एक्सप्लोरर

ABP Shikhar Sammelan 2024: 'राम और अयोध्या, टोपियां बदलने वालों के लिए...', विपक्ष पर गजेंद्र शेखावत का बड़ा हमला

ABP Shikhar Sammelan: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने एबीपी न्यूज के शिखर सम्मेलन में विपक्षी दलों पर वार करने के साथ ही केंद्रीय बजट को रोजगार के अवसर पैदा करने वाला बताया. 

ABP Shikhar Sammelan 2024: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत बुधवार (24 जुलाई) को एबीपी न्यूज के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे. बातचीत के दौरान गजेंद्र शेखावत ने राम-अयोध्या (Ram- Ayodhya) का जिक्र कर विपक्षी दलों पर निशाना साधा. दरअसल, अयोध्या के विकास से जुड़े सवाल पर उन्होंने विपक्षी दलों को घेरा. 

गजेंद्र शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने कहा, 'राम और अयोध्या हमारे लिए राजनीति का विषय नहीं है. ये विषय राजनीति का उन लोगों के लिए है जो चुनाव के वक्त हिंदू बन जाते हैं और जगह बदलने पर टोपी बदल लेते हैं.' केंद्रीय मंत्री ने बजट की भी तारीफ की और इसे युवाओं का बजट बताने के साथ ही रोजगार के लिए भी मददगार बताया. 

'किसान और महिलाओं के हित हैं शामिल'

उन्होंने कहा, इस बजट (Union Budget 2024) में किसानों (Farmers) और महिलाओं के हितों को शामिल किया गया है. एमएसएमई सेक्टर (MSME Sector) को जिस तरह से बजट में शामिल किया गया है, उससे अर्थव्यवस्था तेजी से दौड़ेगी. हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया की तीसरी मजबूत अर्थव्यवस्था बने, इसके लिए ये बजट मील का पत्थर साबित होगा.

महंगाई पर क्या बोले गजेंद्र शेखावत?

गजेंद्र शेखावत ने कहा, 'सरकार ने महंगाई को कंट्रोल करने की कोशिश की है और महंगाई काबू में है. हमारे आंकड़े पर हम गर्व कर सकते हैं और भारत की तरफ विश्व गौरव महसूस कर रहा है. जब भी भारत में कुछ अच्छा हुआ, विपक्ष ने इस तरह का ही व्यवहार किया है. चाहे वैक्सीन बनी हो, सर्जिकल स्ट्राइक हुई हो या कुछ और हुआ हो. इस बजट में क्या 80 मिनट में वित्त मंत्री सब कुछ पढ़ सकती थीं.'

'डोमेस्टिक लेवल बढ़ा है पर्यटन'

गजेंद्र शेखावत बोले, 'कोविड के बाद डोमिस्टिक लेवल पर पर्यटन बढ़ा रहा है और हमारा दायित्व है कि इसको और बढ़ाएं. हमारे जो पहले के पर्यटन स्थल हैं उसके अलावा और जगह भी विकसित कर रहे हैं जिससे हम भीड़ को हर जगह कम कर सकें. एक भी प्रदेश को आप उठा लें तो एक हजार से लेकर चौदह-पंद्रह हजार करोड़ रूपये तक लाभांश बढ़ा है. 

ममता बनर्जी पर किया वार

उन्होंने कहा, 'बिहार और आंध्र के अलावा कई कर्मिशयल कॉरीडोर दूसरे राज्यों में बन रहे हैं. ममता जी को नाराज होने का हक है, जल जीवन मिशन में सबसे खराब प्रदर्शन पिछली बार उनके प्रदेश का ही था. पिछली बार राज्यों का सहयोग नहीं मिलने से पूरा खर्च नहीं हो पाया था. इस बार पर्यटन मंत्रालय को पहले से ज्यादा मिला है. काशी कॉरीडोर और उज्जैन में पर्यटन बढ़ाने के लिए काम किया है. राजगीर और गया का विकास हो रहा है, सम्पूर्ण विकास हमारा लक्ष्य है. पर्यटन के बहुत सारे डोमेन है, भारत में धार्मिक पर्टयन एक महत्वपूर्ण विषय है.'

ये भी पढ़ें: ABP Shikhar Sammelan: कब बजेगी शहनाई और दूल्हा बनेंगे चिराग पासवान? abp शिखर सम्मेलन में दे दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैंने जब कहा कि मैं पद त्याग रहा हूं...',  उपराष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद पहली बार बोले जगदीप धनखड़ 
'मैंने जब कहा कि मैं पद त्याग रहा हूं...',  उपराष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद पहली बार बोले जगदीप धनखड़ 
असम में सामने आई कांग्रेस की अंतरकलह! गौरव गोगोई पर कार्यकर्ताओं का गंभीर आरोप, सिर मुंडवाने तक की दी धमकी
असम में सामने आई कांग्रेस की अंतरकलह! गौरव गोगोई पर कार्यकर्ताओं का गंभीर आरोप, सिर मुंडवाने तक की दी धमकी
विधायक पत्नी ने असेंबली में सरकार से पूछा सवाल तो खुद CM ने दिया जवाब, दोनों की हुई बहस, वीडियो वायरल
विधायक पत्नी ने असेंबली में सरकार से पूछा सवाल तो खुद CM ने दिया जवाब, दोनों की हुई बहस, वीडियो वायरल
CBI ने अनिल अंबानी की रिलायंस कम्युनिकेशन के खिलाफ दर्ज किया दूसरा केस, बैंक ऑफ बड़ौदा ने की शिकायत, जानें पूरा मामला
CBI ने अनिल अंबानी की रिलायंस कम्युनिकेशन के खिलाफ दर्ज किया दूसरा केस, बैंक ऑफ बड़ौदा ने की शिकायत

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: असल मुद्दों से ध्यान भटकाओ...राहुल को गद्दार बताओ? | Rahul Gandhi | Congress
PM Modi Israel Defence Mega Deal | Iron Dome,Sudarshan Chakra और India का Missile Shield| Paisa Live
ABP Report: जापान में योगी का 'जादू' चल गया! | CM Yogi in Japan | MAGLEV Train | Video Viral
Chitra Tripathi: Shankaracharya पर खुली नई फाइल, साजिश या सच्चाई?! | Avimukteshwaranand
Mutual Fund Classification Rules 2026 | SEBI Updates और Fund Types समझें | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के इजरायल दौरे से भड़के जमात-ए-इस्लामी हिंद के अध्यक्ष, कहा- भारत की आत्मा हमेशा दबे-कुचले...
PM मोदी के इजरायल दौरे से भड़के जमात-ए-इस्लामी हिंद के अध्यक्ष, कहा- भारत की आत्मा हमेशा दबे-कुचले...
अजित पवार के बेटे पार्थ पवार जाएंगे राज्यसभा, मां सुनेत्रा के डिप्टी CM बनने के बाद खाली हुई थी सीट
अजित पवार के बेटे पार्थ पवार जाएंगे राज्यसभा, मां सुनेत्रा के डिप्टी CM बनने के बाद खाली हुई थी सीट
अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ दूसरी सबसे 'धीमी' फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में चला बल्ला
अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ दूसरी सबसे 'धीमी' फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर नेतन्याहू संग क्या हुई PM मोदी की बात? abp न्यूज़ के सवाल पर MEA का जवाब
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर नेतन्याहू संग क्या हुई PM मोदी की बात? MEA ने दिया जवाब
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक, देखें तस्वीरें
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक
पीयूष गोयल, फडणवीस, थरूर से कंगना और अरमान मलिक तक... abp न्यूज़ के आइडिया ऑफ इंडिया के मंच पर होंगे ये सितारे
पीयूष गोयल, फडणवीस, थरूर से कंगना और अरमान मलिक तक... abp न्यूज़ के आइडिया ऑफ इंडिया के मंच पर होंगे ये सितारे
3 साल में इस महिला ने घटाया 72 किलो वजन, केवल 7 आसान स्टेप्स फॉलो कर आप भी हो सकती हैं स्लिम
3 साल में इस महिला ने घटाया 72 किलो वजन, केवल 7 आसान स्टेप्स फॉलो कर आप भी हो सकती हैं स्लिम
F 22 Raptor Price: कितनी है अमेरिका के F-22 रैप्टर लड़ाकू विमान की कीमत, जान लें इसकी एक-एक खासियत?
कितनी है अमेरिका के F-22 रैप्टर लड़ाकू विमान की कीमत, जान लें इसकी एक-एक खासियत?
Embed widget