मुर्शिदाबाद हिंसा पर AIMPLB का आया बयान, मौलाना मुज्जदिदी ने कहा- ‘मारे गए मुस्लिम, होश संभाले रखें'
Waqf Amendment Act : वक्फ संशोधन विधेयक पर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर होने के बाद बिल कानून बन चुका है, लेकिन पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में पिछले कुछ दिनों से इस कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है.

AIMPLB on Murshidabad Violence : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शनकारियों की ओर से रैली निकाली गई. इस रैली के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया. अब ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्रवाई की निंदा की है.
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी मौलाना फजलूर रहिम मुजाद्दिदी ने इसे लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट के माध्यम से बयान जारी किया है. वीडियो पोस्ट में मौलाना मुजाद्दिदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ संशोधन कानून, 2025 के विरोध में निकाली गई रैली पर पुलिस की बर्बरता की AIMPLB कड़ी निंदा करती है.
बोर्ड ने पुलिस पर हत्या का लगाया आरोप
बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी ने कहा, “मुर्शिदाबाद में पुलिस की बर्बरता के कारण तीन मुस्लिम युवकों की जान चली गई. पुलिस की इस कार्रवाई की बोर्ड सख्त शब्दों में निंदा करता है.” मौलाना मुजाद्दिदी ने कहा पश्चिम बंगाल सरकार से मांग की कि वह इस मामले में जिम्मेदार अफसरों पर सख्त कार्रवाई करे और मारे गए तीन मुस्लिम युवकों की परिवार को 25-25 लाख रुपये का मुआवजा दे.
मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) में Waqf Amendment Act, 2025 के विरोध में निकाली गई रैली पर पुलिस की बर्बरता की ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड कड़ी निंदा करती है!
— All India Muslim Personal Law Board (@AIMPLB_Official) April 14, 2025
बोर्ड लोगों से अपील भी करती है कि वक्फ़ संशोधन अधिनियम के खिलाफ विरोध जरूरी है, लेकिन शांतिपूर्ण और कानून के दायरे… pic.twitter.com/1mZSpIOJll
बोर्ड ने वक्फ संशोधन कानून को लेकर केंद्र सरकार पर लगाए आरोप
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने अपने बयान में वक्फ संशोधन कानून को लेकर केंद्र सरकार पर आरोप लगाए है. बोर्ड ने कहा, “केंद्र सरकार ने वक्फ संसोधन कानून को मनमाने ढंग से संसद पर पारित किया. इस कानून से मुस्लिम समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं. जिसका देश के कई इलाकों में विरोध किया जा रहा है.”
बोर्ड ने मुस्लिम समुदाय से की अपील
बोर्ड ने अपने बयान में मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील भी की है. बोर्ड ने कहा, “वक्फ संशोधन कानून का विरोध कर रहे मुस्लिम समुदाय के सभी नौजवान और अन्य साथी जोश के साथ होश को संभाले रखें.” बोर्ड ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ विरोध जरूरी है, लेकिन इसे शांतिपूर्ण तरीके और कानून के दायरे में रहकर किया जाए.
Source: IOCL























