नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में नकाबपोश बदमाशों की तरफ से किया गया हमला एक सोची समझी साजिश थी. ये साजिश कोड वर्ड के जरिए रची गई थी. दिल्ली पुलिस ने इस घटना में साजिश वाले एंगल से जांच शुरू कर दी है. दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक बाहर से आए लोगों को कोड वर्डस दिए गए थे, जिसके जरिए हमलावर अपने लोगों की पहचान कर पाएं और वो हिंसा के शिकार ना हों.

सूत्रों के मुताबिक, इससे पहले जब पेरियार हॉस्टल में नकाबपोशों का हमला हुआ तो उसके बाद कुछ वॉट्सएप ग्रुप बने और फिर हमले की प्लानिंग हुई. इन वॉट्सएप चैट्स के स्क्रीनशॉट्स अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. एबीपी न्यूज़ ने इन स्क्रीनशॉट्स की तहकीकात की है.

तहकीकातमेंक्यासामनेआया?

हालांकि एबीपी न्यूज इन वॉट्सएप ग्रुप और इन चैट्स की पुष्टि नहीं करता है. स्क्रीनशॉट्स के मुताबिक, एक ग्रुप है. जिसका नाम है Friends of RSS. इसमें लिखा है, ‘’लेफ्ट के आंतक के खिलाफ एक होने के लिए ये ग्रुप ज्वाइन करें. अब पकड़कर लोगों को मार लगनी चाहिए, बस एक ही दवा है.’’ इसके बाद किसी और ने लिखा, ‘’डीयू के लोगों की एंट्री आप खजन सिंह स्विमिंग साइड से करवाइए, हम 25-30 लोग यहां हैं.’’

वायरल हुई इस चैट में ग्रुप का नाम एबीवीपी है. इसमें तीन अलग अलग लोग आपस में चैट कर रहे हैं.

  • ग्रुपमेंएकनेपूछा- क्या हुआ?
  • दूसरेनेपूछा- भाई पैसे कितने मिलेंगे ?
  • तोतीसरेनेलिखा- जय श्री राम

इसी तरह से एक और ग्रुप है- Unity Against Left. इसकी चैट भी वायरल है.

(वीडियो देखें)

ग्रुपमेंकिसीनेलिखा-

कैसा रहा आज का मैच?

जवाबआया - अब तक बढ़िया, गेट पर कुछ करना चाहिए बताइए, क्या किया जाए? तभीकिसीऔरनेलिखा-

तुम कहां हो?

जवाबआया- साबरमती के पीछे. पूछागया- क्या स्टेटस है अभी? पुलिस तो नहीं आ गई? जवाबआया - नहीं, वीसी ने एंट्री मना की है. अपना वीसी है. ऐसा नहीं है कि सिर्फ राइट विंग के वॉट्सएप ग्रुप की चैट ही वायरल है. लेफ्ट समर्थित छात्रों के एक ग्रुप की चैट भी वायरल है. इस ग्रुप का नाम है- Core Group.  इस ग्रुप में चार लोगों के बीच आपस में चर्चा हो रही है.

एकनेलिखा- जामिया और डीयू से आने वाले कॉमरेड मेन गेट से ना आएं, आईआईएमसी या मॉल गेट से आए.

जवाबआया- अभी संघी गुंडों की पिटाई का ट्रेलर, पिक्चर अभी बाकी है. तीसरेनेलिखा- कॉमरेड आप लोग रॉड और डंडे के साथ आएं. चौथेनेलिखा- 100 से ज्यादा कॉमरेड जरूरी सामान के साथ जेएनयू पहुंचने वाले हैं. फिरलिखागया- संघी गुंडों के लिए हालात बहुत मुश्किल है. येभीकि- कॉमरेड हम सही रास्ते पर जा रहे हैं. इसकेबादजेएनयूमेंएंट्रीकेलिएसंदेशडालागया- हम मॉल वाले गेट पहुंचने वाले हैं, प्लीज जेएनयू के कुछ रजिस्टर्ड छात्रों को हमारी एंट्री में मदद के लिए भेज दें. हमें 10-10 लोगों का ग्रुप बना लेना चाहिए और सुबह 4-5 बजे के करीब अपने प्लान के मुताबिक काम करना चाहिए. जामिया से 50 से ज्यादा कॉमरेड निकल चुके हैं. इन वॉट्सएप चैट की क्या सच्चाई है. ये जांच का विषय है, लेकिन हमले की तस्वीरें देखकर लगता है कि साजिश के बाद हमले को अंजाम दिया गया था.

यह भी पढें-

ABP News Opinion Poll: दिल्ली में फिर से बन सकती है केजरीवाल की सरकार, जानिए किसे मिल सकती हैं कितनी सीटें

सुरक्षा के मद्देनजर कई छात्राओं ने जेएनयू कैंपस छोड़ा, रविवार शाम भड़क गई थी हिंसा

जेएनयू हिंसा रोकने में विफलता को लेकर केंद्र, दिल्ली पुलिस के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दायर