इसकी वजह बताते हुये उन्होंने कहा कि वह सपा प्रमुख अखिलेश और बसपा सुप्रीमो मायावती के गठजोड़ को सही नहीं मानते हैं. एक अन्य ट्वीट में सिंह ने विपक्ष की एकता पर चुटकी लेते हुये कहा ‘‘ममता बनर्जी संघीय मोर्चे की बात कर रही है और कांग्रेस महागठबंधन की बात कर रही है. अखिलेश और मायावती भ्रमित हैं क्योंकि बसपा प्रमुख उत्तर प्रदेश से बाहर अपना प्रसार करना चाहती हैं.’’ उन्होंने मायावती, ममता और मोदी को ‘3 एम’ बताते हुये कहा कि ये तीनों एम कांग्रेस नेतृत्व के लिये परेशानी का सबब बन गये हैं. यह भी पढ़ें-इमरान के शपथ समारोह में गावस्कर, कपिल, सिद्धू, और आमिर को बुलावा, स्वामी बोले- जो जाएगा वो आतंकवादीगुरुग्राम: मुस्लिम लड़के की जबरन कटवाई गई दाढ़ी, मना करने पर सैलून वाले को भी पीटामुसलमानों की जनसंख्या बढ़ रही है इसलिए घुसपैठ बढ़ रही है: निशिकांत दुबेमुजफ्फरपुर रेप कांड: लेफ्ट-आरजेडी का बिहार बंद, जहानाबाद में रोकी जनशताब्दी