एक्सप्लोरर

Ajay Banga Profile: कौन हैं अजय बंगा जिन्हें मिली वर्ल्ड बैंक की जिम्मेदारी? जो बाइडेन ने जताया भरोसा

Ajay Banga: व्यापार और समाज में अजय बंगा के योगदान को देखते हुए उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक पद्म श्री सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है.

Know About Ajay Banga: व्हाइट हाउस ने गुरुवार (23 फरवरी) को जानकारी दी कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने घोषणा की है कि संयुक्त राज्य अमेरिका मास्टरकार्ड के पूर्व सीईओ अजय बंगा को विश्व बैंक के अध्यक्ष के तौर पर नामित किया गया है. व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया, "भारतीय-अमेरिकी बिजनेस लीडर वैश्विक संस्था का नेतृत्व करने के लिए सक्षम हैं.

इतिहास में यह विशिष्ट रूप से महत्वपूर्ण क्षण है." बता दें कि विश्व बैंक का अध्यक्ष परंपरागत रूप से अमेरिका की तरफ से चुना गया शख्स होता है. वर्ल्ड बैंक के वर्तमान प्रमुख डेविड मलपास ने जल्दी पद छोड़ने का एलान कर चुके हैं.

जानिए कौन हैं अजय बंगा?

अजय बंगा का पूरा नाम अजयपाल सिंह बंगा है. उनका जन्म महाराष्ट्र के पुणे जिले के खड़की में 10 नवंबर 1959 को हुआ था. उनका परिवार मूल रूप से पंजाब के जालंधर का रहने वाला है. हालांकि, अब वे अमेरिकी नागरिक हैं. उनके पिता हरभजन सिंह बंगा एक भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट-जनरल रह चुके हैं. उनकी पत्नी का नाम ऋतु बंगा है. उनके भाई एमएस बंगा Unilever कंपनी में बड़े पद पर हैं. 

अजय बंगा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीए ऑनर्स (इकोनॉमिक्स) किया है. इसके अलावा वह IIM अहमदाबाद से मैनेजमेंट की पढ़ाई कर चुके हैं. वह फिलहाल इक्विटी फर्म जनरल अटलांटिक में वाइस चेयरमैन के तौर पर कार्यरत हैं. इससे पहले वह अमेरिका की साइबर सिक्योरिटी कमीशन के सदस्य रह चुके हैं. वह क्रेडिट कंपनी मास्टरकार्ड के CEO भी रहे थे. वह यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल (USIBC) के अध्यक्ष रह चुके हैं. यह कंपनी भारत में निवेश करने वाली 300 से अधिक सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय कंपनियों का प्रतिनिधित्व करती है. 

बराक ओबामा के भी रहे पसंदीदा

भारत सरकार ने 2016 में बंगा को पद्मश्री से सम्मानित किया था. अमेरिका में अपना कारोबार स्थापित करने वाले बंगा वहां की सरकार के भी पसंदीदा उद्योगपति बन चुके हैं. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा भी उन्हें काफी पसंद करते थे. ओबामा ने अपने कार्यकाल में बंगा को साइबर सिक्योरिटी कमीशन का सदस्य बनाया था. 2015 में उन्हें ओबामा की सलाहकार समिति में भी शामिल किया था.

ये भी पढ़ें-S Jaishankar On China: 'चीन से व्यापार असंतुलन के लिए कंपनियां भी जिम्मेदार', बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्तू-मखाना...कश्मीरी जायके से गलौटी कबाब तक, देखें BRICS का शाही मेन्यू
सत्तू-मखाना...कश्मीरी जायके से गलौटी कबाब तक, देखें BRICS का शाही मेन्यू
'हम नाराज फूफा, लेकिन मामा जी...', प्रमोद तिवारी शी जिनपिंग का नाम लेकर ये क्या बोल गए
'हम नाराज फूफा, लेकिन मामा जी...', प्रमोद तिवारी शी जिनपिंग का नाम लेकर ये क्या बोल गए
लोकसभा उप-चुनाव के लिए BJP ने किया उम्मीदवार का ऐलान, पूर्व DC को टिकट
लोकसभा उप-चुनाव के लिए BJP ने किया उम्मीदवार का ऐलान, पूर्व DC को टिकट
BRICS Summit 2026 LIVE: भारतीय सीमा में दाखिल हुआ पेजेशकियन का विमान, शाम को PM मोदी से मीटिंग
LIVE: भारतीय सीमा में दाखिल हुआ पेजेशकियन का विमान, शाम को PM मोदी से मीटिंग

वीडियोज

Sansani: मंच पर डांसर या लेडी डॉन! | Bihar News
Mumbai News | Breaking News: लोकल में हादसा..ट्रेन से नीचे गिरी महिला | Maharashtra
BRICS Summit 2026 India | Janhit: शी भारत आ रहे हैं..कितना 'भरोसा' ला रहे है? | ABP News | Jinping
Mayawati Expels Akash Anand | Akhilesh Yadav: मायावती के फैसले से वोट 'आनंद' किसे? | UP Election
Iran US War | Donald Trump | Sandeep Chaudhary: खाड़ी में का तांडव...फिर पड़ेगी महंगाई की मार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BRICS को लेकर बौखलाया अमेरिका, कहा- '...लेकिन युद्ध उन्हें बांटता है'
BRICS को लेकर बौखलाया अमेरिका, कहा- '...लेकिन युद्ध उन्हें बांटता है'
गोंडा पहुंचे संजय निषाद का गुलदस्ते, गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत, सपा बोली- KGMU में तो बेइज्जती हुई
गोंडा पहुंचे संजय निषाद का गुलदस्ते, गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत, सपा बोली- KGMU में तो बेइज्जती हुई
BRICS में भारत ने बताया अपना ट्रेड प्लान, डोनाल्ड ट्रंप की धमकियां होंगी बेअसर!
BRICS में भारत ने बताया अपना ट्रेड प्लान, ट्रंप की धमकियां होंगी बेअसर!
'वो मालिक जैसा बर्ताव कर रहे', लगातार 5 हार पर राहुल द्रविड का रिएक्शन
'वो मालिक जैसा बर्ताव कर रहे...', लगातार 5 हार पर राहुल द्रविड का रिएक्शन
बॉक्स ऑफिस पर 'मिर्जापुर' और 'हनुमान अंश' का कब्जा, 'हैवान' कितना कमा पाएगी?
'मिर्जापुर' और 'हनुमान अंश' के आगे 'हैवान' कितना कमा पाएगी?
भारत की GDP ग्रोथ देखकर IMF को लगा शॉक, बोला- 'नतीजे दिखाते हैं कि...'
भारत की GDP ग्रोथ देखकर IMF को लगा शॉक, जानें क्या कहा?
अभिजीत दीपके की मनोज जरांगे से अपील, खत्म करें अनशन, कहा- 'महाराष्ट्र को...'
अभिजीत दीपके की मनोज जरांगे से अपील, खत्म करें अनशन, कहा- 'महाराष्ट्र को...'
ऑटोमैटिक या मैनुअल, नई Baleno का कौन-सा वेरिएंट खरीदना बेहतर?
ऑटोमैटिक या मैनुअल, नई Baleno का कौन-सा वेरिएंट खरीदना बेहतर?
Embed widget