एक्सप्लोरर

ABP C Voter Opinion Poll: 2024 में भारत जोड़ो यात्रा और नए चेहरों को आगे करने से कांग्रेस को होगा फायदा? सर्वे में लोगों ने दिए चौंकाने वाले जवाब

ABP C Voter Survey: कांग्रेस ने दावा किया था कि भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का काफी समर्थन मिला है लेकिन इसका फायदा 2024 के चुनाव में होगा या नहीं, इसे लेकर ओपिनियन पोल में जनता ने राय दी है.

Lok Sabha Election Opinion Poll: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में पार्टी जनवरी के दूसरे सप्ताह से 'भारत जोड़ो यात्रा' का दूसरा पार्ट शुरू करेगी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 21 दिसंबर को सीडब्ल्यूसी की बैठक में भारत जोड़ो यात्रा पार्ट 2 का जिक्र किया था. दूसरे पार्ट में भारत जोड़ो यात्रा अरुणाचल प्रदेश से गुजरात तक चलेगी. 

वहीं, पिछले साल 12 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई 30 जनवरी 2023 को जम्मू-कश्मीर में समाप्त हुई भारत जोड़ो यात्रा को कांग्रेस ने सफल बताया था और दावा किया था कि पार्टी को इससे लोगों का अच्छा समर्थन मिला है. तब भारत जोड़ो यात्रा ने 136 दिनों में 12 राज्यों से होते हुए चार हजार किलोमीटर से ज्यादा सफर तय किया था.

कांग्रेस पार्टी ने कहा था कि उसकी भारत जोड़ो यात्रा का मकसद राजनीतिक नहीं है, बल्कि लोगों को जोड़ना है. हालांकि, इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा था. अब 2024 के लोकसभा चुनाव में क्या भारत जोड़ो यात्रा और पार्टी में नए चेहरों को आगे करने का फायदा कांग्रेस को मिलेगा, यह बड़ा सवाल है.

एबीपी न्यूज के लिए किए गए सी वोटर के ओपिनियन पोल में जब लोगों से ये सवाल पूछे गए तो चौंकाने वाले जवाब सामने आए. ओपिनियन पोल में ज्यादा प्रतिशत में लोगों ने कहा कि कांग्रेस को भारत जोड़ो यात्रा का फायदा 2024 में नहीं मिलेगा. वहीं, नए चेहरो को आगे करने को लेकर भी ज्यादा लोगों ने कहा कि इसका फायदा पार्टी को नहीं मिलेगा.

2024 का पहला ओपिनियन पोल- भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस को 2024 में फायदा होगा?
स्रोत- सी वोटर 
हां-44%
नहीं-46%
पता नहीं-10%

पोल में 46 फीसदी लोगों ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस को फायदा नहीं होगा और 44 फीसदी ने कहा कि फायदा होगा. वहीं, 10 फीसदी लोगों ने 'पता नहीं' में जवाब दिया. 

कांग्रेस भी नए चेहरों को आगे कर रही है, 2024 में इससे फायदा होगा?
स्रोत- सी वोटर 
हां-43%
नहीं-45%
पता नहीं-12%

पोल में 45 फीसदी लोगों ने कहा कि नए चेहरों को आगे करने से 2024 में कांग्रेस को फायदा नहीं होगा, 43 फीसदी लोगों ने कहा कि फायदा होगा. वहीं, 12 फीसदी लोगों ने 'पता नहीं' में जवाब दिया.

नोट- abp न्यूज़ के लिए सी वोटर ने 2024 का पहला ओपिनियन पोल किया है. सर्वे में सभी 543 लोकसभा सीटों पर 13 ,115 लोगों से बात की गई है. सर्वे 15 दिसंबर से 21 दिसंबर के बीच किया गया है. इसमें मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है.

यह भी पढ़ें- ABP C Voter Opinion Poll: राहुल, नीतीश, ममता या केजरीवाल... I.N.D.I.A. का चेहरा किसे बनना चाहिए? सर्वे में लोगों ने बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: पाकिस्तान में जिस मस्जिद के सामने हुआ धमाका, वहां से 1 KM दूर शियाओं के खिलाफ भड़काऊ भाषण दे रहा था सिपाह-ए-सहाबा का चीफ
PAK में जिस मस्जिद के सामने हुआ धमाका, वहां से 1 KM दूर शियाओं के खिलाफ हो रहे थे भड़काऊ भाषण
देहरादून: वक्फ बोर्ड से नोटिस के बाद आजाद नगर में हड़कंप, अतिक्रमण हटाने के निर्देश
देहरादून: वक्फ बोर्ड से नोटिस के बाद आजाद नगर में हड़कंप, अतिक्रमण हटाने के निर्देश
वर्ल्ड कप फाइनल में बने 722 रन, टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के बाद Caleb Falconer ने ठोका शतक
वर्ल्ड कप फाइनल में बने 722 रन, टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के बाद Caleb Falconer ने ठोका शतक
जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से क्यों दिया इस्तीफा? हामिद अंसारी ने दिया ये जवाब
जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से क्यों दिया इस्तीफा? हामिद अंसारी ने दिया ये जवाब

वीडियोज

Sansani: सिस्टम के 'सरकारी कातिलों' का जाल ! | Crime News
Parliament Budget Session: वेल में नारेबाजी और निलंबित सांसदों का प्रदर्शन | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: क्यों ब्राह्मणों को निशाना बनाया जा रहा ? |Ghooskhor Pandat Controversy
Bharat Ki Baat: 2047 की बात...1947 की तरफ चले! | Dewa Sharif Barabanki | UP News
Sandeep Chaudhary: पहले युवराज, अब कमल...सड़क-सड़क मौत का दलदल! | Janakpuri Biker Death

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: पाकिस्तान में जिस मस्जिद के सामने हुआ धमाका, वहां से 1 KM दूर शियाओं के खिलाफ भड़काऊ भाषण दे रहा था सिपाह-ए-सहाबा का चीफ
PAK में जिस मस्जिद के सामने हुआ धमाका, वहां से 1 KM दूर शियाओं के खिलाफ हो रहे थे भड़काऊ भाषण
देहरादून: वक्फ बोर्ड से नोटिस के बाद आजाद नगर में हड़कंप, अतिक्रमण हटाने के निर्देश
देहरादून: वक्फ बोर्ड से नोटिस के बाद आजाद नगर में हड़कंप, अतिक्रमण हटाने के निर्देश
वर्ल्ड कप फाइनल में बने 722 रन, टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के बाद Caleb Falconer ने ठोका शतक
वर्ल्ड कप फाइनल में बने 722 रन, टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के बाद Caleb Falconer ने ठोका शतक
जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से क्यों दिया इस्तीफा? हामिद अंसारी ने दिया ये जवाब
जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से क्यों दिया इस्तीफा? हामिद अंसारी ने दिया ये जवाब
'मर्दानी 3' vs 'बॉर्डर 2': रानी मुखर्जी और सनी देओल की बॉक्स ऑफिस पर हो रही जोरदार टक्कर, जानें शुक्रवार का कलेक्शन
'मर्दानी 3' vs 'बॉर्डर 2': रानी मुखर्जी और सनी देओल की बॉक्स ऑफिस पर हो रही जोरदार टक्कर, जानें शुक्रवार का कलेक्शन
पाकिस्तान में शिया नरसंहार की 20 साल पुरानी कहानी, जब आतंकी हमलों की भेंट चढ़े 777 मुसलमान
पाकिस्तान में शिया नरसंहार की 20 साल पुरानी कहानी, जब आतंकी हमलों की भेंट चढ़े 777 मुसलमान
परमाणु बम बनाने से पीछे क्यों हटे थे आइंस्टीन, मैनहट्टन प्रोजेक्ट में क्यों नहीं हुए थे शामिल?
परमाणु बम बनाने से पीछे क्यों हटे थे आइंस्टीन, मैनहट्टन प्रोजेक्ट में क्यों नहीं हुए थे शामिल?
Happy Rose Day 2026 Wishes: गुलाबों से शुरू होता है प्यार का इजहार, रोज डे पर भेजें ये खास विशेज
गुलाबों से शुरू होता है प्यार का इजहार, रोज डे पर भेजें ये खास विशेज
Embed widget