नई दिल्ली: दिल्ली में चुनाव खत्म होने के बाद लगभग सभी एग्जिट पोल ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने का दावा किया है. एग्जिट पोल सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी पूरी तरह से कॉन्फिडेंस में दिख रही है तो बीजेपी एग्जिट पोल्स के विपरीत नतीजे आने की बात कर रही है. बीजेपी को इतना कॉन्फिडेंस है कि दिल्ली में वोटिंग खत्म होने के बाद एग्जिट पोल के आंकड़ों को गलत बता रही है. बीजेपी को तो ये भी लगता है कि 11 फरवरी को दिल्ली में उन्हीं की सरकार बनेगी. लेकिन अगर एग्जिट पोल के आंकड़ों पर नजर डालें तो दिल्ली में बीजेपी के अरमान पूरे होते नहीं दिख रहे.

ABP न्यूज-सी वोटर के एग्जिट पोल में दिल्ली की कुल 70 विधानसभा सीटों में आम आदमी पार्टी को 51 से 65 सीटें. बीजेपी को 3 से 17 और कांग्रेस को शून्य से 3 सीटें मिलने का अनुमान है. इसके औसत को देखें तो AAP को 58, बीजेपी को 10 और दो सीट कांग्रेस को मिल सकती है.

वोटिंग खत्म होने के बाद सभी को नतीजों का इंतजार है. एग्जिट पोल साफ इशारा कर रहे हैं कि दिल्ली में तीसरी बार आम आदमी पार्टी सत्ता पर काबिज होती दिख रही है. लेकिन बीजेपी की तरफ से लगातार इस बात को नकारा जा रहा है. दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी बीजेपी की जीत का दावा किया है.

बीजेपी के नेता भले ही अपनी जीत का दावा कर रहे हों लेकिन वोटिंग के बाद सामने आए एग्जिट पोल में अगर बीजेपी के हक में कोई बात जा रही है तो वो ये कि 2015 के मुकाबले बीजेपी की सीटें बढ़ सकती हैं. 2015 के चुनाव में आम आदमी पार्टी को 70 में से 67 सीटें मिली थी, बीजेपी को 3 और कांग्रेस को के खाते में एक भी सीट नहीं आयी थी. 11 फरवरी को अगर एग्जिट पोल के नतीजे सही साबित हुए तो आम आदमी पार्टी तीसरी बार दिल्ली की सत्ता के केंद्र में होगी. अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री होंगे और 21 साल से दिल्ली की सत्ता में काबिज होने की कवायद में लगी बीजेपी को अभी और इंतजार करना पड़ेगा.

संजय सिंह ने EVM की सुरक्षा पर उठाए सवाल

हर बार चुनाव में EVM की चर्चा जरूर होती है. दिल्ली चुनाव में भी वोटिंग के बाद अब EVM का मुद्दा उठ चुका है. बीजेपी की तरफ से EVM का बहाना न ढूंढने की बात कही गई तो आम आदमी पार्टी की तरफ से ट्वीट करके EVM की सुरक्षा पर चिंता जताई जाने लगी. आप नेता संजय सिंह ने EVM की सुरक्षा पर उठाए सवाल हैं.

एबीपी एक्जिट पोल के मुताबिक, 2015 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) को वोट प्रतिशत का नुकसान हो सकता है. बीजेपी फायदे में दिख रही है. कांग्रेस के वोट प्रतिशत में कोई खास बदलाव नहीं होता दिख रहा है.

क्या कहता है ABP Exit Poll?

पार्टीसीटवोट प्रतिशत
AAP (आप)51 से 6550.6 फीसदी
BJP (बीजेपी3 से 1736.7 फीसदी
Congress (कांग्रेस)0 से 39.3 फीसदी
अन्य04.7 फीसदी

दिल्ली में लोकसभा की सात सीटें हैं और सभी सीटों पर 2019 के चुनाव में बीजेपी ने जीत दर्ज की थी. सात सीटें- नई दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, चांदनी चौक, उत्तर पश्चिम दिल्ली और उत्तर पूर्वी दिल्ली शामिल हैं. सभी सात लोकसभा सीटों के अंतर्गत 10-10 विधानसभा सीटें आती है. क्या कहता है ABP Exit Poll Delhi:-

चांदनी चौक

पार्टीसीट वोट प्रतिशत
आप7 से 952.2
बीजेपी1 से 339.6
कांग्रेस0 से 15.6
अन्य02.6

पूर्वी दिल्ली

पार्टीसीट वोट प्रतिशत
आप6 से 853.6
बीजेपी1 से 333.5
कांग्रेस0 से 18.9
अन्य04.0

नई दिल्ली

पार्टीसीट वोट प्रतिशत
आप7 से 949.0
बीजेपी1 से 337.0
कांग्रेस08.5
अन्य05.5

उत्तर पूर्वी दिल्ली

पार्टीसीट वोट प्रतिशत
आप7 से 951.1
बीजेपी1 से 336.0
कांग्रेस0 से 110.1
अन्य02.8

उत्तर पश्चिम दिल्ली

पार्टीसीट वोट प्रतिशत
आप8 से 1046.7
बीजेपी0 से 233.7
कांग्रेस010.3
अन्य09.3

दक्षिणी दिल्ली

पार्टीसीट वोट प्रतिशत
आप7 से 946.1
बीजेपी0 से 233.8
कांग्रेस0 से 112.6
अन्य07.5

पश्चिमी दिल्ली

पार्टीसीट वोट प्रतिशत
आप7 से 952.6
बीजेपी1 से 338.7
कांग्रेस06.3
अन्य02.5

दिल्ली में शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए 61.46 फीसदी मतदान हुआ. यह 2015 में हुए चुनाव के 67.47 फीसदी मत प्रतिशत से कम है.

यह भी पढ़ें-

Poll of Exit Polls में AAP की वापसी, पढ़ें-BJP और कांग्रेस को कितनी सीटों से करना पड़ेगा संतोष