एक्सप्लोरर

ABP Cvoter Opinion Poll: बंगाल में ममता या मोदी, कौन करेगा 'खेला', किसके फेवर में 4 जून का रिजल्ट, पढ़ें क्या कह रहा ताजा सर्वे

ABP Cvoter Opinion Poll 2024: ABP न्यूज़ सी वोटर के चुनावी सर्वे में पश्चिम बंगाल की 42 सीटों में से BJP को 19 सीटें मिलती दिख रही है. TMC को 23 सीटें मिल सकती हैं. I.N.D.I.A को कोई सीट नहीं मील रही.

Lok Sabha Elections Opinion Poll 2024: लोकसभा चुनाव का दंगल शुरू हो गया है. शनिवार (16 मार्च) को मतदान की तारीखों के ऐलान के साथ ही, इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि किस राज्य में, कौन सी पार्टी, कितनी सीटें जीत सकती हैं. 

ऐसे में चुनाव में देश का मूड क्या है, इसे भांपने की कोशिश एबीपी न्यूज ने सी वोटर के साथ मिलकर की है. इसमें देश के अधिकतर हिंदी हार्ट लैंड में तो बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलता दिख रहा है. साथ ही उन राज्यों में भी बीजेपी का दम दिख रहा है जहां प्रदर्शन की उम्मीद नहीं रही है. ऐसा ही राज्य है पश्चिम बंगाल.

बंगाल में बीजेपी को 19 तो टीएमसी को 23 सीटें मिलने का अनुमान

 यहां सात चरणों में वोटिंग होनी है. 19 अप्रैल से शुरू होकर एक जून के बीच 44 दिनों के अंदर राज्य की 42 सीटों पर मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी. यहां से एबीपी न्यूज़ सी वोटर के सर्वे में 42 में से बीजेपी को 19 सीटें मिलने का अनुमान है. जबकि सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) 23 सीटें जीत सकती है. वैसे तो  ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है, लेकिन उसने राज्य में सभी 42 सीटों पर अकेले उम्मीदवार उतारे हैं.

माकपा कांग्रेस का सूपड़ा हो सकता है साफ

 दूसरी और सूबे में माकपा और कांग्रेस एक साथ मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं. ओपिनियन पोल में इन दोनों दलों को एक भी सीट मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है. 
बता दें कि पश्चिम बंगाल में 20 सीटों पर बीजेपी अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है, जिनमें से आसनसोल लोकसभा सीट पर भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है. तृणमूल भी सभी 42 सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी है, जबकि वाममोर्चा 16 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर चुका है.

बंगाल में क्या है राजनीतिक समीकरण?

दिलचस्प बात ये है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में राज्य की 42 सीटों में से 18 पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी. जबकि टीएमसी के हाथ 22 सीटें लगी थीं. बाकी दो सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार जीते थे. इसके पहले 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी केवल दो सीट जीत पाई थी.

(Disclaimer- लोकसभा चुनाव के एलान से पहले abp न्यूज़ के लिए सी वोटर ने किया है देश का सबसे बड़ा ओपिनियन पोल. इस सर्वे में 41 हजार 762 लोगों से बात की गई है. 1 फरवरी से 10 मार्च के बीच सर्वे लोकसभा की सभी 543 सीटों पर किया गया है. सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है.)

ये भी पढ़ें:Lok Sabha Election Dates Anounced: 'दुश्मनी जम कर करो लेकिन...', लोकसभा चुनाव तारीखों का ऐलान करते वक्त शायराना हुए चुनाव आयुक्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत और ईरान के रिश्ते 5000 साल पुराने', होर्मुज में भारतीय जहाजों पर फायरिंग को लेकर बोले ईरानी सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि
'भारत-ईरान के रिश्ते 5000 साल पुराने', होर्मुज में भारतीय जहाजों पर फायरिंग को लेकर बोले ईरानी सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि
'पक्षपातपूर्ण, ड्रामेबाजी...', PM मोदी के देश के नाम संबोधन पर भड़का विपक्ष, खरगे बोले- 59 बार सिर्फ कांग्रेस...
'पक्षपातपूर्ण, ड्रामेबाजी...', PM मोदी के देश के नाम संबोधन पर भड़का विपक्ष, खरगे बोले- 59 बार सिर्फ कांग्रेस...
PM Modi Speech in Hindi: 'हम हारे नहीं, हर रुकावट हटाकर रहेंगे', महिला आरक्षण बिल पर बोले PM मोदी, पढ़ें देश के नाम संबोधन की बड़ी बातें
'हम हारे नहीं, हर रुकावट हटाकर रहेंगे', महिला आरक्षण पर बोले PM, देश के नाम संबोधन की बड़ी बातें
फिर गहराया ईरान-अमेरिका के बीच युद्ध का संकट! हॉर्मुज नाकेबंदी पर बोले ट्रंप- 'तेहरान ब्लैकमेल नहीं कर सकता'
फिर गहराया ईरान-अमेरिका के बीच युद्ध का संकट! हॉर्मुज नाकेबंदी पर बोले ट्रंप- 'तेहरान ब्लैकमेल नहीं कर सकता'

वीडियोज

sansani: पति का मर्डर... पत्नी का 'इमोशनल' नाटक ! | MP News
Kanpur Accident : सड़क किनारे चल रहे बुजुर्ग को कार ने हवा में उछाला, रोंगटे खड़े कर देगा Video!
PM Modi Address To Nation: महिला आरक्षण पर PM के मन की बात! | Chitra Tripathi | Women Reservation
Saas Bahu Aur Saazish: Vikrant को देख Aishwarya के छूटे पसीने, मासूम को खाई में धकेल कर हुई फरार | Mannat
PM Modi Address To Nation: ''हम हारे नहीं, हर रुकावट हटाकर रहेंगे'- पीएम |Women Reservation | BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hormuz Strait: ईरान के जहाजों पर समंदर में कब्जा करेगा अमेरिका? होर्मुज नाकेबंदी के बीच सामने आया ट्रंप का मास्टरप्लान
ईरान के जहाजों पर समंदर में कब्जा करेगा अमेरिका? होर्मुज नाकेबंदी के बीच सामने आया ट्रंप का मास्टरप्लान
'नारी शक्ति वंदन अधिनियम की आड़ में...', PM मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन पर बोले इमरान मसूद
'नारी शक्ति वंदन अधिनियम की आड़ में...', PM मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन पर बोले इमरान मसूद
PM Modi Speech: 'लटकाना, अटकाना इनका काम', एंटी रिफॉर्म बता कांग्रेस पर बरसे PM मोदी, गिनाई विरोध की पूरी लिस्ट
'लटकाना, अटकाना इनका काम', एंटी रिफॉर्म बता कांग्रेस पर बरसे PM मोदी, गिनाई विरोध की लिस्ट
'लोकाह' से लेकर 'मंजुम्मेल बॉयज' तक, इन 5 मलयालम फिल्मों ने लूटा बॉक्स ऑफिस, OTT पर करें एंजॉय
'लोकाह' से लेकर 'मंजुम्मेल बॉयज' तक, इन 5 मलयालम फिल्मों ने लूटा बॉक्स ऑफिस, OTT पर करें एंजॉय
अभिषेक शर्मा ने तोड़ा सबसे तेज फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड, CSK के खिलाफ रचा इतिहास
अभिषेक शर्मा ने तोड़ा सबसे तेज फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड, CSK के खिलाफ रचा इतिहास
होर्मुज में भारतीय तेल टैंकर पर चली गोलियां, MEA ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया कड़ा विरोध
होर्मुज में भारतीय तेल टैंकर पर चली गोलियां, MEA ने ईरानी राजदूत को किया तलब, जताया कड़ा विरोध
मुरझाए पौधों में फूंकें नई जान, 15 दिन में दिखेगा जादू, इन सीक्रेट फॉर्मूला से मिलेगी डबल ग्रोथ
मुरझाए पौधों में फूंकें नई जान, 15 दिन में दिखेगा जादू, इन सीक्रेट फॉर्मूला से मिलेगी डबल ग्रोथ
क्या चोर बनेगा रे तू... ट्रेन से महिला का फोन छीनने की कोशिश में लुटेरे की कुटाई, वीडियो वायरल
क्या चोर बनेगा रे तू... ट्रेन से महिला का फोन छीनने की कोशिश में लुटेरे की कुटाई, वीडियो वायरल
Embed widget