नई दिल्ली: दिल्ली चुनाव में न सिर्फ अरविंद केजरीवाल का नामांकन चर्चा का विषय रहा बल्कि उनकी संपत्ति पर भी अब चर्चा हो रही है. केजरीवाल के चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनकी संपत्ति करीब डेढ़ करोड़ बढ़ी है. साल 2015 के चुनावी हलफनामे के मुताबिक केजरीवाल की संपत्ति 2 करोड़ 9 लाख 85 हजार 336 रुपये थी जो अब 2020 में बढ़कर 3 करोड़ 40 लाख रुपये हो गई है.

चुनावी हलफनामे के मुताबिक 2015 में केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के पास 2015 में नकदी और सावधि जमा यानी (एफडी) 15 लाख रुपये की थी जो 2020 में बढ़कर 57 लाख रुपये हो गई. पार्टी के एक पदाधिकारी के मुताबिक स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लाभ यानी (वीआरएस) के तौर पर सुनीता केजरीवाल को 32 लाख रुपये और एफडी मिले बाकि उनका बचत धन है.

2015 में केजरीवाल के पास नकदी और एफडी 2 लाख 26 हजार रुपये की थी जो 2020 में बढ़कर 9 लाख 65 हजार रुपए हो गई. केजरीवाल की पत्नी की अचल संपत्ति में कोई बदलाव नहीं हुआ है. जबकि केजरीवाल की अचल संपत्ति 92 लाख रुपये से बढ़कर 177 लाख रुपये हो गई.

2015 और 2020 के हलफनामे के मुताबिक कितनी है केजरीवाल की प्रॉपर्टी

 संपत्ति का विवरण20152020
केजरीवाल के पास कैश15 हजार12 हजार
पत्नी के पास कैश10 हजार9 हजार
आश्रित के पास कैश1 हजार1 हजार
कुल 26 हजार 22 हजार
केजरीवाल बैंक में जमा2.11 लाख9.82 लाख
पत्नी बैंक में जमा5.58 लाख23.06 लाख
आश्रित बैंक में जमा30 हजार38 हजार
कुल7.98 लाख33.26 लाख
सिर्फ पत्नी का Mutual Fund36 हजार15.31 लाख
कार पत्नी के नाम---मारूति बलिनो – 6.20 लाख
सिर्फ पत्नी के Gold300 ग्राम, 9 लाख320 ग्राम, 12 लाख
सिर्फ पत्नी के चांदी400 ग्राम, 24 हजार1 किलो, 40 हजार
जमीन (केजरीवाल के नाम)गाजियाबाद, यूपी – 55 लाख सिवनी, हरियाणा – 37 लाखगाजियाबाद, यूपी – 1.4 करोड़ सिवनी, हरियाणा – 37 लाख
आवासीय घर (पत्नी के नाम)गुरूग्राम, हरियाणा – 1 करोड़गुरूग्राम, हरियाणा – 1 करोड़
लोन (पत्नी के नाम)30 लाख बैंक से 11 लाख रिश्तेदारों केकोई लोन नही
कुल 2,09,85,3363,44,42,870