एक्सप्लोरर

Asaduddin Owaisi on Army Chief: आर्मी चीफ मनोज पांडे को मिला सेवा विस्तार तो मोदी सरकार पर भड़के असदुद्दीन औवेसी, जानें क्या कहा

Asaduddin Owaisi: असदुद्दीन औवेसी ने कहा कि हमारे सशस्त्र बलों को राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए लेकिन बीते समय में मोदी सरकार ने अपने चुनावी फायदे के लिए सैनिकों का इस्तेमाल और दुरुपयोग किया है.

Asaduddin Owaisi on Army Chief: आर्मी चीफ मनोज पांडे को एक महीना का सेवा विस्तार दिए जाने पर अब राजनीति शुरू हो गई है. AIMIM प्रमुख असदुद्दीन औवेसी ने आर्मी चीफ मनोज पांडे के सेवा विस्तार पर आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि चुनाव अभियान के दौरान आर्मी प्रमुख के कार्यकाल को उनके सेवानिवृत्त होने से कुछ दिन पहले विस्तार देना सही नहीं है.

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन औवेसी ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए और कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार को आर्मी प्रमुख की सेवानिवृत्ति की तारीख के बारे में अच्छी तरह पता था, लेकिन सरकार को पहले ही एक अन्य विकल्प की घोषणा करनी चाहिए थी.

जनरल पांडे के सेवा विस्तार पर उठाए सवाल

असदुद्दीन औवेसी ने कहा, ''जनरल पांडे को दिया गया विस्तार केवल एक महीने के लिए है. इसका मतलब है कि यह एक अस्थायी उपाय है, जो अनिवार्य रूप से इस सरकार के शासन करने की कमी को दर्शाता है. अगर यह अक्षमता नहीं है, तो फिर ये अधिक भयावह और षड्यंत्रकारी जरूर है.''

ओवैसी ने सरकार पर साधा निशाना

AIMIM प्रमुख ने आगे कहा कि हमारे सशस्त्र बलों को सत्तारूढ़ पार्टी की राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए लेकिन पिछले दशक में हमने देखा है कि मोदी सरकार ने अपने चुनावी फायदे के लिए सैनिकों का इस्तेमाल और दुरुपयोग किया है. हमने इसे चीन सीमा पर देखा है. जहां हमारे सैनिक एलएसी पर गश्त करने में असमर्थ हैं. जनरल पांडे पर यह ताजा फैसला फिर से पीएम मोदी, रक्षा मंत्री और भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा पर निर्णय लेने में शामिल सभी लोगों पर बुरा प्रभाव डालता है.

कितने समय तक बढ़ा सेवा विस्तार

केंद्र सरकार ने भारतीय थल सेना के प्रमुख जनरल मनोज पांडे को एक महीने का सेवा विस्तार दिया है. वह 31 मई को रिटायर होने वाले थे, लेकिन अब वह 30 जून, 2024 तक सेवा देंगे.

यह भी पढ़ें- Manoj Pande Extension: आर्मी चीफ मनोज पांडे को मिला एक महीने का सेवा विस्तार, 31 मई को होना था रिटायर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Accident: तेलंगाना के महबूबनगर में भीषण सड़क हादसा! TGSRTC बस-कंटेनर की टक्कर, 3 की मौत, 11 घायल
तेलंगाना के महबूबनगर में भीषण सड़क हादसा! TGSRTC बस-कंटेनर की टक्कर, 3 की मौत
Telangana CM: 'महाभारत के कर्ण की तरह, मैं भी अपने दोस्तों...', किस बात को लेकर तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी ने कही ये बात
'महाभारत के कर्ण की तरह, मैं भी अपने दोस्तों...', किस बात को लेकर तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी ने कही ये बात
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
TDI इंफ्रास्ट्रक्चर मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का बड़ा एक्शन, 206 करोड़ की संपत्तियां अटैच कीं
TDI इंफ्रास्ट्रक्चर मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का बड़ा एक्शन, 206 करोड़ की संपत्तियां अटैच कीं

वीडियोज

Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking
Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: रूस से तेल खरीदेगा भारत! Trump ने क्यों लिया यू टर्न? | Iran Israel War |Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका से युद्ध के बीच भारत ने कोच्चि में ईरानी जहाज को दी शरण, तेहरान ने दिल्ली से की थी खास अपील
अमेरिका से युद्ध के बीच भारत ने कोच्चि में ईरानी जहाज को दी शरण, तेहरान ने दिल्ली से की थी खास अपील
Delhi News: हाय रे गर्मी! मार्च के शुरू होते ही रिकॉर्ड हुआ सीजन का सबसे गर्म दिन, आगे और बढ़ेगा पारा
हाय रे गर्मी! मार्च के शुरू होते ही रिकॉर्ड हुआ सीजन का सबसे गर्म दिन, आगे और बढ़ेगा पारा
Jana Nayagan Release: 'जन नायगन' 9 मार्च को सेंसर रिव्यू के लिए तैयार, इस तारीख को थिएटर में आ सकती है फिल्म
'जन नायगन' 9 मार्च को सेंसर रिव्यू के लिए तैयार, इस तारीख को थिएटर में आ सकती है फिल्म
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 5 बच्चों समेत 18 की मौत
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 18 की मौत
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
क्या पत्नी को माननी चाहिए पति की हर बात? हर 3 में 1 Gen Z लड़के ने भरी हामी, 29 देशों में चौंकाने वाला सर्वे
क्या पत्नी को माननी चाहिए पति की हर बात? हर 3 में 1 Gen Z लड़के ने भरी हामी, 29 देशों में चौंकाने वाला सर्वे
सेकेंड हैंड स्कूटी लेने से पहले इन 4 चीजों को जरूर चेक करें, नहीं तो हो सकता है नुकसान
सेकेंड हैंड स्कूटी लेने से पहले इन 4 चीजों को जरूर चेक करें, नहीं तो हो सकता है नुकसान
Embed widget