एक्सप्लोरर

Air India Plane Crash: मां के आंसू, ट्रैफिक जाम, कागजात में कमी... जानें अहमदाबाद प्लेन क्रैश में कैसी बची 7 लोगों की जिंदगी

यमन व्यास, जैमिनी और प्रिया पटेल, भूमि चौहान, सूरत के रहने वाले सावजी टिंबाडिया, गरबा के कार्यक्रम करने वाले वडोदरा के रहने वाले जयेश ठक्कर और रवजी पटेल इन सबका बचना किसी चमत्कार से कम नहीं.

Ahmedabad Air India Plane Crash: मां की भावुक आवाज, सड़क पर जाम और आखिरी समय में कागजी कार्रवाई में अड़चन... ऐसे ही कुछ छोटे-छोटे कारण थे, जिन्होंने 7 लोगों की अहमदाबाद प्लेन क्रैश में जिंदगी बचा दी.  (12 जून, 2025) को इन लोगों को भी उसी एयर इंडिया के प्लेन से जाना था, जो हादसे का शिकार हुआ. इन सब कारणों के चलते ये लोग अहमदाबाद से बोइंग ड्रीमलाइनर की फ्लाइट लेने से चूक गए.

यमन व्यास का उस दिन सामान पैक था. बस घर से फ्लाइट पकड़ने के लिए वो निकल ही रहे थे. तभी भावुक मां ने बेटे से कहा कि कुछ दिन और रुक जाते बेटा. मां की ये बात सुनकर यमन ने यात्रा टाल दी. उनका 12 जून को एयर इंडिया की उस फ्लाइट का टिकट था, जो दुर्घटनाग्रस्त हुई. यमन ने बताया कि शाम को जब उन्होंने प्लेन क्रैश होने खबर सुनी तो वह दंग रह गए आखिरकार मां ने उन्हें बचा लिया.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक यमन कई सालों से लंदन स्थित वेयरहाउस में काम करते हैं. लगभग दो साल बाद यमन अपने घर वालों से मिलने वडोदरा आए थे. जिसके बाद वो वापस लंदन जाने वाले थे, लेकिन मां के कहने पर वो रुक गए और उनकी जान बच गई. 

जैमिनी और प्रिया पटेल की जान कैसे बची ?
जैमिनी और प्रिया पटेल की भी साधारण सी दिक्कतों के चलते जान बच गई. अहमदाबाद के चांदलोडिया के रहने वाले 29 साल के जैमिन पटेल और 25 साल की प्रिया पटेल को उनके दोस्त ने छुट्टियां बिताने के लिए लंदन बुलाया था. ये दोनों भी गुरुवार को एयर इंडिया के बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान से लंदन जाने वाले थे. ये लोग लंदन विजिटर वीजा पर घूमने जा रहे थे, लेकिन कुछ कागज कम होने के चलते इन्हें फ्लाइट में बैठने नहीं दिया गया. एयरलाइंस के स्टाफ से लाख कहने के बाद भी इन्हें बोर्डिंग नहीं कराई गई और इन्हें निराश होकर घर लौटना पड़ा. 

ट्रैफिक ने बचाई भूमि चौहान की जान
ब्रिटेन से भारत आई भूमि चौहान की कहानी भी कुछ इसी तरह की थी. वो एयर इंडिया की फ्लाइट छूटने के कारण बच गई. भूमि अहमदाबाद के भारी ट्रैफिक में फंस गईं और इस वजह से एयरपोर्ट पहुंचने में लेट हो गईं. सिर्फ 10 मिनट लेट होने के कारण उनकी फ्लाइट मिस हो गई और इस तरह उन्हें भी एक नई जिंदगी मिली.

सावजी टिंबाडिया ने आखिरी वक्त में कैंसिल की फ्लाइट
सूरत के रहने वाले सावजी टिंबाडिया अपने बेटे से मिलने के लिए लंदन जाने वाले थे और अपना बैग पैक कर लिया था. फ्लाइट पकड़ने के कुछ ही घंटे पहले उन्होंने अपने बेटे को फोन किया. उन्होंने कहा कि मैंने अपने बेटे से कहा कि मेरा उड़ान भरने का मन नहीं है और मैं सोमवार तक के लिए इसे टाल दूंगा उन्होंने कोई वजह नहीं बताई, बस उन्हें अजीब सी बेचैनी हो रही थी. कुछ घंटे बाद उनके एक दोस्त ने उन्हें खबर देखने को कहा, इसके बाद टिंबाडिया ने कहा कि मुझे जवाब मिल गया कि मुझे क्या बेचैन कर रहा था, भगवान स्वामीनारायण ने मेरी जान बचाई.

जयेश ठक्कर और रवजी पटेल की कहानी
गरबा के कार्यक्रम करने वाले वडोदरा के रहने वाले जयेश ठक्कर काम के सिलसिले में लंदन जाने वाले थे, वे भी बाकियों की तरह फ्लाइट 171 से जाने वाले थे, लेकिन कोलकाता में उनका काम अटक गया. उन्होंने बताया कि मुझे देर हो गई तो लगा कि मैं समय पर अहमदाबाद नहीं पहुंच पाऊंगा. इसलिए उन्होंने टिकट बदल लिया. बाद में उन्हें पता चला कि यह देरी उनकी जान बचाने वाली थी.

कुछ इसी तरह की कहानी रवजी पटेल भी की है. उनके दामाद अर्जुन ने उनसे लंदन चलने के लिए कहा था. अर्जुन अपनी बेटियों से मिलने जाने वाले थे. रवजी ने बताया कि मैंने उससे कहा कि मुझे कुछ काम खत्म करना है और मैं बाद में आऊंगा. इस तरह इन 7 लोगों की जान बच गई.

ये भी पढ़ें:

अहमदाबाद विमान हादसे में तुर्किए की कंपनी का हाथ? सामने आ गई सच्चाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डोनाल्ड ट्रंप का नया बवाल! वीजा को लेकर बनाया नया नियम, जानें भारतीयों पर क्या होगा असर
डोनाल्ड ट्रंप का नया बवाल! वीजा को लेकर बनाया नया नियम, जानें भारतीयों पर क्या होगा असर
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर कांग्रेस का हमला, कहा- मेट्रो को जिम्मेदार ठहराना सरकार की नाकामी
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर कांग्रेस का हमला, कहा- मेट्रो को जिम्मेदार ठहराना सरकार की नाकामी
शादी के बंधन में बंधीं बिग बॉस 9 फेम रूपल त्यागी, प्राइवेट सेरेमनी में रचाया ब्याह
शादी के बंधन में बंधीं बिग बॉस 9 फेम रूपल त्यागी, प्राइवेट सेरेमनी में रचाया ब्याह
Watch: सिंहाचलम मन्दिर पहुंचे विराट कोहली, POTS अवार्ड जीतकर लिया भगवान विष्णु का आशीर्वाद
Watch: सिंहाचलम मन्दिर पहुंचे विराट कोहली, POTS अवार्ड जीतकर लिया भगवान विष्णु का आशीर्वाद

वीडियोज

Claudia की Journey: Filmy Struggles, Bigg Boss Fame और OTT Comeback का Perfect Mix
Elvish Yadav ने शेयर की अपनी Real Struggle Story, YouTube Journey, Aukaat Ke Bahar & more
Cricketer Smriti Mandhana की शादी टूटी, Social Media Post के जरिए खुद दी जानकारी
Goa Nightclub Fire: गोवा नाइट क्लब में जिस वक्त भड़की आग उस वक्त का वीडियो आ गया सामने
Goa Nightclub Fire: गोवा नाइट क्लब में जिस वक्त लगी आग उस वक्त का लाइव वीडियो आया सामने

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप का नया बवाल! वीजा को लेकर बनाया नया नियम, जानें भारतीयों पर क्या होगा असर
डोनाल्ड ट्रंप का नया बवाल! वीजा को लेकर बनाया नया नियम, जानें भारतीयों पर क्या होगा असर
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर कांग्रेस का हमला, कहा- मेट्रो को जिम्मेदार ठहराना सरकार की नाकामी
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर कांग्रेस का हमला, कहा- मेट्रो को जिम्मेदार ठहराना सरकार की नाकामी
शादी के बंधन में बंधीं बिग बॉस 9 फेम रूपल त्यागी, प्राइवेट सेरेमनी में रचाया ब्याह
शादी के बंधन में बंधीं बिग बॉस 9 फेम रूपल त्यागी, प्राइवेट सेरेमनी में रचाया ब्याह
Watch: सिंहाचलम मन्दिर पहुंचे विराट कोहली, POTS अवार्ड जीतकर लिया भगवान विष्णु का आशीर्वाद
Watch: सिंहाचलम मन्दिर पहुंचे विराट कोहली, POTS अवार्ड जीतकर लिया भगवान विष्णु का आशीर्वाद
Watch: गोवा के नाइटक्लब में आग ने 25 लोगों की ले ली जान! हादसे का भयानक वीडियो आया सामने
गोवा के नाइटक्लब में आग ने 25 लोगों की ले ली जान! हादसे का भयानक वीडियो आया सामने
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
महिला सोलो ट्रैवलर्स के लिए ये हैं भारत की 10 सबसे सुरक्षित और खूबसूरत जगहें, आज ही बना लें प्लान
महिला सोलो ट्रैवलर्स के लिए ये हैं भारत की 10 सबसे सुरक्षित और खूबसूरत जगहें, आज ही बना लें प्लान
“स्टूडेंट्स की हिडन सुपरपावर” है नींद, एग्जाम के दौरान सिर्फ पढ़ाई नहीं अच्छी स्लीप भी है जरूरी
“स्टूडेंट्स की हिडन सुपरपावर” है नींद, एग्जाम के दौरान सिर्फ पढ़ाई नहीं अच्छी स्लीप भी है जरूरी
Embed widget