एक्सप्लोरर

इतिहास की किताबों से मुगलों को हटाए जाने पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल तो शिक्षा मंत्री बोलीं- बिना तथ्य के नहीं करें बात

Mughal History Removed: मंत्री गुलाब देवी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विपक्ष को बिना तथ्य के कोई बात नहीं करनी चाहिए.

Mughal History Removed From Syllabus: उत्तर प्रदेश में इतिहास की किताबों से मुगलों को हटाए जाने का मामला बड़ा मुद्दा बन गया है. अब समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इतिहास की किताबों से प्रसिद्ध कवियों की कविताओं को हटाने को लेकर सवाल खड़े किए हैं. हालांकि, इस पर उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी की प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अखिलेश यादव को लेकर कहा कि बिना तथ्य के कोई बात नहीं करनी चाहिए. 

उत्तर प्रदेश के शिक्षा की किताबों की पिछले दिनों जोरों पर चर्चा रही कि इसमें से मुगलों के इतिहास को हटा दिया गया है. मंगलवार (3 अप्रैल) को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ट्वीट करके बताया कि एनसीईआरटी की किताबों से कई प्रचलित कवियों की कविताओं को हटा दिया गया है. इसके बाद इसको लेकर जोरदार चर्चा छिड़ गई. इन चर्चाओं के बीच यूपी की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने बेहद आक्रामक प्रतिक्रिया दी है.

शिक्षा विभाग विद्वानों का अखाड़ा

मंत्री गुलाब देवी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विपक्ष को बिना तथ्य के कोई बात नहीं करनी चाहिए. गुलाब देवी ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा विभाग विद्वानों का अखाड़ा है जब तक इसकी चर्चा नहीं होगी कौन जानेगा कि विभाग क्या है और भी दूसरी चर्चाएं की जा रही हैं जिसे लेकर स्पष्ट करने की जरूरत है. उन्होंने बताया कि हिंदी की पुस्तक उत्तर प्रदेश बोर्ड की तरफ से जाती हैं. हिंदी की पुस्तकों में सिलेबस में किसी भी तरह का कोई परिवर्तन नहीं किया गया है. 

हिंदी में सिलेबस जस का तस रहेगा- मंत्री

एनसीईआरटी के सिलेबस में बदलाव की चर्चा के बीच शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि एनसीईआरटी में किताबें वहां बैठे विशेषज्ञ बनाते हैं. वो परिस्थितियों के हिसाब से बच्चों के व्यक्तित्व के हिसाब से कौन सी चीजें जरूरी हैं उस हिसाब से कंटेंट को जोड़ते और घटाते हैं. उत्तर प्रदेश की भूमिका को स्पष्ट करते हुए शिक्षा मंत्री ने बताया कि हमारी तरफ से कोई चीज नहीं हटाई गई है. कोई परिवर्तन नहीं किया गया है. हिंदी में सिलेबस जस का तस रहेगा.

निराला की रचना को हटाया

गौरतलब है कि अखिलेश यादव ने मंगलवार तड़के ट्वीट करके कहा कि 'निराला' की रचना को NCERT पाठ्यक्रम से हटाया. अखिलेश यादव ने कहा कि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की रचना हटाना आपत्तिजनक है. अखिलेश ने इसको लेकर कहा कि बीजेपी सरकार स्पष्टिकरण दे कवियों की हटाई गई रचनाएं शामिल की जाएं. इससे पहले इतिहास की किताबों से मुगलों का पूरा इतिहास भी हटाने को लेकर चर्चा हुई थी. अब उत्तर प्रदेश की मंत्री ने भूमिका स्पष्ट की है कि उनकी तरफ से किसी भी सिलेबस में परिवर्तन नहीं किया गया हैं. सपा का दावा है कि बीजेपी जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ऐसे प्रयोग करती है.

ये भी पढ़ें: West Bengal Violence: ममता बनर्जी का BJP पर हमला, 'वे बाहर से गुंडे लाए, मुझे हर वक्त अलर्ट रहना होता है क्योंकि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India-US Trade Deal: 'दोस्त-दोस्त ना रहा...', भारत-US ट्रेड डील पर कांग्रेस ने साधा निशाना, जयराम रमेश ने कहा - भारी पड़े नमस्ते ट्रंप
'दोस्त-दोस्त ना रहा...', भारत-US ट्रेड डील पर कांग्रेस ने साधा निशाना, जयराम रमेश ने कहा - भारी पड़े नमस्ते ट्रंप
अखिलेश यादव नोएडा से करेंगे 2027 चुनावी कैंपेन की शुरुआत, 28 मार्च को होगी PDA भागीदारी रैली
अखिलेश यादव नोएडा से करेंगे 2027 चुनावी कैंपेन की शुरुआत, 28 मार्च को होगी PDA भागीदारी रैली
टी20 वर्ल्ड कप से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी विश्वकप से बाहर
टी20 वर्ल्ड कप से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी विश्वकप से बाहर
इस वीकेंड को बनाना है धमाकेदार, तो बिंज वॉच करें 'द राजा साब' से 'किस किसको प्यार करूं 2' तक ये नई फिल्में-सीरीज
इस वीकेंड को बनाना है धमाकेदार, तो बिंज वॉच करें ये नई फिल्में-सीरीज

वीडियोज

Pappu Yadav Arrested: पप्पू यादव की आज कोर्ट में किया जाएगा पेश | Breaking | ABP News
“Border 2 का हिस्सा बनना एक सपना था | Casting से लेकर Varun Dhawan Trolls तक | Medha Rana”
Undisputed Champions: संघर्ष से शिखर तक लीग दिल्ली की चैंपियन कहानियाँ
IPO Alert: Biopol Chemicals IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band | Paisa Live
PFC–REC Merger Approved! Budget 2026 के बाद PSU NBFCs में बड़ा Gamechanger?| Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: 'दोस्त-दोस्त ना रहा...', भारत-US ट्रेड डील पर कांग्रेस ने साधा निशाना, जयराम रमेश ने कहा - भारी पड़े नमस्ते ट्रंप
'दोस्त-दोस्त ना रहा...', भारत-US ट्रेड डील पर कांग्रेस ने साधा निशाना, जयराम रमेश ने कहा - भारी पड़े नमस्ते ट्रंप
अखिलेश यादव नोएडा से करेंगे 2027 चुनावी कैंपेन की शुरुआत, 28 मार्च को होगी PDA भागीदारी रैली
अखिलेश यादव नोएडा से करेंगे 2027 चुनावी कैंपेन की शुरुआत, 28 मार्च को होगी PDA भागीदारी रैली
टी20 वर्ल्ड कप से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी विश्वकप से बाहर
टी20 वर्ल्ड कप से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी विश्वकप से बाहर
इस वीकेंड को बनाना है धमाकेदार, तो बिंज वॉच करें 'द राजा साब' से 'किस किसको प्यार करूं 2' तक ये नई फिल्में-सीरीज
इस वीकेंड को बनाना है धमाकेदार, तो बिंज वॉच करें ये नई फिल्में-सीरीज
PM Modi Malaysia: मलेशिया के लिए रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी, जानें भारत के लिए क्यों खास होगा यह दौरा
मलेशिया के लिए रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी, जानें भारत के लिए क्यों खास होगा यह दौरा
India-Bangladesh Relations: संसद में उठा बांग्लादेश का मुद्दा, JDU ने हिंदुओं को लेकर पूछा तीखा सवाल, सरकार ने क्या दिया जवाब?
संसद में उठा बांग्लादेश का मुद्दा, JDU ने हिंदुओं को लेकर पूछा तीखा सवाल, सरकार ने क्या दिया जवाब?
Barrier Free Toll: देश के इस शहर में शुरू हुआ बिना बैरियर वाला टोल बूथ, जानें यहां बिना रुके कैसे कट जाएगा पैसा?
देश के इस शहर में शुरू हुआ बिना बैरियर वाला टोल बूथ, जानें यहां बिना रुके कैसे कट जाएगा पैसा?
ऑफिस या कॉलेज में प्रपोज करना कितना सेफ, प्रपोजल रिजेक्ट हो जाए तो कैसे बचाएं रिश्ता?
ऑफिस या कॉलेज में प्रपोज करना कितना सेफ, प्रपोजल रिजेक्ट हो जाए तो कैसे बचाएं रिश्ता?
Embed widget