देश के दोनों सदनों में 30 जुलाई को एंटी पेपर लीक से जुड़ा अहम बिल पास हो गया है. इसी सिलसिले में पीएम मोदी ने अपने ही अंदाज में देर रात इंस्टा वीडियो संदेश जारी किया है. पीएम मोदी ने अपने नए वीडियो में कहा है कि हर राज्य पेपर लीक से परेशान है. पेपर लीक करने वाली गैंग पर कठोर कार्यवाही की जाएगी. दोनों सदनों में कठोर कानूनों और प्रावधानों वाले बिल को पास कर दिया है. संसद में ऐसा बिल पास किया गया है जो हमारी परीक्षा प्रणाली को और मजबूत बनाता है. 

Continues below advertisement

पीएम मोदी ने कहा, साथियों विश्वस्त परीक्षा पद्धति इसके लिए हम लगातार एक के बाद एक कदम उठा रहे हैं. टास्क फोर्स की रचना हो, फास्ट ट्रैक की रचना हो. राज्यों को सुझावों को ध्यान में लेना हो. क्योंकि पिछले कई दशकों से हर राज्य और केंद्र सरकार, इस प्रकार की पेपर लीक की परेशानी झेल रहा है. बच्चों के भविष्य की चिंता पैदा कर रहा है. 

Continues below advertisement

पीएम मोदी ने कहा,  'इन सब को ध्यान में रखते हुए देशव्यापी सभी राज्यों में भी और केंद्र में भी शिक्षा पद्धति में सुधार अनिवार्य हो गया है. टेक्नोलॉजी के भरपूर उपयोग की आवश्यकता हो गई है. पेपर माफिया, पेपर लीक करने वाला गैंग देश के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली गैंग को बख्शा नहीं जाएगा.

पीएम मोदी ने कहा, 'इसके लिए कठोर कानूनों की भी जरूरत है. हम संसद में बिल लेकर गए थे और जैसा मैंने आपसे वादा किया था, आज दोनों सदनों ने कठोर प्रावधानों वाले इस बिल को पास कर दिया है. अब विश्वस्त परीक्षा पद्धति की दिशा में एक महत्वपूर्ण काम पूरा हुआ है.' 

उन्होंने कहा, 'काम आगे भी चलता रहेगा. हम ऐसी परिस्थितियों को लंबे समय तक नहीं चलने देंगे. इसी विश्वास के साथ आइए, हम सब मिलकर विकसित भारत के सपनों को पूरा करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलें.'