एक्सप्लोरर

दिल्ली में 76 लाख की ड्रग्स के साथ अफ्रीकन पेडलर गिरफ्तार, मेडिकल वीजा पर आया था भारत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के द्वारका जिले में एक अफ्रीकन ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से ड्रग्स समेत स्कूटी और मोबाइल जब्त किया गया है.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के द्वारका जिले की सेल अगेंस्ट इल्लीगल फॉरेनर एंड नारकोटिक्स (CAIFAN) की टीम ने नशे के कारोबार में लिप्त एक अफ्रीकन ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया है. इसकी पहचान Chigozie Eboh Ijele King के रूप में हुई है. यह शख्स नाइजीरिया का रहने वाला बताया जा रहा है.

डीसीपी शंकर चौधरी ने इस गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में ड्रग्स सिंडिकेट और इसकी सप्लायरों की पकड़ के लिए CAIFAN की टीम लगातार जानकारियों को विकसित कर इनकी पकड़ के लिए लगी रहती है और सूत्रों को सक्रिय कर संदिग्धों पर नजरें बनाए रखती है. इसी क्रम में कैफन की टीम को सूत्रों से, द्वारका इलाके में नारकोटिक्स पदार्थ की बिक्री में लिप्त एक अफ्रीकन के बारे में जानकारी मिली. 14 अप्रैल को सूत्रों से पुलिस को एक अफ्रीकन ड्रग पेडलर के नारकोटिक्स पदार्थ के साथ सेक्टर 14 के मेट्रो पिलर नम्बर 902 के पास आने की सूचना मिली.

 ड्रग्स समेत स्कूटी और मोबाइल जब्त 

पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर एसीपी ऑपरेशन विजय सिंह यादव और एसआई सुभाष चंद के नेतृत्व में एएसआई करतार सिंह, हेड कॉन्स्टेबल मोबिन, कॉन्स्टेबल रवि, प्रवीण और महिला कॉन्स्टेबल सोनू की टीम का गठन कर सेक्टर 14 के मेट्रो पिलर नंबर 902 के पास ट्रैप लगाया. जहां उन्होंने सेक्टर 14 मेट्रो स्टेशन की तरफ से स्कूटी से वहां पहुंचे अफ्रीकन को दबोच लिया. पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रक्रिया के अनुसार एसीपी द्वारका, मदन लाल मीणा के सामने उसकी तलाशी में सफेद पॉलिथीन में 76 ग्राम सफेद पदार्थ बरामद किया. जिसके एम्फेटामिन होने की पुष्टि की गई. इंटरनेशनल मार्केट के इसकी कीमत 76 लाख रुपये बताई जा रही है. जिसे उससे बरामद स्कूटी और मोबाइल सहित पुलिस ने जब्त कर उसे हिरासत में ले लिया.

मेडिकल वीजा पर आया था इंडिया

वहीं पूछताछ में अफ्रीकन ड्रग पेडलर ने बताया कि वो साल 2014 में 3 महीने के मेडिकल वीजा पर इंडिया आया था और मुंबई में वो किराए पर रहता था. पिछले साल वो दिल्ली शिफ्ट हो गया. उसने बताया कि वो उत्तम नगर में रह रहे एक अफ्रीकन जेम्स से एम्फेटामिन ड्रग्स की खेप लेता है, और उसे उसके ठिकानों के बारे में भी जानकारी है.

फिलहाल इस मामले में पुलिस ने द्वारका नॉर्थ थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आगे की जांच में जुट गई है, इससे पूछताछ कर ड्रग्स सप्लाई के सोर्स की पकड़ और सिंडिकेट के खुलासे में लग गयी है. गौरतलब है कि पिछले 10 दिनों में 3 अफ्रीकनों को ड्रग्स की कमर्शियल क्वांटिटी के साथ पकड़ा गया है.

इसे भी पढ़ेंः
'हेट स्पीच' के मामलों पर भड़का विपक्ष, सोनिया गांधी, शरद पवार और ममता बनर्जी का जॉइंट स्टेटमेंट, कही ये बड़ी बात

J&K: अनंतनाग जिले के कोकरनाग में आतंकवादियों से मुठभेड़ जारी, सुरक्षाबलों ने दो से तीन आतंकियों को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की रैली में गरजे CM योगी, टीएमसी पर जमकर किया हमला, बोले- 'ममता दीदी सिंहासन खाली करो'
बंगाल की रैली में गरजे CM योगी, टीएमसी पर जमकर किया हमला, बोले- 'ममता दीदी सिंहासन खाली करो'
बैंड-बाजा और बारूद के बीच बाजार को सहारा देगा शादी सीजन, 3 लाख करोड़ के कारोबार का अनुमान
बैंड-बाजा और बारूद के बीच बाजार को सहारा देगा शादी सीजन, 3 लाख करोड़ के कारोबार का अनुमान
Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल पर सियासी संग्राम! विपक्ष का सरकार पर वार, सीट बढ़ोतरी को लेकर साधा निशाना
महिला आरक्षण बिल पर सियासी संग्राम! विपक्ष का सरकार पर वार, सीट बढ़ोतरी को लेकर साधा निशाना
'भारत और ईरान के रिश्ते 5000 साल पुराने', होर्मुज में भारतीय जहाजों पर फायरिंग को लेकर बोले ईरानी सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि
'भारत-ईरान के रिश्ते 5000 साल पुराने', होर्मुज में भारतीय जहाजों पर फायरिंग को लेकर बोले ईरानी सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि

वीडियोज

sansani: पति का मर्डर... पत्नी का 'इमोशनल' नाटक ! | MP News
Kanpur Accident : सड़क किनारे चल रहे बुजुर्ग को कार ने हवा में उछाला, रोंगटे खड़े कर देगा Video!
PM Modi Address To Nation: महिला आरक्षण पर PM के मन की बात! | Chitra Tripathi | Women Reservation
Saas Bahu Aur Saazish: Vikrant को देख Aishwarya के छूटे पसीने, मासूम को खाई में धकेल कर हुई फरार | Mannat
PM Modi Address To Nation: ''हम हारे नहीं, हर रुकावट हटाकर रहेंगे'- पीएम |Women Reservation | BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पक्षपातपूर्ण, ड्रामेबाजी...', PM मोदी के देश के नाम संबोधन पर भड़का विपक्ष, खरगे बोले- 59 बार सिर्फ कांग्रेस...
'पक्षपातपूर्ण, ड्रामेबाजी...', PM मोदी के देश के नाम संबोधन पर भड़का विपक्ष, खरगे बोले- 59 बार सिर्फ कांग्रेस...
‘गद्दी खाली होगी तो कोई...’, नीतीश कुमार के इस्तीफे और नए CM पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
‘गद्दी खाली होगी तो कोई...’, नीतीश कुमार के इस्तीफे और नए CM पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
Hormuz Strait: ईरान के जहाजों पर समंदर में कब्जा करेगा अमेरिका? होर्मुज नाकेबंदी के बीच सामने आया ट्रंप का मास्टरप्लान
ईरान के जहाजों पर समंदर में कब्जा करेगा अमेरिका? होर्मुज नाकेबंदी के बीच सामने आया ट्रंप का मास्टरप्लान
Darshan Kumar Death: टी-सीरीज के फाउंडर गुलशन कुमार के छोटे भाई दर्शन कुमार का निधन, सिंगर मीका सिंह ने जताया शोक
टी-सीरीज के फाउंडर गुलशन कुमार के छोटे भाई दर्शन कुमार का निधन, सिंगर मीका सिंह ने जताया शोक
अभिषेक शर्मा ने तोड़ा सबसे तेज फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड, CSK के खिलाफ रचा इतिहास
अभिषेक शर्मा ने तोड़ा सबसे तेज फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड, CSK के खिलाफ रचा इतिहास
होर्मुज में भारतीय तेल टैंकर पर चली गोलियां, MEA ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया कड़ा विरोध
होर्मुज में भारतीय तेल टैंकर पर चली गोलियां, MEA ने ईरानी राजदूत को किया तलब, जताया कड़ा विरोध
Foods to avoid in iron cookware: लोहे की कढ़ाही में नहीं बनानी चाहिए ये सब्जियां, बदल जाता है रंग और स्वाद
लोहे की कढ़ाही में नहीं बनानी चाहिए ये सब्जियां, बदल जाता है रंग और स्वाद
"नहीं थम रही अचानक मौत" जिम करते हुए युवक को आया अटैक और तोड़ दिया दम! दिल दहला रहा वीडियो
Embed widget