नई दिल्लीः भारतीय सेना ने जम्मू और कश्मीर के बडगाम में आंतकवादियों द्वारा सेना के एक जवान का अपहरण किए जाने की खबरों का खंडन करते हुए शनिवार को कहा कि वह पूरी तरह सुरक्षित है. रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "चादूरा स्थित काजीपोरा से सेना के एक जवान के अपहरण की मीडिया रिपोर्ट्स गलत हैं. वह सुरक्षित है. कृपया अटकलों से बचा जाए."

शुक्रवार को मीडिया में जारी कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि जम्मू और कश्मीर लाइट इंफैंटरी (जेएकेएलआई) डिविजन के एक जवान मुहम्मद यासीन का अपहरण कर लिया गया है.

एयर स्ट्राइक के बाद चुनावी साल में बढ़ी पीएम मोदी की लोकप्रियता- सर्वे

एयर स्ट्राइक के बाद चुनावी साल में घटी राहुल गांधी की लोकप्रियता- सर्वे

बीजेपी नेता ने ट्विटर पर दी गाली, केजरीवाल बोले- प्रधानमंत्री जी ये आपका चेला है, आप ट्विटर पर फ़ॉलो करते हो

कन्नोज से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगी डिंपल यादव, सपा ने किया दो और महिला उम्मीदवारों का एलान