एक्सप्लोरर

Exit Poll 2024: जहां कभी BJP का नहीं खुलता था खाता, एग्जिट पोल ने उन तीन राज्यों में खिला दिया कमल, जानें कैसे पलटी बाजी

ABP Cvoter Exit Poll: बीजेपी उन राज्यों में मजबूत होते दिख रही है, जहां कभी क्षेत्रीय दलों का दबदबा हुआ करता था. बीजेपी ने ये कामयाबी पिछले 10 सालों में हासिल की है.

ABP Cvoter Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब सभी को बेसब्री से नतीजों का इंतजार है. चार जून को आने वाले नतीजों से साफ हो जाएगा कि देश में किसकी सरकार बनने वाली है. इस बीच नतीजों से पहले सामने आए एग्जिट पोल कुछ हद तक ये दिखाने का काम किया है कि चुनावी रिजल्ट कैसे हो सकता है. एग्जिट पोल में बीजेपी को उन तीन राज्यों में बढ़त लेते हुए दिखाया गया है, जहां वह कभी छोटे भाई की भूमिका में हुआ करती थी. 

दरअसल, हम जिन तीन राज्यों की बात कर रहे हैं, उसमें महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और हरियाणा शामिल हैं. इसके अलावा वह कई अन्य राज्यों में भी बढ़त ले रही है, जिसमें दक्षिण के कई सूबे भी शामिल हैं. यहां हैरानी वाली बात ये है कि करीब एक दशक पहले तक इन राज्यों में बीजेपी की मौजूदगी तो हुआ करती थी, लेकिन वह इतनी ज्यादा प्रभावी नहीं थी कि सीटों में तब्दील हो चुकी है. मगर अब तस्वीर बदल चुकी है. आइए जानते हैं कि बीजेपी को इन राज्यों में कितनी सीटें मिल रही हैं.

बंगाल में क्या है बीजेपी की स्थिति?

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की एंट्री 2014 के लोकसभा चुनाव में हुई थी, जब पार्टी ने यहां दो सीटों पर जीत हासिल की. इसके बाद 2019 में तो पार्टी ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 18 सीटों पर जीत हासिल की. विधानसभा के भीतर अब बीजेपी मुख्य विपक्षी दल है. एबीपी सी-वोटर एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी को बंगाल में 23-27 सीटें मिल सकती हैं, जबकि टीएमसी को 13 से 17 सीटें हासिल होने वाली हैं. इसी तरह से इंडिया गठबंधन को 1 से 3 सीटें मिल सकती हैं. 

महाराष्ट्र में बढ़ने लगा बीजेपी का दबदबा

महाराष्ट्र में 2014 से पहले तक बीजेपी शिवसेना के साथ छोटे भाई की भूमिका में थी. 2014 लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 23 सीटें मिलीं. फिर उसी साल हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अपना मुख्यमंत्री बनाया. राज्य में अब उद्धव ठाकरे की शिवसेना और शरद पवार की एनसीपी कमजोर हुए हैं. एग्जिट पोल के मुताबिक, महाराष्ट्र में एनडीए को 22-26 सीटें हासिल कर सकता है. इंडिया गठबंधन के खाते में 23-25 सीटें जा सकती हैं. 

हरियाणा में किसकी लहर?

हरियाणा में 2014 से पहले बीजेपी का प्रभाव न के बराबर था. मगर अब हालात बदल चुके हैं. पिछले 10 सालों से यहां पर बीजेपी की सरकार है. 2014 में मोदी लहर के दौरान बीजेपी को हरियाणा में 7 सीटों पर जीत मिली. इसके बाद हुए 2019 के चुनाव में पार्टी ने सभी 10 सीटों पर जीत हासिल की. एग्जिट पोल के मुताबिक, इस बार बीजेपी को हरियाणा में 4-6 सीटें मिल सकती हैं, जबकि इंडिया गठबंधन को भी इतनी ही सीटें आ सकती हैं. 

यह भी पढ़ें: ममता बनर्जी को बंगाल में बहुत बड़ा झटका, 2014 में 34, 2019 में 22 और अब 13 से 17

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bangladesh PM Salary: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री को हर महीने कितनी मिलती है सैलरी, क्या-क्या सुविधाएं? जानें
बांग्लादेश के प्रधानमंत्री को हर महीने कितनी मिलती है सैलरी, क्या-क्या सुविधाएं? जानें
'तेज प्रताप घर के सदस्य, हमारे यहां लक्ष्मी आई', अनुष्का के भाई आकाश ने कहा- 'पिता का नाम…'
'तेज प्रताप घर के सदस्य, हमारे यहां लक्ष्मी आई', अनुष्का के भाई आकाश ने कहा- 'पिता का नाम…'
बांग्लादेश में कब-कब हुआ जनमत संग्रह? इस बार कितना अलग, क्या यूनुस बनेंगे और ताकतवर!
बांग्लादेश में कब-कब हुआ जनमत संग्रह? इस बार कितना अलग, क्या यूनुस बनेंगे और ताकतवर!
नामिबिया मैच से पहले टीम इंडिया में फेरबदल, प्लेइंग 11 में होंगे दो चौंकाने वाले बदलाव
नामिबिया मैच से पहले टीम इंडिया में फेरबदल, प्लेइंग 11 में होंगे दो चौंकाने वाले बदलाव

वीडियोज

India-US Trade Deal के बीच Oil Game बदला | US, Venezuela vs Russia| Paisa Live
₹9.12 Lakh Crore Budget: Yogi Govt का Final Masterstroke| Paisa Live
Bangladesh: Bangladesh चुनाव पर abp न्यूज़ की 'विशाल' व्करेज | Violence
Sansani: दिल्ली में कदम-कदम पर 'मौत के दरवाजे'! | Crime | Delhi News
Hindu Sangathan On Valentine's Day: वैलेंटाइन डे के खिलाफ हिंदू संगठनों का लट्ठ पूजन | ABP News | MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bangladesh PM Salary: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री को हर महीने कितनी मिलती है सैलरी, क्या-क्या सुविधाएं? जानें
बांग्लादेश के प्रधानमंत्री को हर महीने कितनी मिलती है सैलरी, क्या-क्या सुविधाएं? जानें
'तेज प्रताप घर के सदस्य, हमारे यहां लक्ष्मी आई', अनुष्का के भाई आकाश ने कहा- 'पिता का नाम…'
'तेज प्रताप घर के सदस्य, हमारे यहां लक्ष्मी आई', अनुष्का के भाई आकाश ने कहा- 'पिता का नाम…'
बांग्लादेश में कब-कब हुआ जनमत संग्रह? इस बार कितना अलग, क्या यूनुस बनेंगे और ताकतवर!
बांग्लादेश में कब-कब हुआ जनमत संग्रह? इस बार कितना अलग, क्या यूनुस बनेंगे और ताकतवर!
नामिबिया मैच से पहले टीम इंडिया में फेरबदल, प्लेइंग 11 में होंगे दो चौंकाने वाले बदलाव
नामिबिया मैच से पहले टीम इंडिया में फेरबदल, प्लेइंग 11 में होंगे दो चौंकाने वाले बदलाव
महेश बाबू ने की सारा अर्जुन की फिल्म 'यूफोरिया' की तारीफ, बोले- जरूर देखें ये मूवी
महेश बाबू ने की सारा अर्जुन की फिल्म 'यूफोरिया' की तारीफ, बोले- जरूर देखें ये मूवी
DTC में नौकरी पाने का शानदार मौका, 60 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी; पढ़ें डिटेल्स
DTC में नौकरी पाने का शानदार मौका, 60 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी; पढ़ें डिटेल्स
Mobile Radiation Cancer Risk: सिरहाने मोबाइल रखकर सोने से क्या हो जाता है कैंसर, डॉक्टर से जानें कितनी सच है यह बात?
सिरहाने मोबाइल रखकर सोने से क्या हो जाता है कैंसर, डॉक्टर से जानें कितनी सच है यह बात?
मध्य प्रदेश में अब तलाकशुदा बेटियों को भी मिलेगी पेंशन, जानें कैसे करना होगा अप्लाई?
मध्य प्रदेश में अब तलाकशुदा बेटियों को भी मिलेगी पेंशन, जानें कैसे करना होगा अप्लाई?
Embed widget