एक्सप्लोरर

ISI से जुड़े विवाद में गौरव गोगोई और उनकी पत्नी पर नहीं होगी FIR, असम कैबिनेट का फैसला

Gaurav Gogoi wife ISI link Controversy: कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने अपनी पत्नी के आईएसआई से संबंध होने के आरोप को हास्यास्पद बताते हुए खारिज कर दिया और कहा कि ये दावे राजनीति से प्रेरित हैं.

Gaurav Gogoi wife ISI link Controversy: असम सरकार ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न के खिलाफ किसी भी प्रकार का मामला दर्ज न करने का निर्णय लिया है. हालांकि, सरकार ने पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है.

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कैबिनेट बैठक के बाद रविवार (16 फरवरी, 2025) को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राज्य सरकार केंद्र से यह जांच करने का अनुरोध करेगी कि ब्रिटिश नागरिक होने के बावजूद एलिजाबेथ कोलबर्न ने लोकसभा चुनाव प्रचार में भाग लिया था या नहीं.

पाकिस्तानी नागरिक पर दर्ज होगा केस
असम कैबिनेट ने अली तौकीर शेख की सोशल मीडिया गतिविधियों को भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाला बताया है. इस वजह से असम डीजीपी को उनके खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं. सरकार ने यह भी कहा कि शेख के भारत में नेटवर्क और उनके सहयोगियों की भूमिका की गहराई से जांच होगी. साथ ही केंद्र सरकार की एजेंसियों की मदद लेकर विस्तृत जांच की जाएगी.

गौरव गोगोई की पत्नी पर आरोप
कैबिनेट बैठक में यह सामने आया कि अली तौकीर शेख पाकिस्तान सरकार से जुड़े रहे हैं और वहां की प्रधानमंत्री कमेटियों में काम कर चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने लीड पाकिस्तान नामक एक संस्था बनाई थी, जिसमें एलिजाबेथ कोलबर्न भी काम कर चुकी हैं. दोनों क्लाइमेट एंड डेवलपमेंट नॉलेज नेटवर्क (CDKN) नामक ग्लोबल क्लाइमेट ग्रुप का हिस्सा थे, जो भारत और पाकिस्तान दोनों में काम करता है. असम सरकार ने इस संगठन की गतिविधियों पर सवाल उठाए हैं.

गौरव गोगोई के खिलाफ भी जांच की तैयारी
मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया कि गौरव गोगोई ने संसद में परमाणु रडार और मेघालय की यूरेनियम खदानों से जुड़े सवाल उठाए थे, जिनका असम से कोई संबंध नहीं है. इसलिए, सरकार इस मामले की गहराई से जांच करेगी. यदि गोगोई और उनकी पत्नी जांच में सहयोग नहीं करते हैं, तो उन्हें समन भेजा जाएगा.

बता दें कि कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने इन आरोपों को झूठा और राजनीतिक साजिश बताया. उन्होंने कहा कि भाजपा उन्हें और उनके परिवार को बदनाम करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने इस मामले में कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है.

यह भी पढ़ें: New Delhi Railway Station Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कैसे मच गई इतनी भयानक भगदड़? जानें अब तक क्या-क्या आया सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अमेरिका ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंक दिया', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
'US ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंका', PAK के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
दिल्ली: 'लखपति बिटिया' योजना की शुरुआत, मिलेंगे 56 हजार रुपये, ग्रेजुएशन के बाद बड़ा तोहफा देगी सरकार
दिल्ली: 'लखपति बिटिया' योजना की शुरुआत, मिलेंगे 56 हजार रुपये, ग्रेजुएशन के बाद बड़ा तोहफा देगी सरकार
टी20 वर्ल्ड कप में क्विंटन डी कॉक ने की एमएस धोनी के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, इतिहास रचने से एक कदम दूर
टी20 वर्ल्ड कप में क्विंटन डी कॉक ने की एमएस धोनी के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, इतिहास रचने से एक कदम दूर
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS

वीडियोज

Sansani:बैंक कांड का 'पूरा सच' ! | Crime News
Delhi News: रोहिणी में खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, 2 घंटे बाद मिला शव | Rohini
Delhi News: रोहिणी में खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, 2 घंटे बाद मिला शव | Rohini News
Janhit with Chitra Tripathi: संसद कांड की नई 'पिक्चर' रिलीज हुई ! | Rahul Gandhi
Janhit with Chitra Tripathi: संसद कांड की नई 'पिक्चर' रिलीज हुई ! | Rahul Gandhi | OM Birla

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अमेरिका ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंक दिया', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
'US ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंका', PAK के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
दिल्ली: 'लखपति बिटिया' योजना की शुरुआत, मिलेंगे 56 हजार रुपये, ग्रेजुएशन के बाद बड़ा तोहफा देगी सरकार
दिल्ली: 'लखपति बिटिया' योजना की शुरुआत, मिलेंगे 56 हजार रुपये, ग्रेजुएशन के बाद बड़ा तोहफा देगी सरकार
टी20 वर्ल्ड कप में क्विंटन डी कॉक ने की एमएस धोनी के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, इतिहास रचने से एक कदम दूर
टी20 वर्ल्ड कप में क्विंटन डी कॉक ने की एमएस धोनी के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, इतिहास रचने से एक कदम दूर
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
राजपाल यादव के घर खा-पीकर स्टार बने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी-दिब्येंदु जैसे एक्टर्स, मुसीबत में लापता हैं करीबी दोस्त
राजपाल यादव के घर खा-पीकर स्टार बने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी-दिब्येंदु जैसे एक्टर्स, मुसीबत में लापता हैं करीबी दोस्त
Video: छलनी टूटने पर ना हो परेशान, इस महिला ने बता दिया आटा छानने का अनोखा तरीका, वीडियो वायरल
छलनी टूटने पर ना हो परेशान, इस महिला ने बता दिया आटा छानने का अनोखा तरीका, वीडियो वायरल
First Satellite In Space: किस देश ने‌ अंतरिक्ष में सबसे पहले भेजा था सैटेलाइट, जानें क्या था इसका मकसद?
किस देश ने‌ अंतरिक्ष में सबसे पहले भेजा था सैटेलाइट, जानें क्या था इसका मकसद?
EPFO लॉन्च करने जा रहा नया ऐप, जानिए इसमें मिलेंगी क्या-क्या सुविधाएं?
EPFO लॉन्च करने जा रहा नया ऐप, जानिए इसमें मिलेंगी क्या-क्या सुविधाएं?
Embed widget