एक्सप्लोरर

UP Elections 2022: यूपी चुनाव में सपा और आजाद समाज पार्टी के बीच नहीं होगा गठबंधन, चंद्रशेखर ने अखिलेश पर साधा निशाना

Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चंद्रशेखर आजाद ने सपा के साथ गठबंधन करके बीजेपी को हराने की बात कही थी. लेकिन अब उनके के बयान के मुताबिक अखिलेश को दलित लीडरशिप नहीं चाहिए.

UP Election 2022: भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने आज लखनऊ में एक प्रेस कांफ्रेस आयोजित कर कहा कि महीने भर से हमारी समाजवादी पार्टी के साथ चर्चा चल रही थी. मैंने अखिलेश यादव से मुलाकात भी की थी. लेकिन अखिलेश को दलितों की जरूरत नहीं है. दो महीने बाद कल उन्होंने अपमानित किया वो दुखद है. उन्होंने कल शाम तक बताने को कहा था लेकिन अब तक जवाब नहीं आया है. चंद्रशेखर ने आरोप लगाते हुए कहा कि शायद अखिलेश सामाजिक न्याय का मतलब नहीं जानते हैं.

'सपा के साथ गठबंधन में नहीं जा रहे हैं'

चंद्रशेखर ने आगे बताया कि  एक महीना 10 दिन से उनकी अखिलेश के साथ बात चल रही थी उन्होंने कहा था कि आप परेशान मत हो, मैं प्रमाणित करता हूं. चंद्रशेखर ने आगे बताया कि वह सब चीजें दरकिनार कर उनके घर गये हुए थे, उन्होंने उनसे अपील की थी अब वो यह तय करके बैठे हैं कि उन्हें दलितों की लीडरशिप नहीं चाहिए.

प्रमोशन पर रिजर्वेशन से उन्होंने इंकार कर दिया है. इसलिए हमने तय किया है कि हम सपा के साथ गठबंधन में नहीं जा रहे हैं. चंद्रशेखर रावण ने आगे कहा कि उन्हें लगा था कि अखिलेश के पास दूरदृष्टि हैं पर मैं यह नहीं चाहता कि जैसे कांशीराम ने नेता जी को (मुलायम सिंह यादव) मुख्यमंत्री बनाकर ठगा महसूस किया वैसा मैं भी करूं. 

'अखिलेश को नहीं चाहिए दलितों की लीडरशीप'

कुछ समय पहले ही उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आजाद समाज पार्टी  (Azad Samaj Party) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करके बीजेपी  को हराने की बात कही थी. आजाद, शुक्रवार को अखिलेश यादव से मिलने सपा के दफ्तर भी पहुंचे थे. माना जा रहा था कि सपा के साथ गठबंधन के बाद चंद्रशेखर खुद भी चुनावी मैदान में उतर सकते हैं. लेकिन अब चंद्रशेखर के ताजा बयान के अनुसार, अखिलेश को दलितों की लीडरशिप नहीं चाहिए.
 
मार्च 2020 में बनी थी आजाद समाज पार्टी

आजाद ने मार्च 2020 में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की स्थापना की थी. इससे पहले वह भीम आर्मी के नाम से एक संगठन चलाते थे. आजाद की पार्टी का आधार मुख्यतौर पर पश्चिम उत्तर प्रदेश में है. बीते साल अप्रैल-मई में हुए जिला पंचायत चुनाव में इस पार्टी ने कुछ सीटें जीती हैं. एबीपी न्यूज़ से आजाद ने यह दावा भी किया था- 'हमारी आजाद समाज पार्टी 2022 चुनाव में बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी. देश में सबसे ज्यादा अत्याचार दलितों के साथ होता है. इसलिए मैं दलितों के साथ खड़ा रहता हूं.'

UP Election 2022: चंद्रशेखर ने एसपी के साथ गठबंधन पर लगाया ब्रेक, अखिलेश यादव पर लगाया यह गंभीर आरोप

UP Election 2022: SP मुख्यालय में भीड़ जुटाने पर EC का कड़ा एक्शन,  SHO सस्पेंड लेकिन बड़े नेताओं पर कार्रवाई नहीं 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाहौर में हाई वोल्टेज ड्रामा, खैबर पख्तूनख़्वाह के CM को उठा ले गई पुलिस
लाहौर में हाई वोल्टेज ड्रामा, खैबर पख्तूनख़्वाह के CM को उठा ले गई पुलिस
TMC के बागी मुस्लिम सांसद का बड़ा खेल, कहा- 'न BJP में शामिल होंगे और न...'
TMC के बागी मुस्लिम सांसद का बड़ा खेल, कहा- 'न BJP में शामिल होंगे और न...'
'भारत अपनी जमीन पर...', जिनपिंग के वापस लौटने के बाद चीन का बड़ा बयान
'भारत अपनी जमीन पर...', जिनपिंग के वापस लौटने के बाद चीन का बड़ा बयान
गणेश जी को कंधे पर लिए दिखे CM रेवंत रेड्डी! तेलंगाना की ये झांकी चर्चा में क्यों?
गणेश जी को कंधे पर लिए दिखे CM रेवंत रेड्डी! तेलंगाना की ये झांकी चर्चा में क्यों?

वीडियोज

Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम की फीयर फाइल्स ! | ABP News | Sansani
Gujarat के Vadodra से कंपा देने वाली खबर..पानी से भरा सड़क.. गड्ढे में गिरी महिला और फिर..
Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम में ना महिलाएं सुरक्षित ना 'वॉर वेटरन'! | Janhit | Delhi
Jaipur में चमत्कारी मेंहदी के लिए मारामारी !। Janhit With Chitra Tripathi
BRICS Summit के घोषणा पत्र का असर !, पीछे हटा चीन !। ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी के भारत की मजबूत
'मोदी के भारत की मजबूत "कन्वेनिंग पावर"', ब्रिक्स समिट की सफलता पर बोले जयशंकर
वाराणसी में जलभराव पर योगी सरकार का एक्शन, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सस्पेंड
वाराणसी में जलभराव पर योगी सरकार का एक्शन, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सस्पेंड
'कलेश बाधा ना आए...', गोविंदा ने बच्चों संग की गणपति बप्पा से प्रार्थना, सुनीता नहीं दिखीं साथ
'कलेश बाधा ना आए...', गोविंदा ने बच्चों संग की गणपति बप्पा से प्रार्थना, सुनीता नहीं दिखीं साथ
न JioHotstar, न Sony LIV, भारत-अफगानिस्तान का दूसरा टी20 यहां आएगा लाइव; जानें डिटेल
न JioHotstar, न Sony LIV, भारत-अफगानिस्तान का दूसरा टी20 यहां आएगा लाइव
TMC के बागी मुस्लिम सांसद का बड़ा खेल, कहा- 'न BJP में शामिल होंगे और न...'
TMC के बागी मुस्लिम सांसद का बड़ा खेल, कहा- 'न BJP में शामिल होंगे और न...'
इस्लामाबाद में SCO की बैठक, किसने की भारत की अगुआई?
इस्लामाबाद में SCO की बैठक, किसने की भारत की अगुआई?
सीमा हैदर ने सचिन के साथ खेला क्रिकेट- छक्का मार खुशी से झूम उठी
सीमा हैदर ने सचिन के साथ खेला क्रिकेट- छक्का मार खुशी से झूम उठी
NTA ने शिफ्ट किया अपना ऑफिस, अब ये है नया पता
NTA ने शिफ्ट किया अपना ऑफिस, अब ये है नया पता
Embed widget