ABP Cvoter Opinion Poll Highlights: '400 पार' के नारे के कितने करीब और कितने दूर बीजेपी, जानें किस राज्य में मिल सकती हैं कितनी सीट
ABP Cvoter Opinion Poll Highlights: ओपिनियन पोल में गुजरात, नॉर्थ ईस्ट, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, यूपी, ओडिशा और झारखंड का फाइनल आंकड़ा आया.

Background
ABP Cvoter Opinion Poll Highlights: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर तमाम सियासी दलों का चुनावी प्रचार चरम पर है. पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को वोटिंग होगी और 17 अप्रैल को प्रचार थम जाएगा. इस बीच एबीपी न्यूज़ के लिए सीवोटर ने देश का सबसे बड़ा ओपिनियन पोल किया है. इस ओपिनियन पोल में शामिल लोगों से देश का मूड जानने की कोशिश की गई है.
543 लोकसभा सीटों पर किए गए एबीपी न्यूज़-सीवोटर ओपिनियन पोल में कई चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं. सर्वे में आज गुजरात, नॉर्थ ईस्ट, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, यूपी, ओडिशा और झारखंड का फाइनल आंकड़ा आया. लोकसभा चुनाव 2024 के लिए विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन और बीजेपी नीत एनडीए सियासी समीकरणों को साधने के लिए ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं.
नोट: देश में लोकसभा का चुनाव प्रचार चरम पर है. पहले फेज के लिए चुनाव का प्रचार 17 अप्रैल को खत्म हो रहा है. उससे पहले abp न्यूज़ के लिए सी वोटर ने देश का फाइनल ओपिनियन पोल किया है. 11 मार्च से 12 अप्रैल तक किए गए इस सर्वे में 57 हजार 566 लोगों की राय ली गई है. सर्वे सभी 543 सीटों पर किया गया है. सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है.
आइए कार्ड सेक्शन में देखते हैं एबीपी-सीवोटर ओपिनियन पोल की पूरी डिटेल...
ABP Cvoter Opinion Poll Live: I.N.D.I.A. या NDA, फाइनल ओपिनियन पोल में किसने मारी बाजी?
लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर देश की 543 सीटों पर एबीपी न्यूज के लिए सीवोटर ने ओपिनियन पोल किया. सभी सीटों पर एनडीए को 47 फीसदी और इंडिया गठबंधन को 40 फीसदी और अन्य को 13 फीसदी वोट मिलने की संभावना है. वहीं, ओपिनियन पोल के फाइनल आंकड़ों की बात करें तो एनडीए को 373, इंडिया गठबंधन को 155 और अन्य को 15 सीटें मिलती दिख रही हैं.
ABP Cvoter Opinion Poll Live: झारखंड में I.N.D.I.A. होगा फेल! BJP कर सकती है खेला
ओपिनियन पोल में झारखंड की 14 सीटों में से एनडीए को 13 और इंडिया गठबंधन को 1 सीट मिलती दिख रही है. वहीं, वोट प्रतिशत की बात करें तो एनडीए को 54 फीसदी, इंडिया गठबंधन को 34 फीसदी और अन्य को 12 फीसदी वोट मिलने की संभावना है.
Source: IOCL

























