एक्सप्लोरर

Custom Department Of Airport: एयरपोर्ट कस्टम को मिली बड़ी कामयाबी, एक दिन में 8 करोड़ से अधिक कीमत का सोना और विदेशी करेंसी को किया जब्त

Mumbai Airport News: एपरपोर्ट के कस्टम विभाग ने बड़ी कार्यवाई करते हुए दो दिनों के भीतर 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. इन लोगों के पास से करोड़ों रुपए के सोने बरामद किये गए हैं.

Custom Department Of Airport: मुंबई एयरपोर्ट के कस्टम विभाग को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. कस्टम विभाग ने 11 और 12 अक्टूबर को करीब 7.87 करोड़ रुपए कीमत का 15 किलो सोना और 22 लाख रुपए विदेशी मुद्रा को जब्त किया है. मुंबई एयरपोर्ट कस्टम ने बताया है कि इस मामले में कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
कस्टम विभाग के अधिकारियों को गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दुबई से आने वाली इमिरेट फ्लाइट संख्या EK500 से एक भारतीय नागरिक के पास से 9.895 किलोग्राम सोना मिला जिसकी कीमत 5.20 करोड़ रुपये मिले हैं.

कस्टम विभाग ने किया गिरफ्तार
इसके बाद कस्टम विभाग ने उसे हिरासत में ले लिया है. चौंकाने वाली बात यह है कि यह सोना विशेष रूप से बनाये एक चेस्ट बेल्ट में मिले जिसमें 9 पोकेट बनाये गये थे वो चेस्ट और शोल्डर पर बांधा गया था. जांच में पता चला कि यह सोना उस भारतीय नागरिक को दुबई एयरपोर्ट पर दो सुडेन के नागरिकों ने दिया था, उन्हें भी कस्टम विभाग के अधिकारियों ने पकड़ लिया है.

अंडरगारमेंट में छुपाया में छिपाया था सोना
इंटेलिजेंस विभाग की जानकारी के आधार पर चेन्नई से मुंबई आए एक भारतीय नागरिक के पास से कस्टम विभाग ने 99.75 लाख रुपए कीमत की 1.875 किलोग्राम गोल्ड डस्ट बरामद की है. यह आरोपी शारजाह से चेन्नई आया था, फिर वहां से मुंबई पहुंचा था. आरोपी ने गोल्ड डस्ट अपने अंडरगारमेंट में छुपाया हुआ था.

1 करोड़ से अधिक है सोने की कीमत
कस्टम विभाग को मिली जानकारी के मुताबिक दो जेद्दाह से मुंबई भारतीय नागरिकों को पकड़ा है.   उनके पास से  2263 ग्राम गोल्ड डस्ट बरामद किया गया है. इसकी कीमत 1 करोड़ से भी ज्यादा बताई जा रही है. दोनों आरोपी को कस्टम विभाग के अधिकारियों ने हिरासत में रखा हुआ है. ये दोनों यात्री भी सोना अपने अंडरगारमेंट में छिपा कर ला रहे थे.

विदेशी नागरिक भी गिरफ्तार
कस्टम विभाग ने एक विदेशी नागरिक को भी मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है. यह नागरिक सुडेन  देश का रहने वाला है. इसके पास से करीब 51 लाख से अधिक कीमत की 973 ग्राम गोल्ड डस्ट के साथ गिरफ्तार किया है. यह यात्री दुबई से भारत आया था मजे को बात यह है की इस सोने को आरोपी ने अंडे के रूप में तैयार किया था, जिसे उसने अपने शरीर के अंदर छुपाया हुआ था.

11 लाख के विदेशी मुद्रा के साथ गिरफ्तार
कस्टम विभाग के अधिकारियों ने विदेशी मुद्रा के साथ भी कई आरोपी को गिरफ्तार किया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कस्टम विभाग ने स्पाइस जेट से दुबई से मुंबई आए एक भारतीय नागरिक को हिरासत में लिया है. उसके पास से कस्टम विभाग को 50,000 दिरहम जिसकी भारतीय रुपए में कीमत लगभग 11 लाख 20 हजार रुपये है. इन पैसों को उसने बिस्किट के रूप में बनाकर उसे एक कैविटी में छिपा कर ला रहा था.

कस्टम विभाग ने एक और दुबई से भारत आए एक भारतीय नागरिक को 45,000 दिरहम के साथ गिरफ्तार किया है. इसकी भारतीय मुद्रा में कीमत लगभग 10 लाख होंगे. यह आरोपी स्पाइस जेट विमान से भारत आया था.

ये भी पढ़ें :
Human Sacrifice In Kerala: मानव बलि मामले पर सख्त हुई केरल सरकार, नया कानून लाने पर कर रही है विचार

करवाचौथ की प्लेटों पर फिसली चोर की नजर, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महिला को उसकी मर्जी के बिना मां बनने के लिए मजबूर नहीं कर सकते', अबॉर्शन पर SC की अहम टिप्पणी
'महिला को उसकी मर्जी के बिना मां बनने के लिए मजबूर नहीं कर सकते', अबॉर्शन पर SC की अहम टिप्पणी
जनकपुरी मामले पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'ये हादसा नहीं हत्या है, नोएडा की घटना से BJP ने...'
जनकपुरी मामले पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'ये हादसा नहीं हत्या है, नोएडा की घटना से BJP ने...'
किस चीज की बनी होती है टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी? जानें वजन और कीमत समेत सारी जरूरी डिटेल्स
किस चीज की बनी होती है टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी? जानें वजन और कीमत समेत सारी जरूरी डिटेल्स
'रात गई बात गई...'प्रतीक बब्बर ने बॉलीवुड की शादियों की खोली पोल, बोले- 90 पर्सेंट शादियां फेक होती है
प्रतीक बब्बर ने बॉलीवुड की शादियों की खोली पोल, बोले- '90 पर्सेंट शादियां फेक होती है'

वीडियोज

Chirag Paswan Exclusive: संसद में आर- पार... Chirag Paswan का बड़ा बयान | Parliament Session
Khabar Gawah Hai: मौत का गड्ढा.. भरता क्यों नहीं? | Delhi Janakpuri Accident | Rekha Gupta |
Pakistan Breaking: Islamabad के शिया मस्जिद पर आत्मघाती हमला | Pakistan Crisis | Terrorist Attack
Bhabiji Ghar Par Hain Film Review: अच्छे खासे सीरियल की फिल्म बना कर सब बर्बाद कर दिया
Crypto Market Shock: Bitcoin $70,000 के नीचे क्यों फिसला?| Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'महिला को उसकी मर्जी के बिना मां बनने के लिए मजबूर नहीं कर सकते', अबॉर्शन पर SC की अहम टिप्पणी
'महिला को उसकी मर्जी के बिना मां बनने के लिए मजबूर नहीं कर सकते', अबॉर्शन पर SC की अहम टिप्पणी
जनकपुरी मामले पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'ये हादसा नहीं हत्या है, नोएडा की घटना से BJP ने...'
जनकपुरी मामले पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'ये हादसा नहीं हत्या है, नोएडा की घटना से BJP ने...'
किस चीज की बनी होती है टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी? जानें वजन और कीमत समेत सारी जरूरी डिटेल्स
किस चीज की बनी होती है टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी? जानें वजन और कीमत समेत सारी जरूरी डिटेल्स
'रात गई बात गई...'प्रतीक बब्बर ने बॉलीवुड की शादियों की खोली पोल, बोले- 90 पर्सेंट शादियां फेक होती है
प्रतीक बब्बर ने बॉलीवुड की शादियों की खोली पोल, बोले- '90 पर्सेंट शादियां फेक होती है'
जाते-जाते बांग्लादेश का बंटाधार कर रहे यूनुस, सरकारी कर्मचारियों ने घेर लिया आवास, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
जाते-जाते बांग्लादेश का बंटाधार कर रहे यूनुस, सरकारी कर्मचारियों ने घेर लिया आवास, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
'थैंक यू पाकिस्तान..', भारत संग मैच को PAK ने कहा न तो खुशी से झूम उठा बांग्लादेश, गंदी चाल का हो गया खुलासा
'थैंक यू पाकिस्तान..', भारत संग मैच को PAK ने कहा न तो खुशी से झूम उठा बांग्लादेश, गंदी चाल का हो गया खुलासा
ट्रेडिंग करते हैं तो जान लें ये बात, ये कंपनियां शेयर खरीदने पर देती हैं प्रोडक्ट पर बंपर डिस्काउंट
ट्रेडिंग करते हैं तो जान लें ये बात, ये कंपनियां शेयर खरीदने पर देती हैं प्रोडक्ट पर बंपर डिस्काउंट
Paan Benefits: इन चार तरह के लोगों के लिए वरदान होता है पान का पत्ता, जानें इसे खाने का सही तरीका
इन चार तरह के लोगों के लिए वरदान होता है पान का पत्ता, जानें इसे खाने का सही तरीका
Embed widget