नई दिल्ली: देश में अब वह दिन दूर नहीं जब जल, थल और वायु में चलने वाले (हाइब्रिड एयरोबोट्स) परिवहन के साधनों का इस्तेमाल लोग कहीं आने-जाने के लिए करेंगे. केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि शुरुआती तौर पर आगामी कुंभ मेले में और दिल्ली से ताजमहल (आगरा) तक लोगों को ले जाने के लिए हाइब्रिड एयरोबोट्स के इस्तेमाल की शुरुआत की जाएगी.
नितिन गडकरी ने कहा कि हाइब्रिड एयरोबोट्स जो कि जल, थल, वायु तीनों में चलने में सक्षम है को भारत में चलाने की संभावनाओं पर सरकार विचार कर रही है. हाइब्रिड एयरोबोट्स 80 किमी/घंटे से अधिक की गति से जमीन, पानी और हवा में चल सकती है.
गडकरी ने एक समारोह में कहा, "शीर्ष रूसी कंपनियों के हाइब्रिड एयरोबोट्स को कुंभ के लिए लाया जा सकता है और हम 26 जनवरी से पहले ताजमहल तक लोगों को ले जाने के लिए एक प्रायोगिक परियोजना शुरू कर सकते हैं." उन्होंने कहा कि सरकार परिवहन के नए और आधुनिक माध्यमों के उपयोग करने की संभावना पर विचार कर रही है.
खबरों के मुताबिक सेंट पीटर्सबर्ग में एरोबोट्स बनाने वाली एक कंपनी को वाराणसी में बहुपक्षीय टर्मिनल के उद्घाटन के साथ इन वाहनों को जल्द से जल्द प्रदर्शित करने के लिए कहा गया है. ये एयरोबोट्स एल्यूमीनियम से बने होते हैं और इसमें 11 यात्रियों को बैठने की व्यवस्था होती है. हालांकि, ऐसे भी एयरबोट्स हैं जिनमें 60 व्यक्तियों के बैठने की क्षमता है.
कार्यक्रम में मंत्री ने गंगा सफाई के बारे में कहा कि 70 से 80 प्रतिशत काम मार्च तक पूरा होगा और पूरी सफाई का काम मार्च 2020 तक पूरा कर लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि इसके अलावा पूरे साल नदी में पानी के प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए गए हैं.
यह भी पढ़ें-
रामचंद्र गुहा AU नहीं करेंगे ज्वाइन, कहा- उम्मीद है गांधी की धरती पर उनकी भावना जिंदा होगीदिल्ली की एयर क्लालिटी 'गंभीर' स्तर पर पहुंची, कंस्ट्रक्शन पर लगी रोकदेखें वीडियो-