श्रीनगर में कंसर्ट को लेकर ट्विटर पर भिड़े अदनान सामी और उमर अब्दुल्ला
ABP News Bureau | 08 Oct 2017 11:45 AM (IST)
श्रीनगर में एक अदनान सामी के एक कंसर्ट की सक्सेज को लेकर अदनान सामी और उमर अब्दुल्ला में ठन गई है. दोनों ने एक के बाद एक ट्वीट करके एक दूसरे पर जमकर निशाना साधा.
नई दिल्ली : श्रीनगर में अदनान सामी के एक कंसर्ट की सक्सेज को लेकर सामी और उमर अब्दुल्ला में ठन गई है. दोनों ने एक के बाद एक ट्वीट करके एक दूसरे पर जमकर निशाना साधा. दरअसल श्रीनगर में अदनान का 'रिद्म इन पैराडाइस' नाम का एक कंसर्ट था. जिसकी कुछ तस्वीरें ट्विटर यूजर्स ने शेयर की थी जिनमें कुछ सीटें खाली दिख रही थीं. इस पर उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट करते हुए लिखा ,'उम्मीद है कि अब लोगों ने उन सीटों को भर दिया गया होगा. ये म्यूजिक की एक शाम उन्हें शांति की ओर ले जा सकती थी.' सामी को अब्दुल्ला का ये ट्वीट खासा बुरा लगा और उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा, “ आप एक म्यूजिक कंसर्ट से ही काफी सकते में दिख रहे हैं. ब्रो आप एक पूर्व मुख्यमंत्री हैं आपको इस तरह एक म्यूजिक कंसर्ट से चकित नहीं होना चाहिए. शायद आपके सोर्स बेहद खराब हैं जिन्होंने आपसे इस कसंर्ट के बारे में झूठ बोला है.'' उमर ने फिर सामी के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा “ आपको कैसे लगता है कि आपके एक हाउसफुल शो से मैं सकते में आ सकता हूं. मुझे खुशी है कि लोगों ने इस शाम म्यूजिक का आनंद लिया. मैं भी एक समय आपको पसंद करता था.'' इसके बाद भी लगातार दोनों के बीच भिडंत जारी रही और सामी ने उमर को लूजर कहा तो वहीं उमर ने भी सामी को गॉसिप का भूखा बताया. उमर ने सामी को श्रीनगर जाने के लिए धन्यवाद कहा और साथ ही सेफ रहने के लिए भी चेताया. इसके बाद सामी ने भी ट्वीट करते हुअ उमर को रिप्लाई दिया “ देर आए दुरूस्त आए‘’. आपको बता दें कि अदनान सामी का ये कंसर्ट श्रीनगर में आयोजित होने वाला 4 साल बाद कोई प्रोग्राम था. इससे पहले सिंगर जुबिन मेहता ने भी ‘एहसास- ए-कश्मीर’ नाम के एक कंसर्ट में परफार्म किया था.