एक्सप्लोरर

दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद प्लेन के इंजन में लगी आग, हांगकांग से आ रहा था Air India का विमान

Air India Plane Fire: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जब यात्री विमान से उतर रहे थे तभी उसके पिछले हिस्से में आग लग गई. सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित हैं.

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार (22 जुलाई 2025) को एअर इंडिया के विमान में लैंड करते ही आग लगी गई. एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से जारी बयान के मुताबिक हांगकांग से दिल्ली आ रही एअर इंडिया के विमान (AI 315) में लैंडिंग के बाद विमान के पिछले हिस्से में लगे छोटे इंजन (APU - ऑक्जिलरी पावर यूनिट) में आग लग गई.

सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित

यह घटना उस समय हुई जब विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड करने के बाद गेट पर खड़ा था और यात्री विमान से उतरना शुरू कर चुके थे. इस हादसे में सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित हैं.

ऑक्जिलरी पावर यूनिट एक छोटा इंजन होता है जो विमान के खड़े रहने के दौरान बिजली सप्लाई और एयर कंडीशनिंग जैसे काम करता है. यह उड़ान के दौरान मुख्य इंजन की तरह काम नहीं करता, लेकिन विमान की तैयारी और खड़े रहने के समय यह जरूरी होता है.

एअर इंडिया ने बयान जारी कर कहा, "आग लगने विमान को कुछ नुकसान हुआ है, लेकिन यात्री और चालक दल के सदस्य तब तक विमान से उतर गए और सभी सुरक्षित हैं. विमान को आगे की जांच के लिए रोक दिया गया है और नियामक को सूचित कर दिया गया है."

एअर इंडिया को 9 नोटिस जारी किए गए

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब सिविल एविएशन मंत्रालय ने सोमवार (21 जुलाई 2025) को राज्यसभा में बताया कि बीते 6 महीने में पांच सुरक्षा उल्लंघनों को लेकर एअर इंडिया को कुल 9 कारण बताओ नोटिस जारी किए गए.

अहमदाबाद से लंदन जाने वाला एयर इंडिया का एक विमान (बोइंग 787-8) पिछले महीने उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 260 लोगों की मौत हुई थी. इस भीषण दुर्घटना के बाद, नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयरलाइन के बोइंग 787-8/9 विमान की अतिरिक्त जांच के आदेश दिए.

सिविल एविएशन मिनिस्टर के. राममोहन नायडू ने राज्यसभा में कहा, ‘‘कुल 33 विमानों में से 31 चालू विमानों का निरीक्षण किया गया है, जिनमें से आठ में मामूली खामियां पाई गईं. इन विमानों में सुधार के बाद फिर परिचालन की अनुमति दी गई है."

ये भी पढ़ें : बिहार SIR पर चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब- 'सिर्फ आधार, राशन कार्ड या मतदाता पहचान पत्र से नहीं मिल सकती वोटर लिस्ट में जगह'

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: पाकिस्तान में जिस मस्जिद के सामने हुआ धमाका, वहां से 1 KM दूर शियाओं के खिलाफ भड़काऊ भाषण दे रहा था सिपाह-ए-सहाबा का चीफ
PAK में जिस मस्जिद के सामने हुआ धमाका, वहां से 1 KM दूर शियाओं के खिलाफ हो रहे थे भड़काऊ भाषण
देहरादून: वक्फ बोर्ड से नोटिस के बाद आजाद नगर में हड़कंप, अतिक्रमण हटाने के निर्देश
देहरादून: वक्फ बोर्ड से नोटिस के बाद आजाद नगर में हड़कंप, अतिक्रमण हटाने के निर्देश
वर्ल्ड कप फाइनल में बने 722 रन, टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के बाद Caleb Falconer ने ठोका शतक
वर्ल्ड कप फाइनल में बने 722 रन, टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के बाद Caleb Falconer ने ठोका शतक
जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से क्यों दिया इस्तीफा? हामिद अंसारी ने दिया ये जवाब
जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से क्यों दिया इस्तीफा? हामिद अंसारी ने दिया ये जवाब

वीडियोज

Sansani: सिस्टम के 'सरकारी कातिलों' का जाल ! | Crime News
Parliament Budget Session: वेल में नारेबाजी और निलंबित सांसदों का प्रदर्शन | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: क्यों ब्राह्मणों को निशाना बनाया जा रहा ? |Ghooskhor Pandat Controversy
Bharat Ki Baat: 2047 की बात...1947 की तरफ चले! | Dewa Sharif Barabanki | UP News
Sandeep Chaudhary: पहले युवराज, अब कमल...सड़क-सड़क मौत का दलदल! | Janakpuri Biker Death

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: पाकिस्तान में जिस मस्जिद के सामने हुआ धमाका, वहां से 1 KM दूर शियाओं के खिलाफ भड़काऊ भाषण दे रहा था सिपाह-ए-सहाबा का चीफ
PAK में जिस मस्जिद के सामने हुआ धमाका, वहां से 1 KM दूर शियाओं के खिलाफ हो रहे थे भड़काऊ भाषण
देहरादून: वक्फ बोर्ड से नोटिस के बाद आजाद नगर में हड़कंप, अतिक्रमण हटाने के निर्देश
देहरादून: वक्फ बोर्ड से नोटिस के बाद आजाद नगर में हड़कंप, अतिक्रमण हटाने के निर्देश
वर्ल्ड कप फाइनल में बने 722 रन, टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के बाद Caleb Falconer ने ठोका शतक
वर्ल्ड कप फाइनल में बने 722 रन, टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के बाद Caleb Falconer ने ठोका शतक
जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से क्यों दिया इस्तीफा? हामिद अंसारी ने दिया ये जवाब
जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से क्यों दिया इस्तीफा? हामिद अंसारी ने दिया ये जवाब
'मर्दानी 3' vs 'बॉर्डर 2': रानी मुखर्जी और सनी देओल की बॉक्स ऑफिस पर हो रही जोरदार टक्कर, जानें शुक्रवार का कलेक्शन
'मर्दानी 3' vs 'बॉर्डर 2': रानी मुखर्जी और सनी देओल की बॉक्स ऑफिस पर हो रही जोरदार टक्कर, जानें शुक्रवार का कलेक्शन
पाकिस्तान में शिया नरसंहार की 20 साल पुरानी कहानी, जब आतंकी हमलों की भेंट चढ़े 777 मुसलमान
पाकिस्तान में शिया नरसंहार की 20 साल पुरानी कहानी, जब आतंकी हमलों की भेंट चढ़े 777 मुसलमान
परमाणु बम बनाने से पीछे क्यों हटे थे आइंस्टीन, मैनहट्टन प्रोजेक्ट में क्यों नहीं हुए थे शामिल?
परमाणु बम बनाने से पीछे क्यों हटे थे आइंस्टीन, मैनहट्टन प्रोजेक्ट में क्यों नहीं हुए थे शामिल?
Happy Rose Day 2026 Wishes: गुलाबों से शुरू होता है प्यार का इजहार, रोज डे पर भेजें ये खास विशेज
गुलाबों से शुरू होता है प्यार का इजहार, रोज डे पर भेजें ये खास विशेज
Embed widget