एयर इंडिया ग्रुप के पायलटों की ड्रग स्क्रीनिंग हो रही है. सूत्रों के मुताबिक अब तक करीब 300 से 400 पायलटों की शुरुआती जांच हुई है.  जिसमें 2 पायलटों की रिपोर्ट ‘नॉन-नेगेटिव’ आई है.

Continues below advertisement

कन्फर्मेटरी टेस्ट के नतीजे आना बाकी

अभी इसे पायलटों का टेस्ट फेल होना नहीं माना जाएगा. दोनों पायलटों के कन्फर्मेटरी टेस्ट के नतीजे अभी आने बाकी हैं. एयर इंडिया ग्रुप ने 13 अगस्त से अपने सभी पायलटों के लिए साइकोएक्टिव सब्सटेंस की स्क्रीनिंग करना शुरू किया है. सूत्रों के मुताबिक अभी तक किसी भी पायलट को टेस्ट में फेल घोषित नहीं किया गया है. अब नजर कन्फर्मेटरी टेस्ट की रिपोर्ट पर है. अंतिम रिपोर्ट आने तक दोनों संबंधित पायलटों को उड़ान ड्यूटी से हटा दिया गया है.

Continues below advertisement

दरअसल 4 अगस्त को फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट में टर्बुलेंस होने के बाद एयर इंडिया ने अपने सभी पायलटों के ड्रग टेस्ट करवाने का आदेश दिया था. जिसके बाद ग्रुप के 300-400 पायलटों के टेस्ट किए गए हैं.

क्या है मामला

फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की उड़ान AI 2379 अचानक से 300 फीट नीचे आ गई थी. उस दौरान विमान में 137 लोग थे. 24 लोगों को चोट आई थी.जांच में आया था कि पायलट ने गांजा का सेवन किया हुआ था. रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्लाइट के पायलट इन कमांड का साइकोएक्टिव सब्सटेंस टेस्ट कराया गया था. जो शुरुआत में पॉजिटिव आया था. उसके बाद सैंपल को एक और लैब में भेजा गया था. लैब से आई रिपोर्ट में कंफर्म हो गया है कि पायलट ने गांजा का सेवन किया हुआ था. फुकेत से दिल्ली आई फ्लाइट की जांच Aircraft Accident Investigation Bureau यानी AAIB ने अपने हाथ में ले ली है. इसके बाद से इस मामले को लेकर कई खुलासे हो चुके हैं.  शुरुआती इंजीनियरिंग रिपोर्ट के मुताबिक उस उड़ान में विमान के तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम एक के बाद एक फेल हो गए. 7 सेकंड तक पायलट के कंट्रोल में विमान नहीं था.

ये भी पढ़ें: खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका