एक्सप्लोरर

'आखिर पारले-जी बिस्किट से सरकार ने क्या सीखा?' अखिलेश यादव ने संसद में बताया

Akhilesh Yadav Speech: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने लोकसभा में सोमवार को कृषि क्षेत्र और किसानों की समस्या पर विस्तार से चर्चा की. इस दौरान उन्होंने सरकार से गंभीर सवाल भी किए.

Akhilesh Yadav Speech: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को लोकसभा में बजट पर प्रतिक्रिया दी. इस दौरान उन्होंने कई मुद्दे उठाए और किसानों के मुद्दों पर भी सरकार को जमकर घेरा. इसी दौरान उन्होंने पारले-जी बिस्किट का जिक्र करते हुए भी सरकार पर हमला बोला. अखिलेश यादव सरकार के किसानों की आय दोगुना करने के दावे पर बोल रह थे. तभी उन्होंने कहा, "जो सरकार मंच से कहती थी कि किसानों की आय दोगुनी होगी. वो बताए कि 11 साल हो गए सरकार को, क्या किसानों की आय दोगुनी हो गई."

किसानों की आय की बात करते हुए अखिलेश यादव ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि अगर सरकार एमएसपी दे रही है तो उसकी कानूनी गारंटी क्यों नहीं दे रही. इसी के साथ उन्होंने कृषि क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर भी सरकार को घेरा. उन्होंने कहा, "एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर को एक लाख करोड़ रुपए देने की बात सरकार ने पिछले भाषण में की थी. अगर ऐसा हुआ है तो उत्तर प्रदेश को कितना मिला. सरकार ने एक नई मंडी भी नहीं बनाई है." उन्होंने जलवायु अनुकूल फसलों और नेचुरल फार्मिंग को लेकर भी सरकार से सवाल किए. 

'पारले-जी से सरकार ने एक ही चीज सीखी...'

अपने संबोधन में अखिलेश यादव ने खाद की बोरी को छोटा करने पर भी तंज कसा. अखिलेश यादव ने कहा, "सरकार ने तो एक चीज ही सीखी है पारले-जी बिस्किट से- महंगाई और मुनाफा. इस सरकार ने 10 साल में डीएपी की बोरी को खाद की बोरी को छोटा कर दिया. इससे और ज्यादा छोटा मत करना." उन्होंने आगे कहा, "जब किसान डीएपी लेने जाता है तो सरकार कहती है कि बिना नेनो यूरिया के नहीं मिलेगा. मैं सरकार से जानना चाहूंगा कि नेनो यूरिया से क्या लाभ मिला है."

बजट भाषण के दौरान अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में कृषि क्षेत्र को लेकर हुए MoU को धरातल पर उतारने, दूध उत्पादन के क्षेत्र में नए डेयरी उद्योग लगाने और किसानों को मुफ्त बिजली देने के सरकार के दावों पर भी लोकसभा में अपनी बात रखी. अखिलेश यादव ने सरकार से उत्तर प्रदेश के बिजली कोटा को बढ़ाने की मांग भी दोहराई. 

ये भी पढ़ें: 'कम से कम जो जनकपुर से अयोध्या आएं...', अखिलेश ने हिंदू भक्तों के लिए संसद में क्या मांग लिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अमेरिका ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंक दिया', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
'US ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंका', PAK के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय खेमे से आई बुरी खबर
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय खेमे से आई बुरी खबर

वीडियोज

Sansani:बैंक कांड का 'पूरा सच' ! | Crime News
Delhi News: रोहिणी में खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, 2 घंटे बाद मिला शव | Rohini
Delhi News: रोहिणी में खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, 2 घंटे बाद मिला शव | Rohini News
Janhit with Chitra Tripathi: संसद कांड की नई 'पिक्चर' रिलीज हुई ! | Rahul Gandhi
Janhit with Chitra Tripathi: संसद कांड की नई 'पिक्चर' रिलीज हुई ! | Rahul Gandhi | OM Birla

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अमेरिका ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंक दिया', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
'US ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंका', PAK के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय खेमे से आई बुरी खबर
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय खेमे से आई बुरी खबर
राजपाल यादव के घर खा-पीकर स्टार बने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी-दिब्येंदु जैसे एक्टर्स, मुसीबत में लापता हैं करीबी दोस्त
राजपाल यादव के घर खा-पीकर स्टार बने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी-दिब्येंदु जैसे एक्टर्स, मुसीबत में लापता हैं करीबी दोस्त
Astronaut कैसे बनें? जानिए पढ़ाई, कोर्स, सैलरी और ISRO-NASA का पूरा रास्ता
Astronaut कैसे बनें? जानिए पढ़ाई, कोर्स, सैलरी और ISRO-NASA का पूरा रास्ता
“बच्चों को पालो नहीं, मजबूत बनाओ” थायरोकेयर फाउंडर डॉ ए वेलुमणि की पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
“बच्चों को पालो नहीं, मजबूत बनाओ” थायरोकेयर फाउंडर डॉ ए वेलुमणि की पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
पीएफ अकाउंट में नहीं किया ये काम तो अटक जाएगा पैसा, जानें अपने काम की बात
पीएफ अकाउंट में नहीं किया ये काम तो अटक जाएगा पैसा, जानें अपने काम की बात
Embed widget