ABP न्यूज़ पर दिनभर की बड़ी खबरें
एबीपी न्यूज़, वेब डेस्क | 21 Mar 2019 10:02 PM (IST)

2019 के लोकसभा चुनाव के लिए सत्ता पर काबिज़ बीजेपी ने आज 184 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से ही चुनाव लड़ेंगे, जबकि लाल कृष्ण आडवानी की सीट गांधी नगर से इस बार बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह मैदान में होंगे. बीजेपी ने इस लिस्ट में 20 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों के उम्मीदवारों के नाम का एलान किया. यूपी से केंद्रीय राज्यमंत्री समेत 6 सांसदों का टिकट काटा गया है. देखें, पूरी लिस्ट https://bit.ly/2JxPlwy बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं. वो गुजरात के गांधी नगर से मैदान में होंगे. इस सीट पर शुरूआत से ही बीजेपी का कब्ज़ा रहा है. वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवानी इस सीट पर 6 बार लोकसभा का चुनाव जीते हैं, लेकिन इस बार यहां से उन्हें टिकट नहीं दिया गया है. https://bit.ly/2YmqOxY लंबे इंतजार के बाद बीजेपी ने 184 कैंडिडेट्स की पहली सूची जारी की, लेकिन बिहार से बीजेपी ने अपने एक भी कैंडिडेट के नाम का एलान नहीं किया. इसपर लिस्ट जारी करते हुए जगत प्रकाश नड्डा ने बताया कि बिहार से पार्टी कैंडिडेट के नामों की घोषणा एनडीए के साथ की जाएगी. उन्होंने कहा कि 17 बीजेपी कैंडिडेट्स के नाम तय कर लिए गए हैं और इसकी सूची बिहार नेतृत्व को भेज दी गई है. https://bit.ly/2CvTRFL उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने एक मंत्री सहित 6 सांसदों के टिकट काट दिए हैं. केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री और शाहजहांपुर से सांसद कृष्णा राज का टिकट काटा गया है. जिन सांसदों के टिकट कटे हैं उनमें- फतेहपुर सीकरी से चौधरी बाबूलाल, आगरा से पूर्व केंद्रीय मंत्री राम शंकर कठेरिया, संभल से सतपाल सैनी, हरदोई से अंशुल वर्मा और मिश्रिख से अंजु बाला हैं. https://bit.ly/2Fr7kAO यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलवामा हमले पर एसपी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव के दिए विवादित बयान पर कहा कि उनका बयान घटिया राजनीति का भद्दा उदाहरण है. उन्होंने कहा कि अपने बयान के लिए एसपी नेता जनता से माफी मांगें. बता दें कि रामगोपाल यादव ने एक सभा में कहा था कि वोट के लिए जवानों को मारा गया. https://bit.ly/2TsS8XKअन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए www.abpnews.in पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए www.wahcricket.com पर आएं.