जा रही थी, जब उसने बारपेटा में सर्किल अधिकारी के रूप में तैनात रहते हुए एक अवैध भूमि हस्तांतरण सौदे को मंजूरी दी थी, जिसके लिए बाद में उसे जिले से बाहर स्थानांतरित कर दिया गया था.’

हिंदुओं की जमीनों को किया हस्तांतरित- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ‘गिरफ्तार एसीएस अधिकारी नूपुर बोरा ने बारपेटा राजस्व मंडल में अपनी तैनाती के दौरान रिश्वत लेकर हिंदुओं की जमीनों को संदिग्द लोगों को हस्तांतरित कर दिया था.

सीएम विजिलेंस सेल की एएसपी ने दी जानकारी

इस बीच, मुख्यमंत्री के विशेष सतर्कता प्रकोष्ठ की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोजी कलिता ने गुवाहाटी में कहा कि बोरा को प्रारंभिक जांच के आधार पर गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा, 'हमने गुवाहाटी स्थित उनके फ्लैट और बारपेटा स्थित एक किराये के मकान की तलाशी ली और 92.50 लाख रुपये से ज्यादा की नकदी बरामद की. यह अब तक हमारे प्रकोष्ठ की ओर से बरामद की गई सबसे बड़ी नकदी है.' कलिता ने कहा कि गिरफ्तार अधिकारी के नाम पर गुवाहाटी में दो प्लॉट और तीन फ्लैट भी हैं.’

(रिपोर्ट- पीटीआई की इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ेंः भारत ने क्रिकेट के मैदान में पाकिस्तान को पछाड़ा तो बौखला गए शहबाज शरीफ के मंत्री, बकने लगे अनाप-शनाप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EXPLAINED: भारत-पाकिस्तान में कहां के लोगों की होती है ज्यादा उम्र? WHO का बड़ा खुलासा, पढ़िए
EXPLAINED: भारत-पाकिस्तान में कहां के लोगों की होती है ज्यादा उम्र? WHO का बड़ा खुलासा, पढ़िए
एशियन गेम्स: खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर PM मोदी की प्रतिक्रिया, बोले- 'आपने देश को...'
एशियन गेम्स: खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर PM मोदी की प्रतिक्रिया, बोले- 'आपने देश को...'
'10 अक्टूबर को कॉकरोच...', सुप्रीम कोर्ट के जज के बयान पर क्या बोले सौरव दास
'10 अक्टूबर को कॉकरोच...', सुप्रीम कोर्ट के जज के बयान पर क्या बोले सौरव दास
जस्टिस भुइयां के बयान से विपक्ष को मिला नया हथियार, कहा- 'CEC हुए एक्सपोज' | बड़ी बातें
जस्टिस भुइयां के बयान से विपक्ष को मिला नया हथियार, कहा- 'CEC हुए एक्सपोज' | बड़ी बातें

वीडियोज

Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut
Protest Against CEC | SIR Controversy: Gyanesh Kumar के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मोर्चा | Congress
Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एशियन गेम्स: खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर PM मोदी की प्रतिक्रिया, बोले- 'आपने देश को...'
एशियन गेम्स: खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर PM मोदी की प्रतिक्रिया, बोले- 'आपने देश को...'
आजमगढ़ BJP में मंच पर नाम न पुकारने पर बवाल, नेता और जिलाध्यक्ष में हाथापाई
आजमगढ़ BJP में मंच पर नाम न पुकारने पर बवाल, नेता और जिलाध्यक्ष में हाथापाई
संजय दत्त ने 'भारत में शांति नहीं' बयान पर दी सफाई, कहा- 'गांधीगिरी का कॉन्सेप्ट था'
संजय दत्त ने 'भारत में शांति नहीं' बयान पर दी सफाई, कहा- 'गांधीगिरी का कॉन्सेप्ट था'
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
दिल्ली में अक्टूबर की गर्मी ने बढ़ाई बेचैनी, आज 37 डिग्री तक पहुंचेगा पारा
दिल्ली में अक्टूबर की गर्मी ने बढ़ाई बेचैनी, आज 37 डिग्री तक पहुंचेगा पारा
यूपी में मौसम का यू टर्न! इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में मौसम का यू टर्न! इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
डेयरी बिजनेस शुरू कर रहे हैं? पशु खरीदने से पहले जानें ये बातें
डेयरी बिजनेस शुरू कर रहे हैं? पशु खरीदने से पहले जानें ये बातें
फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन को ऐसे करें डीप क्लीन, जान लीजिए तरीका
फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन को ऐसे करें डीप क्लीन, जान लीजिए तरीका
Embed widget