1. ऑस्ट्रेलिया में हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने आज इतिहास रचते हुए बड़ा कमाल किया. भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने गोल्ड मेडल पर कब्जा कर भारत को सातवां गोल्ड दिलाया. आज पूनम यादव और मनु भाकर ने भी देश के लिए गोल्ड जीता. अब तक कुल 12 मेडल से भारत का डंका बज रहा है. https://bit.ly/2GGgqMm
  1. दलित मुद्दों के बहाने जहां विपक्ष ने मोदी सरकार पर अपना शिकंजा सख्त कर दिया है, वहीं सत्ताधारी पार्टी के दलित नेता भी अपने नेतृत्व पर सवाल खड़ा कर रहे हैं. बीएसपी अध्यक्ष *मायावती का दावा है कि 2 अप्रैल के दलित आंदोलन से बीजेपी बुरी तरह डरी हुई है इसलिए दलितों का उत्पीड़न किया जा रहा है*. बीजेपी नेता भी मायावती की बोली बोल रहे हैं. बीजेपी सांसद उदित राज ने आरोप लगाया है कि भारत बंद प्रदर्शन के बाद से देश के कई हिस्सों में दलितों को प्रताड़ित किया जा रहा है. बीजेपी सांसद छोटेलाल खरवार और अशोक दोहरे ने भी दलितों के मुद्दों पर पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी है. https://bit.ly/2HjPkaL
  1. किंग्स इलेवन पंजाब के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल आईपीएल इतिहास में सबसे तेज अर्द्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मोहाली में खेले जा रहे मुकाबले में उन्होंने महज 14 गेंद पर अर्द्धशतक लगाकर सुनील नरेन और युसूफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ा. https://bit.ly/2IA1Pyk
  1. ओडिशा में यात्रियों से भरी 22 बोगियों वाली एक्सप्रेस ट्रेन बिना इंजन के 10 किलोमीटर तक दौड़ती रही. अब रेलवे ने इस सिलसिले में लापरवाही के आरोप में 7 रेलकर्मियों को निलंबित कर दिया है. ईस्ट कोस्ट रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि कल रात अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस को पटरियों पर पत्थर रखकर रोका गया जिससे संभावित दुर्घटना को टाला जा सका. उन्होंने कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं. https://bit.ly/2H5HNyA
  1. दो दिन जेल में बिताने के बाद अब सलमान खान अपने घर लौट आए हैं. पिछले 4 दिनों से जिंदगी के बुरे दौर से गुजर रहे सलमान खान अब खुद को फ्रेश करने की कोशिश में जुट गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी कड़ी में सलमान अपने पनवेल के फार्म हाउस में चले गए हैं. गैलेक्सी अपार्टमेंट के सेक्युरिटी गार्ड ने इसकी पुष्टि की है. https://bit.ly/2ErR7aB
अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए www.abpnews.in पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए www.wahcricket.com पर आएं.