एक्सप्लोरर

'ऐसा लगा जैसे भूकंप आया या फिर बम फटा हो...', अहमदाबाद विमान हादसे के चश्मदीदों ने सुनाई डरावनी कहानी

Air India Flight AI-171 Crash: अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भयावह अनुभव साझा किए. उन्हें पहले भूकंप या धमाके जैसा लगा.

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद के जिस इलाके में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, वहां के लोगों ने उस भयावह पल को याद करते हुए कहा कि पहले उन्हें लगा जैसे कोई भूकंप आया हो या फिर बड़ा धमाका हुआ हो. गुरुवार (12 जून, 2025) को लंदन जा रहा विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद एक मेडिकल कॉलेज कैंपस में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस विमान में दो पायलट और चालक दल के 10 सदस्य सहित 242 लोग सवार थे.

प्लेन क्रैश वाली जगह के आसपास रहने वाले लोगों ने क्या कहा?

पिछले 13 साल से उस इलाके में रह रहीं रेखा क्षत्रिय ने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा कि वह अपने रोज के काम कर रही थीं, तभी अचानक जोर की आवाज आई. वह तुरंत बाहर आईं और हादसे वाली जगह की ओर भागीं. उन्होंने बताया, "करीब 1:30 बजे तेज धमाके जैसी आवाज आई. हमें तेज आवाजें सुनने की आदत है, लेकिन इस बार ऐसा लगा जैसे कान के पर्दे फट जाएंगे. ऐसा लगा जैसे भूकंप आ गया हो. हमारा घर, डाइनिंग टेबल- सब कुछ बुरी तरह हिल रहा था. आवाज किसी बम धमाके जैसी थी."

रेखा क्षत्रिय ने कहा, "फिर हम बाहर निकले और पता चला कि एक प्लेन क्रैश हो गया है. चारों तरफ प्लेन के टूटे हुए टुकड़े बिखरे थे. आसमान काले धुएं से भर गया था और हर जगह ऊंची-ऊंची लपटें उठ रही थीं." उसी इलाके में रहने वाले प्रियंशु ने बताया, "पूरा इलाका काले धुएं से भर गया था. मैं घर पर था, तभी ज़ोरदार आवाज आई. आग एक इमारत से दूसरी में फैलने लगी. ऐसा लगा जैसे भूकंप आया हो या बम फटा हो."

प्लेन क्रैश वाली जगह से 500 मीटर दूर रहने वाले बहादुर क्षत्रिय ने बताया, "मैंने जोर का धमाका सुना. पहले लगा कोई तूफान या भूकंप है, फिर लोगों ने चिल्लाकर बताया कि प्लेन क्रैश हुआ है. 

उन्होंने आगे कहा,"जब हम वहां पहुंचे तो हर तरफ धुआं और आग थी. कुछ छात्र मलबे में फंसे हुए थे और मदद के लिए पुकार रहे थे. हमने सेना के जवानों साथ मिलकर 5 छात्रों को बाहर निकाला लेकिन उनकी हालत बहुत खराब थी. इसके बाद हमें मलबे में एक और शव मिला, जो बहुत ही बुरी हालत में था.

ये भी पढ़ें-

Air India Plane Crash: IMA की अपील के बाद टाटा ग्रुप आगे आया, बीजे मेडिकल कॉलेज के पीड़ित छात्रों के लिए किया ये ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई
महाराष्ट्र: बारामती कोर्ट से अजित पवार को राहत, मतदाताओं को कथित धमकी मामले में आपराधिक प्रक्रिया रद्द
बारामती कोर्ट से अजित पवार को राहत, मतदाताओं को कथित धमकी मामले में आपराधिक प्रक्रिया रद्द
'सेलिब्रिटीज भी पैपराजी का फायदा उठाते हैं...' जया बच्चन के कमेंट के बाद हुमा कुरैशी ने दिया जवाब
'सेलिब्रिटीज भी पैपराजी का फायदा उठाते हैं...' जया बच्चन के कमेंट के बाद हुमा कुरैशी ने दिया जवाब
महाराष्ट्र के बीड में डीजल टैंकर से टकराई गाड़ी, हादसे के बाद हाइवे पर दिखा धुएं का गुबार
महाराष्ट्र के बीड में डीजल टैंकर से टकराई गाड़ी, हादसे के बाद हाइवे पर दिखा धुएं का गुबार

वीडियोज

Triumph Thruxton 400 Review | Auto Live #triumph
Royal Enfield Goan Classic 350 Review | Auto Live #royalenfield
Hero Glamour X First Ride Review | Auto Live #herobikes #heroglamour
जानलेवा बॉयफ्रेंड की दिलरूबा !
Toyota Land Cruiser 300 GR-S India review | Auto Live #toyota

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई
महाराष्ट्र: बारामती कोर्ट से अजित पवार को राहत, मतदाताओं को कथित धमकी मामले में आपराधिक प्रक्रिया रद्द
बारामती कोर्ट से अजित पवार को राहत, मतदाताओं को कथित धमकी मामले में आपराधिक प्रक्रिया रद्द
'सेलिब्रिटीज भी पैपराजी का फायदा उठाते हैं...' जया बच्चन के कमेंट के बाद हुमा कुरैशी ने दिया जवाब
'सेलिब्रिटीज भी पैपराजी का फायदा उठाते हैं...' जया बच्चन के कमेंट के बाद हुमा कुरैशी ने दिया जवाब
महाराष्ट्र के बीड में डीजल टैंकर से टकराई गाड़ी, हादसे के बाद हाइवे पर दिखा धुएं का गुबार
महाराष्ट्र के बीड में डीजल टैंकर से टकराई गाड़ी, हादसे के बाद हाइवे पर दिखा धुएं का गुबार
शुभमन गिल को टी20 टीम में होना चाहिए या नहीं? ये क्या कह गए गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा; जानें क्या बोले
शुभमन गिल को टी20 टीम में होना चाहिए या नहीं? ये क्या कह गए गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा; जानें क्या बोले
हीरे जैसे दांत पाने का आसान तरीका, घर बैठे आजमाएं ये टिप्स
हीरे जैसे दांत पाने का आसान तरीका, घर बैठे आजमाएं ये टिप्स
America Venezuela Conflict: वेनेजुएला से कितना ताकतवर है अमेरिका, दोनों देशों में जंग छिड़ी तो कौन मारेगा बाजी?
वेनेजुएला से कितना ताकतवर है अमेरिका, दोनों देशों में जंग छिड़ी तो कौन मारेगा बाजी?
दूध को बच्चों का फेवरेट बनाना अब आसान, बस इस ड्राई फ्रूट पाउडर का करें इस्तेमाल
दूध को बच्चों का फेवरेट बनाना अब आसान, बस इस ड्राई फ्रूट पाउडर का करें इस्तेमाल
Embed widget