भुवनेश्वर: ओडिशा की सरकार ने शनिवार को निर्णय लिया कि वह राज्य में 966 स्कूलों को बंद करेगी, जहां 10 से कम विद्यार्थी हैं. सरकार ने यह भी फैसला किया कि अगर विद्यार्थी एक किलोमीटर से अधिक दूरी के स्कूलों में जाते हैं, तो बंद स्कूलों के छात्रों के लिए परिवहन लागत प्रदान की जाएगी.

स्कूल और जन शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास ने बताया, "जिन विद्यालयों में विद्यार्थी 10 से कम होंगे, उन्हें एक किलोमीटर के भीतर दूसरे विद्यालय में समायोजित किया जाएगा. दूरी एक किलोमीटर से अधिक होने पर छात्रों को परिवहन भत्ता दिया जाएगा."

नकद राशि, माता-पिता को एक वर्ष में 10 महीने के लिए दी जाएगी. निर्णय के अनुसार, यदि किसी विद्यार्थी की उपस्थिति 75 प्रतिशत से अधिक है, तो 6,000 रुपये सालाना. 10 महीने के लिए 600 रुपये प्रति माह पाने का वह हकदार होगा.

50 से 75 फीसदी उपस्थिति वाले छात्रों को 400 रुपये प्रति माह और 4000 रुपये साल के मिलेंगे. 30 से 50 फीसदी उपस्थिति वाले छात्रों को 300 रुपये प्रति माह की दर से 3000 रुपये मिलेंगे. यदि विद्यार्थी की उपस्थिति 30 प्रतिशत से कम है तो कोई परिवहन भत्ता नहीं दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें-

अलगाववादियों से कोई समझौता नहीं करेगी मोदी सरकार, अमित शाह बोले- जो होता रहा है, वह अब नहीं होगा- सूत्र

हरियाणा: विधानसभा चुनाव से पहले राम रहीम पर मेहरबानी, परोल की मांग पर मंत्री बोले- 'जेल में आचरण अच्छा'

राजस्थान में कर्ज में डूबे किसान ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में गहलोत और पायलट को ठहराया मौत का जिम्मेदार

World Cup: न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और भारत का सेमीफाइनल खेलना लगभग तय, नबंर 4 के लिए इन 4 टीमों में कड़ी टक्कर