राजनीति में प्रवेश करने की सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए आज तमिल अभिनेता रजनीकांत ने चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है. रजनीकांत ने अलग पार्टी बनाकर राज्य की सभी 234 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है. हालांकि उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी स्थानीय निकाय चुनाव में नहीं लड़ेगी. रजनीकांत के इस एलान के साथ ही उनके समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है. http://bit.ly/2q3aEMH
जम्मू-कश्मीर में पुलवामा के अवंतिपुरा सेक्टर के लेथपोरा इलाके में सीआरपीएफ के कमांडो ट्रेनिंग सेंटर पर फिदायीन हमला हुआ है. इस आतंकी हमले में चार जवान शहीद हो गए हैं. वहीं, सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है. जबकि एक आतंकी की तलाश जारी है. फिलहाल मुठभेड़ खत्म हो गई है और इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है. http://bit.ly/2C1S6Om
गुजरात में विजय रुपानी की कैबिनेट में विभागों के बंटवारों पर जारी उठापटक खत्म हो गई है. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के हस्तक्षेप के बाद रूठे उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल को वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी वापस मिल गई है. हालांकि, उन्हें शहरी विकास मंत्रालय वापस नहीं मिला. दरअसल 26 दिसंबर को शपथ के बाद जब विभागों का बंटवारा हुआ तो नितिन पटेल को वित्त मंत्रालय नहीं दिया गया. गुस्साए नितिन पटेल ने इस्तीफे की धमकी देकर मंत्रालय जाना छोड़ दिया था. http://bit.ly/2DF8AMZ
केंद्र सरकार ने मुस्लिम महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कानून में बदलाव करते हुए हज यात्रा के लिए महिलाओं को बिना किसी पुरुष संरक्षक के यात्रा करने की अनुमति दे दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में इस बात का एलान किया है. http://bit.ly/2DBDmGv इसके साथ ही तीन तलाक पर कानून बनाने को लेकर पीएम मोदी ने मन की बात में कहा कि 'कई साल तक पीड़ा झेलने के बाद, मुस्लिम समुदाय की महिलाओं को आखिरकार खुद को इस प्रथा से आजाद कराने का रास्ता मिल गया है.'
एशेज में शानदार प्रदर्शन के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में करियर की बेस्ट रेटिंग प्वाइंट के साथ नंबर वन पर बने हुए हैं. वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दूसरे स्थान के साथ साल का अंत किया. स्मिथ के नाम पर 947 अंक हैं और वो डॉन ब्रेडमैन के ऐतिहासिक 961 करियर प्वाइंट से सिर्फ 17 प्वाइंट दूर हैं.
