एक्सप्लोरर

पाक को मुस्लिम मुल्कों में बेनकाब करने के बाद क्यों बोले ओवैसी, 'मेरा हाल लैला की तरह, जब जिसका दिल आया...'

ओवैसी ने एक अन्य इंटरव्यू में कहा कि हमने भारत का पक्ष मजबूती से रखा और प्रत्येक देश में अपने समकक्षों और प्रमुख नेतृत्व को भारत में आतंकवाद फैलाने में पाकिस्तान की भूमिका के बारे में जानकारी दी.

Asaduddin Owaisi Statement: सऊदी अरब और अन्य देशों का दौरा करने वाले सांसदों के प्रतिनिधिमंडल में शामिल असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार (4 जून) को कहा कि समूह ने अपने मेजबान देशों के समक्ष पाकिस्तान की तरफ से आतंकवाद को समर्थन दिए जाने के खिलाफ भारत का पक्ष प्रभावी ढंग से पेश किया. ‘ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन’ (AIMIM) के अध्यक्ष ओवैसी ने  प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाले भाजपा सांसद बैजयंत पांडा की भारत की स्थिति को बहुत स्पष्ट और मजबूती से व्यक्त करने के लिए प्रशंसा की.  

उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्यों ने अपनी जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से पूरा किया. इस बीच उन्होंने एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा, ये मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मुझे देश की तरफ से 4 देशों में बोलने का मौका मिला, जहां हमने पाकिस्तान के असली चेहरों को एक्सपोज किया. औवेसी ने कहा कि पाकिस्तान जिस तरह के मुस्लिम कार्ड खेलता है, उसका भी हमने जवाब दिया. मैंने कहा कि हमारे देश में 40 करोड़ मुस्लिम रहते हैं.

इंटरव्यू के दौरान ओवैसी से जब पूछा गया कि आपकी छवि पूरी तरह से बदल गई है. ऐसा पहली बार देखने को मिला कि देश के केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने आपका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. इसके अलावा देश में आपकी काफी चर्चा हो रही थी, जिस तरह से आपने देश की बात को रखा उसकी तारीफ हो रही थी. आपके भाषण देशभर में वायरल हो रहे थे, जो लोग आपके कट्टर विरोधी भी रहे हैं उन्होंने भी आपकी बातों पर सहमति दिखाई और तारीफ की. इस पर AIMIM चीफ ने मजाकिया लहजे में कहा कि मैं तो बता रहा हूं मेरा हाल लैला की तरह है, जब जिसका दिल आया अपना इस्तेमाल कर लिया.

आतंकवाद फैलाने में पाकिस्तान की भूमिका
हैदराबाद के सांसद ने एक अन्य इंटरव्यू में कहा कि हमने भारत का पक्ष मजबूती से रखा और प्रत्येक देश में अपने समकक्षों और प्रमुख नेतृत्व को भारत में आतंकवाद फैलाने में पाकिस्तान की भूमिका के बारे में जानकारी दी. हमने पाकिस्तान की संलिप्तता वाली कई घटनाओं को उजागर किया, जिसके कारण निर्दोष लोगों की जान गई, जिनमें पहलगाम हमला सबसे महत्वपूर्ण था. कुल मिलाकर, यह एक सामूहिक प्रयास था. सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत के कड़े रुख से अवगत कराने के लिए सऊदी अरब, अल्जीरिया, बहरीन और कुवैत का दौरा किया था. 

आतंकवाद के खिलाफ भारत का मजबूती से पक्ष रखा
ओवैसी ने कहा कि मेजबान देशों को यह भी बताया गया कि हमले की जिम्मेदारी लेने वाला ईमेल पाकिस्तान के दो स्थानों से भेजे गए थे.  प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि विश्व शांति सुनिश्चित करने के लिए पाकिस्तान को वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (एफएटीएफ) की ग्रे सूची में फिर से शामिल किया जाए. उन्होंने आशा व्यक्त की कि सांसदों के प्रतिनिधिमंडल के दौरे से कुछ अच्छे परिणाम सामने आएंगे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिम एशिया के हालात पर भारत अलर्ट, एस जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री को किया फोन, जानें क्या हुई बात
पश्चिम एशिया के हालात पर भारत अलर्ट, एस जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री को किया फोन, जानें क्या हुई बात
मेडचल जिले के माईसम्मागुड़ा में छात्र और पुलिस के बीच टकराव, हॉस्टल कमरों में घुसकर लाठीचार्ज का आरोप
मेडचल जिले के माईसम्मागुड़ा में छात्र और पुलिस के बीच टकराव, हॉस्टल कमरों में घुसकर लाठीचार्ज का आरोप
भारत की रसोई में दिखने लगा अमेरिका-ईरान युद्ध का असर, इंडक्शन की कीमतों में आई उछाल
भारत की रसोई में दिखने लगा अमेरिका-ईरान युद्ध का असर, इंडक्शन की कीमतों में आई उछाल
केरलम और तमिलनाडु के दौरे पर जाएंगे PM मोदी, दोनों राज्यों को मिलेगी 16,000 करोड़ की सौगात
केरलम और तमिलनाडु के दौरे पर जाएंगे PM मोदी, दोनों राज्यों को मिलेगी 16,000 करोड़ की सौगात

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
मिडिल ईस्ट जंग का असर, हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया, दिल्ली से लंदन का टिकट लाख रुपये पार
मिडिल ईस्ट जंग का असर, अब हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया
Dhurandhar 2 Ticket Prices: पेड प्रिव्यू के नाम पर धुरंधर 2 के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
पेड प्रिव्यू के नाम पर 'धुरंधर 2' के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
तेल संकट के बीच आई राहत भरी खबर, केंद्र सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, PM मोदी बोले- मिडिल ईस्ट में जंग से...
LPG के उत्पादन में 10% की बढ़ोतरी, तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
ईरान-इजरायल जंग के बीच महंगा हुआ LPG सिलेंडर, लेकिन इस योजना में अब भी मिलती है सब्सिडी
ईरान-इजरायल जंग के बीच महंगा हुआ LPG सिलेंडर, लेकिन इस योजना में अब भी मिलती है सब्सिडी
Embed widget