अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर पाकिस्तान के डिप्टी PM इशाक डार बोले- 'गुजरात में एयर इंडिया के विमान...'
Ahmadabad London Plane Crash: अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई171 के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर से दुनियाभर में शोक की लहर दौड़ गई है.

Air India Plane Crash: अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया का प्लेन उड़ान भरते ही एयरपोर्ट के पास क्रैश हो गया. इस विमान में 242 लोग सवार थे और सभी की मौत हो गई. हादसे को लेकर पूरी दुनिया में दुख का माहौल है. घटना को लेकर पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार ने दुख जताया है.
इशाक डार ने कहा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से दुखी हूं. इस दुखद घटना में बहुमूल्य जीवन की हानि पर संवेदनाएं. इस दुख की घड़ी में हमारी संवेदनाएं पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं."
Saddened at the crash of Air India flight in Ahmedabad, Gujarat. Condolences over the loss of precious lives in this tragic incident. Our sympathies are with the families of the victims in this hour of grief.
— Ishaq Dar (@MIshaqDar50) June 12, 2025
ब्रिटेन के पीएम ने भी जताया दुख
यह हादसा शहर के मेघानीनगर इलाके के पास हुआ. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने इस दुर्घटना को विनाशकारी दृश्य बताते हुए गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, अहमदाबाद में लंदन जा रहे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर बेहद दुखद है. इस विमान में कई ब्रिटिश नागरिक सवार थे. मैं लगातार स्थिति की जानकारी ले रहा हूं. मेरी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिजनों के साथ हैं.
यूक्रेन और रूस ने क्या कहा?
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने भी इस दुखद हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा, भारत में हुए यात्री विमान हादसे की भयावह खबर मिली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की जनता के प्रति मेरी गहरी संवेदना. हम भारत, यूके, पुर्तगाल और कनाडा के पीड़ितों के साथ हैं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.
भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलिपोव ने भी हादसे को “भीषण त्रासदी” बताया और कहा, अहमदाबाद से दिल दहला देने वाली खबर आ रही है. पीड़ितों के परिजनों, भारत की जनता और सरकार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है.
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL






















