एक्सप्लोरर

'तुम्हारे मंत्री मुसलमानों के खिलाफ...', औरंगजेब कब्र विवाद और यूपी के नेजा मेले पर क्या बोले असदुद्दीन ओवैसी?

AIMIM Chief On Nagpur Violence: असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि चीन भारत की जमीन पर कब्जा कर रहा है, देश में बेरोजगारी बढ़ रही है लेकिन सरकार नफरत फैलाने में बिजी है.

Asaduddin Owaisi On Nagpur Violence: हैदराबाद के सांसद और एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने हाल ही में नागपुर हिंसा को लेकर महाराष्ट्र सरकार की आलोचना की और उसके मंत्रियों पर सांप्रदायिक रूप से भड़काऊ बयान देने का आरोप लगाया. ओवैसी रमजान जलसा यौम-उल-कुरान जनसभा में बोल रहे थे. उन्होंने सवाल उठाया कि राज्य ने नागपुर में हाल ही में हुई हिंसा की घटनाओं को रोकने के लिए सक्रिय कदम क्यों नहीं उठाए.   

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ‘डरने घबराने की जरूरत नहीं है. कोई बोल रहा है कब्र तोड़ देंगे. आज तुम इख़्तेदार के नशे में आकर बकवास बक रहे हो. नफरत दिखा रहे हो. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उसके मंत्री बोलते हैं गड़बड़ हुई तो पिक्चर की वजह से. तो फिर तुम लोग क्या कर रहे थे? नागपुर तुम्हारा ही शहर है न. क्या किया इन लोगों ने. कुरान की आयत वाली चादर को जला दिया. दोपहर में कंप्लेन दिया गया कि एक्शन लो. ज़ाहिर है बाद में हिंसा हुई. जिसका हम खंडन करते हैं.’

ओवैसी ने उठाए पुलिस प्रशासन पर सवाल

उन्होंने कहा, ‘पुलिस आपकी इंटेलिजेंस फेलियर आपका. लॉ एंड खराब हो रहा है तो तुम्हारी वजह से हो रहा है. तुम्हारे मंत्री मुसलमानों के ख़िलाफ़ बकवास करके मंत्री बने हैं. लॉ एंड ऑर्डर से देश चलेगा या तुम्हारी मनमानी से चलेगा. जिसकी लाठी उसकी भैंस से देश चलेगा या संविधान से चलेगा.’

आईएमआईएम चीफ ने आगे कहा, ‘जिस बादशाह के बारे में जो बोल रहे हैं उसकी कब्र पर छत्रपति शिवाजी महाराज के पोते छत्रपति साहूजी गए थे. गांधी ने इस मुगल बादशाह के बारे में क्या कहा था देख लो पढ़ लो. आप तोड़ने के लिए आए या जोड़ने के लिए.’

ओवैसी ने उठाया बेरोजगारी का मुद्दा

उन्होंने कहा, ‘मुल्क में बेरोज़गारी है, पीने का पानी नहीं है, लोग बीमार पड़ रहे हैं, फैक्ट्रियां बंद हो रहीं और चीन हमारी जमीन पर कब्जा कर रहा पर 300 साल पुरानी बात करनी है. मैं एक बात कहता हूं अपने हिम्मत को बुलंद रखिए डरने घबराने की ज़रूरत नहीं. जम्हूरियत के दायरे में हम लड़ते रहेंगे. तुम आज हो कल नहीं रहोगे. जब इतिहास लिखा जाएगा तो तुम्हें ज़ालिम कहा जाएगा.’

पीएम मोदी के पॉडकास्ट के लेकर क्या बोले ओवैसी?

हैदराबाद के सांसद ने कहा, ‘जालिम इसरायल ने फिर से बमबारी शुरू कर दी और फिलिस्तीनियों के कत्ल पर प्रधानमंत्री कुछ नहीं बोल रहे. तीन घंटे के पॉडकास्ट में प्रधानमंत्री ने फिलिस्तीन पर एक शब्द नहीं बोला. मोदी सरकार जो वक़्फ़ का क़ानून ला रही है, उसका मकसद है मस्जिदों को कब्रिस्तानों को छीन लो. गैर मुस्लिमों को वक़्फ़ में बिठाना इसका मकसद है. ऐसा कहा जा रहा हैकि ईद के बाद इस बिल को लाया जाएगा. यूनिफार्म सिविल कोड भी अब बनाना चाहते हैं.’

ये भी पढ़ें: औरंगजेब की कब्र पर पहुंची NIA, नागपुर हिंसा के सारे राज उगलेंगे आरोपी, अब तक 91 गिरफ्तार

आशीष आंध्र प्रदेश और तेलंगाना इन दो राज्यों के लिए रिपोर्ट करते है । राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और साउथ सिनेमा जिसे टॉलीवुड कहा जाता है को कवर करते आए हैं । इनके पास मास्टर डिग्री और रिपोर्टिंग में 14 साल से अधिक का अनुभव है। खोजी पत्रकारिता, कनफ़्लिकट ज़ोन रिपोर्टिंग, राजनीति और विज्ञान विषय इनकी ख़ास पकड़ है । आशीष हैदराबाद में पदस्थापित है पर इन्होंने राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में भी काम किया है ।
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्य निकेतन हादसा: SC जस्टिस बोले- 'हमारे दिमाग में कुछ है, सुनवाई करेंगे'
सत्य निकेतन हादसा: SC जस्टिस बोले- 'हमारे दिमाग में कुछ है, सुनवाई करेंगे'
'शुगर डैडी को मार दूंगा', पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखने वाले पति की खौफनाक धमकी
'शुगर डैडी को मार दूंगा', पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखने वाले पति की खौफनाक धमकी
भारत 6G वाले ग्रुप में शामिल! अमेरिका समेत 24 देशों के साथ करेगा काम
भारत 6G वाले ग्रुप में शामिल! अमेरिका समेत 24 देशों के साथ करेगा काम
महिला को बिना कानूनी मौका दिए बांग्लादेश भेजने पर हाईकोर्ट सख्त, पति को 2 लाख मुआवजा
महिला को बिना कानूनी मौका दिए बांग्लादेश भेजने पर हाईकोर्ट सख्त, पति को 2 लाख मुआवजा

वीडियोज

Bigg Boss 20: 17 Contestants की पूरी लिस्ट, Mahhi Vij, Isha Rikhi, Gullu समेत ये नाम
Bigg Boss 20: Mahhi Vij का पहले दिन पंगा, Aman Gandhi और Isha Rikhi से हुआ Clash
BIHAR FLOOD: बिहार में बाढ़ का तांडव! 12 जिलों में 22 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, गंगा ने तोड़े.....
Delhi Moti Bagh Building Collapse: बंसल ब्रदर्स और 'हत्यारे' सिस्टम का खूनी गठजोड़ !।Sansani
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन इमारत हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने। Moti Bagh।Delhi News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत 6G वाले ग्रुप में शामिल! अमेरिका समेत 24 देशों के साथ करेगा काम
भारत 6G वाले ग्रुप में शामिल! अमेरिका समेत 24 देशों के साथ करेगा काम
संदीप दीक्षित बोले, 'जब 2008 में बिल्डिंग गिरी थी तो कांग्रेस सरकार...'
संदीप दीक्षित बोले, 'जब 2008 में बिल्डिंग गिरी थी तो कांग्रेस सरकार...'
'शुगर डैडी को मार दूंगा', पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखने वाले पति की खौफनाक धमकी
'शुगर डैडी को मार दूंगा', पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखने वाले पति की खौफनाक धमकी
10 साल, फर्जी स्पोर्ट्स कोटा सर्टिफिकेट बनाने वाले रैकेट का भंडाफोड़
10 साल, फर्जी स्पोर्ट्स कोटा सर्टिफिकेट बनाने वाले रैकेट का भंडाफोड़
मोहनलाल की बेटी विस्मया की 'थुडाक्कम' की OTT रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'थुडाक्कम' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
सुपौल: मदरसा में खाना खाने के बाद छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत
सुपौल: मदरसा में खाना खाने के बाद छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत
2 KM लंबे जाम में फंसे केंद्रीय मंत्री, गाड़ी से उतरकर खुलवा दिए सारे टोल गेट
2 KM लंबे जाम में फंसे केंद्रीय मंत्री, गाड़ी से उतरकर खुलवा दिए सारे टोल गेट
गमले में कैसे उगाएं अजवाइन का पौधा, जानें किचन गार्डनिंग का तरह
गमले में कैसे उगाएं अजवाइन का पौधा, जानें किचन गार्डनिंग का तरह
Embed widget