Weather Forecasts: पिछले कुछ दिनों से रह रहकर हो रही बारिश के कारण उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में मौसम सामान्य होने में अभी समय लगेगा. 'स्काईमेट वेदर' के मुताबिक आज भी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. देश के कई शहरों में छिटपुट बारिश होने से मौसम ठंड हो जाएगा.पहाड़ी इलाकों में हिमपात होने की संभावना जताई गई है.
कल तक छिटपुट बारिश और बर्फबारी की संभावना
अनुमान है कि आज से लेकर कल तक दिल्ली समेत उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है. आसमान में घने काले बादल छाये रहेंगे. हवाओं की गति सीमा में वृद्धि देखे जाने से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. गुरुवार को हिमालय की पहाड़ियों से बर्फीली हवाओं का असर उत्तर भारत में देखा गया. उससे पहले पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी और मैदानी इलाकों ने मौसम का मिजाज बदल कर रख दिया गया. दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र समेत पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार, झारखंड के कुछ इलाकों में बारिश हुई. हवाओं की गति में भी वृद्धि देखी गयी. आसमान में घने काले बादलों ने तापमान को गिरा दिया. जिसके कारण जाती हुई ठंड ने एक बार फिर लौटने का एहसास करा दिया.
आज से दक्षिणी भारत में भी मौसम रहेगा शुष्क
फिलहाल कल भी उत्तर भारत के मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश, हिमपात से निजात नहीं मिलेगी. हालांकि सैलानियों के लिए पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी लुत्फ उठाने का कारण बना हुआ है. सैलानी बाहर निकल कर बर्फबारी का आनंद उठा रहे हैं. अलबत्ता आज से दक्षिणी भारत पर शुष्क मौसम की संभावना है. यहां अधिकतम तापमान उत्तर भारत की तुलना में रविवार तक थोड़ा ठंड रहेगा.
आपकी बीमा पॉलिसी में कोरोना के इलाज की सुविधा है ? देखिए ये रिपोर्ट
Coronavirus: दुनिया भर में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 321 लोगों की मौत, आंकड़ा 5000 के करीब
