आदित्य ठाकरे बोले- “CM उद्धव ने ही PM मोदी से किया था अनुरोध, 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को लगे वैक्सीन”
राज्य के गृहमंत्री राजेश टोपे ने जिन इलाकों में कोरोना की रफ्तार ज्यादा है वहां फिर से सख्त लॉकडाउन लगाने के संकेत दिए हैं. राजेश टोपे ने कहा है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बात करने के बाद ही आखिरी फैसला होगा.

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने मोदी कैबिनेट की तरफ से 1 अप्रैल से 45 वर्ष के ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन लगाने की इजाजत देने का स्वागत किया है. आदित्य ठाकरे ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए कहा- “17 मार्च को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्रियों की वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान अनुरोध किया था कि 45 वर्ष से अधिक आयु-वर्ग के सभी लोगों को वैक्सीन लगाने की इजाजत दी जाए. आज केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने 45 वर्ष से अधिक आयु-वर्ग के सभी लोगों को वैक्सीन की इजाजत देने का ऐलान किया है. ऐसे तालमेल स्वागत योग्य और राष्ट्र के लिए अच्छा है. ”
महाराष्ट्र के स्वास्थ्यमंत्री ने दिए लॉकडाउन के संकेत
राज्य के गृहमंत्री राजेश टोपे ने जिन इलाकों में कोरोना की रफ्तार ज्यादा है वहां फिर से सख्त लॉकडाउन लगाने के संकेत दिए हैं. राजेश टोपे ने कहा है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बात करने के बाद ही आखिरी फैसला होगा. राजेश टोपे ने सोमवार को कहा कि यदि राज्य को दूसरे लॉकडाउन से बचना है तो लोगों को कोविड-19 के सुरक्षा नियमों का पालन करना ही चाहिए.
On 17th March CM Uddhav Thackeray ji requested the Centre in the PM- CMs’ VC to open up the vaccination drive to everyone above 45 years old. Today the Union Health Ministry has opened it up to everyone above 45. Such coordination is welcome and indeed healthy for the nation.
— Aaditya Thackeray (@AUThackeray) March 23, 2021
टोपे ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का मत है कि कुछ शहरों में यदि कोविड-19 के नये मामले बढ़ते रहते हैं तो लॉकडाउन लगाना जरूरी हो सकता है. उन्होंने कहा कि दो दिन पहले वह मुख्यमंत्री से मिले थे. मंत्री ने कहा, ''उन्होंने मुझसे कहा कि यदि अगले कुछ दिनों के दौरान राज्य में रोजाना मामले 25000-30000 के बीच रहते हैं तो हमें कुछ कड़े कदम उठाने होंगे. उनका विचार था कि यदि आंकड़े बढ़ते रहेंगे तो हमें कुछ शहरों में लॉकडाउन लगाना होगा.''
टोपे ने कहा, '' मैं लोगों से मुख्यमंत्री की चेतावनी पर सकारात्मक ढंग से ध्यान देने तथा लॉकडाउन से बचने के लिए कोविड-19 के नियमों जैसे मास्क लगाने, हाथ बार बार धोने और एक दूसरे के बीच दूरी बनाकर रखने की अपील करता हूं.'' इसके साथ ही राजेश टोपे ने बताया कि अब तक हमने 45 लाख लोगों को कोविड वैक्सीन का टीका लगाया है. हर दिन 3 लाख लोगों को टीका लगाया जा रहा है. हम व्यवस्था कर रहे हैं कि लोगों को उनके घर के पास टीका लगाया जा सके.
ये भी पढ़ें: आदित्य ठाकरे हुए कोरोना पॉज़िटिव, संपर्क में आने वालों को दी टेस्ट कराने की सलाह























