रायपुर: पूर्व मुख्यमंत्री व बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह के बड़े भाई अशोक सिंह का आकस्मिक निधन हो गया है. इसकी जानकारी खुद रमन सिंह ने ट्वीट कर दी है.
अशोक सिंह 67 साल के थे जो बैंक के सेवानिवृत्त अधिकारी रहे हैं. बताया जा रहा है कि अभी कुछ दिन पहले ही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जिसके बाद दिल्ली के अस्पताल में उनका इलाज के दौरान निधन हो गया.
रमन सिंह ने ट्वीट में लिखा, "अत्यंत दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि आज मेरे बड़े भाई श्री अशोक सिंह जी का दिल्ली में इलाज के दौरान आकस्मिक निधन हो गया. 'आज हमने अपने अभिभावक को खोया है. ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें. ॐ शांति."
यह भी पढ़ें.
मन की बात | पीएम मोदी बोले- आप नए साल पर रिजोल्युशन लेते हैं, इस बार अपने देश के लिए लीजिए
