एक्सप्लोरर

ABP Shikhar Sammelan Highlights: नीति आयोग की बैठक के बहिष्कार पर विपक्ष को नड्डा की फटकार, बोले- बाबा को खुश करने के लिए...

ABP Budget Conclave Highlights: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को लोकसभा में बजट पेश किया. बजट पर चर्चा के लिए ABP ने शिखर सम्मेलन किया. इसमें तमाम नेताओं ने अपनी बात रखी.

Key Events
ABP News Shikhar Sammelan 2024 Live Updates Union Budget JP Nadda Akhilesh Yadav Chirag Paswan Gaurav Gogoi Budget Conclave ABP Shikhar Sammelan Highlights: नीति आयोग की बैठक के बहिष्कार पर विपक्ष को नड्डा की फटकार, बोले- बाबा को खुश करने के लिए...
शिखर सम्मेलन में स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा
Source : ABP

Background

एबीपी न्यूज ने बजट पर चर्चा के लिए बुधवार को शिखर सम्मेलन बुलाया. इस शिखर सम्मेलन के पहले सत्र में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने बजट 2024-25 की तारीफ की. इतना ही नहीं चिराग पासवान ने इस दौरान 2025 बिहार विधानसभा चुनाव में सीएम फेस, कंगना रनौत से मुलाकात और चाचा पशुपति पारस से रिश्तों से जुड़े सवाल पर भी जवाब दिया. 

शिखर सम्मेलन के दूसरे सत्र में कांग्रेस की ओर से सुप्रिया श्रीनेत और बीजेपी की ओर से सुधांशु त्रिवेदी शामिल हुए. सुप्रिया श्रीनेत ने आरोप लगाया कि ये बजट बैशाखियों को साधने वाला बजट है. इस बजट में रक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा के बजट में कटौती की गई. इन आरोपों का सुधांशु त्रिवेदी ने इसका जवाब दिया.

एबीपी शिखर सम्मेलन के तीसरे सत्र में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कहा, बजट को लेकर विपक्ष भ्रम फैला रहा है. इस बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया. 

शिखर सम्मेलन के चौथे सत्र में बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार शामिल हुए. उन्होंने विपक्ष के आरोपों पर कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साफ किया कि उनके बजट भाषण में दो राज्यों का नाम विशेषतौर पर लिया गया, लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि और राज्यों को कुछ नहीं मिला है. 

बजट पर क्या बोले चिराग पासवान?

इससे पहले चिराग पासवान ने कहा, इस बजट में युवाओं, गरीबों, मध्यवर्ग, किसानों की बात की गई है. इस बजट में कोई ऐसी कमी नहीं है कि विपक्ष उसे उठाकर कोई मुद्दा उठाए, इसलिए वे अब इसे कुर्सी बचाओ जैसा नाम दे रही है. 

बजट पर एबीपी शिखर सम्मेलन में कांग्रेस के कॉपी पेस्ट वाले बजट के आरोपों पर चिराग पासवान ने कहा, अगर ऐसा किया गया है, विपक्ष ऐसा कह रहा है तो उन्हें खुश होना चाहिए कि इस सरकार ने बजट में सभी की अच्छी बातों को शामिल किया है. 

क्या नीतीश कुमार फिर बनेंगे बिहार के CM?

इस सवाल के जवाब में चिराग पासवान ने कहा, हमारे गठबंधन के हर सहयोगी यही कह रहे हैं कि 2025 में गठबंधन नीतीश जी के चेहरे के साथ ही बिहार के विधानसभा चुनाव में जाएगा. हम नीतीश कुमार को सीएम बनाने के लक्ष्य के साथ काम कर रहे हैं.

कंगना से मुलाकात पर क्या बोले चिराग?

चिराग पासवान ने कहा, बहुत दिनों बाद मैंने उनसे बात की. मैंने पहले भी कहा था कि वे सदन में आएंगी तो मुझे खुशी होगी. मैं कभी अभिनेता तो बन ही नहीं पाया, नहीं तो ये हाल न होता मेरी पहली फिल्म का. मैं हमेशा नेता ही रहा, क्योंकि मैंने हमेशा राजनीति का ही माहौल देखा और वही मेरे अंदर हमेशा रहा. दरअसल, चिराग पासवान ने अपनी पहली फिल्म कंगना के साथ ही की थी. 

चाचा संग रिश्तों पर क्या बोले चिराग?

एबीपी शिखर सम्मेलन में चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पारस के साथ रिश्तों पर भी बात की. उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के बाद उनकी चाचा के साथ कोई बात नहीं हुई. उन्होंने कहा, अब मैं बहुत आगे निकल गया हूं. वे बहुत दूर रह गए हैं. अब मेरे लिए इन सब बातों की कोई अहमियत नहीं है. 

20:19 PM (IST)  •  24 Jul 2024

विपक्ष करेगा नीति आयोग का बहिष्कार, जेपी नड्डा ने किया पलटवार

बजट के विरोध में इंडिया गठबंधन के दलों ने नीति आयोग की बैठक का बहिस्कार करने का फैसला लिया है. इसपर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, "नीति आयोग में कांग्रेस पार्टी की सरकार से कोई नहीं आएगा. तो ठीक है कांग्रेस का तो रवैया ही है न आगे बढ़ना न बढ़ने देना, लेकिन बालक को खुश करने के लिए बाकी भी उस लाइन में लग जाएं ये पहली बार देखा है. नीति आयोग की बैठक देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है. देश रुकने वाला नहीं है और देश आगे बढ़ता रहेगा."

20:12 PM (IST)  •  24 Jul 2024

जेपी नड्डा ने बताया- देश में क्या-क्या बदला?

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने मोदी सरकार में बदले भारत की तस्वीर बताते हुए कहा, "गांव में लोग मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर और गाड़िया खरीद रहे हैं. उनके पास पैसा कहां से आ रहा है. ये दिखा रहा है कि भारत की अर्थव्यवस्था बढ़ रही है. मोबाइल में हम 92 प्रतिशत इंपोर्ट करते थे और आज हम 97 प्रतिशत मैन्युफैक्चर कर रहे हैं. इंफ्रास्ट्रक्चर में, पांच शहरों में मेट्रो थी आज 20 शहरों में है. 74 एयरपोर्ट थे और अब 149 एयरपोर्ट हैं. आज 706 मेडिकल कॉलेज हैं. हमारा नेशनल हाइवे 12 किलोमीटर प्रतिदिन के हिसाब से बनता था आज 28 किलोमीटर प्रतिदिन के हिसाब से बनता है."

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पवन खेड़ा को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के अंतरिम जमानत देने के आदेश पर लगाई रोक
पवन खेड़ा को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के अंतरिम जमानत देने के आदेश पर लगाई रोक
'सम्राट चौधरी को जिताइए, हम इन्हें बड़ा आदमी बनाएंगे', अमित शाह ने निभाया तारापुर में किया अपना वादा
'सम्राट चौधरी को जिताइए, हम इन्हें बड़ा आदमी बनाएंगे', शाह ने निभाया तारापुर में किया अपना वादा
मोदी सरकार के फैसले के खिलाफ सीना तानकर खड़ा हो गया ये मुख्यमंत्री, बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, दिल्ली को दी टेंशन
मोदी सरकार के फैसले के खिलाफ सीना तानकर खड़ा हो गया ये मुख्यमंत्री, बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, दिल्ली को दी टेंशन
Parliament Special Session: संसद के विशेष सत्र में पास होंगे महिला आरक्षण समेत 3 अहम बिल? बदल जाएगा सीटों का गणित, जानें कैसे
संसद के विशेष सत्र में पास होंगे महिला आरक्षण समेत 3 अहम बिल? बदल जाएगा सीटों का गणित, जानें कैसे

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान ने भेजी सेना और फाइटर जेट तो खुश हुआ सऊदी अरब, शहबाज-मुनीर की झोली में डाली अरबों डॉलर की भीख
PAK ने भेजी सेना और फाइटर जेट तो खुश हुआ सऊदी, शहबाज-मुनीर की झोली में डाली अरबों डॉलर की भीख
अशोक मित्तल पर ED का एक्शन, अरविंद केजरीवाल बोले- बर्दाश्त नहीं करेंगे, करारा जवाब देंगे
अशोक मित्तल पर ED का एक्शन, अरविंद केजरीवाल बोले- बर्दाश्त नहीं करेंगे, करारा जवाब देंगे
'सम्राट चौधरी को जिताइए, हम इन्हें बड़ा आदमी बनाएंगे', अमित शाह ने निभाया तारापुर में किया अपना वादा
'सम्राट चौधरी को जिताइए, हम इन्हें बड़ा आदमी बनाएंगे', शाह ने निभाया तारापुर में किया अपना वादा
Bhooth Bangala Advance Booking Day 1:अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' की कैसी चल रही एडवांस बुकिंग? कितने बिके टिकट, जानें सब यहां
अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' की कैसी चल रही एडवांस बुकिंग? कितने बिके टिकट, जानें सब यहां
IPL 2026: RCB को उसके घर में रोकना लखनऊ के लिए बड़ी चुनौती, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख नहीं होगा यकीन
IPL 2026: RCB को उसके घर में रोकना लखनऊ के लिए बड़ी चुनौती, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख नहीं होगा यकीन
ईरान जंग के बीच इस मुस्लिम देश ने कर दी अमेरिका की बेइज्जती! ट्रंप के दूत से मिलने से किया इनकार
ईरान जंग के बीच इस मुस्लिम देश ने कर दी अमेरिका की बेइज्जती! ट्रंप के दूत से मिलने से किया इनकार
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कितनी स्पीड में दौड़ा सकते हैं गाड़ी? निकलने से पहले जान लें नियम
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कितनी स्पीड में दौड़ा सकते हैं गाड़ी? जान लें नियम
How To Clean Mattress: गद्दों की लाइफ कैसे बचा सकता है बेकिंग सोडा? जान लें इसे यूज करने का सही तरीका
गद्दों की लाइफ कैसे बचा सकता है बेकिंग सोडा? जान लें इसे यूज करने का सही तरीका
Embed widget