आगरा में कुछ दिन पहले एक ट्रेन में सूटकेस में सड़े-गले शरीर के अंग मिलने का मामला सामने आया था. अब कुछ हफ्तों बाद इस सूटकेस को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसकी मदद से पुलिस चेन्नई के उस घर तक पहुंच गई है जिस घर में इस घटना से जुड़े राज छिपे थे.

Continues below advertisement

पुलिस ने की पहचानपुलिस ने इन अंगों की पहचान ओडिशा की रहने वाली 38 साल की हयुथन निशा के तौर पर की है. उसकी हत्या किए जाने के बाद उसकी बॉडी को दो टुकड़ों में काट दिया गया था.

दो संदिग्धों की पहचान कीसीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान आगरा रेलवे पुलिस को दो संदिग्ध दिखे और उन्होंने चेन्नई सेंट्रल रेलवे पुलिस को इसकी जानकारी दी. फुटेज के आधार पर चेन्नई रेलवे पुलिस ने दो संदिग्ध को उसी तरह की ट्रॉली के साथ ट्रेन में चढ़ते देखा था. संदिग्ध की पहचान माणिक उद्दीन लस्कर और भगवती माझी के तौर पर हुई. पुलिस ने चेन्नई के गुडुवांचेरी में उनके घर का पता लगाया. जब उनके घर की तलाशी ली तो कथित तौर पर खाना पकाने वाले एक बर्तन में शरीर के और भी सड़े हुए अंग मिले.

Continues below advertisement

दोनों संदिग्ध फरारपुलिस के एक अधिकारी ने बताया है कि हम पूछताछ कर रहे हैं. दोनों संदिग्ध फरार हैं. जब दोनों को पकड़ लेंगे तो हत्या की वजह पता चल जाएगी.

अब वैज्ञानिक जांच की जाएगी जिससे ये पता लगाया जा सके कि ट्रेन में मिले शव के टुकड़े और चेन्नई के घर में मिले अवशेष आपस में मेल खाते हैं या नहीं. मामले की जांच जारी है. पीड़िता के बेटे की शिकायत के आधार पर मिसिंग कंप्लेंट दर्ज की गई है.

ये भी पढ़ें: UP-गुजरात से पंजाब तक...7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान