कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने मीडिया चैनल को दिए एक इंटरव्यू में अपने आशुतोष रांका और सौरव दास के रिश्ते के बारे खुलकर बात की. उनसे जब पूछा गया कि ये सवाल उठ रहा है आपके सौरव दास और आशुतोष रांका के बीच रिश्ते खराब हो चुके हैं. ये चुनौती अब आपके सामने है. सोशल मीडिया पर पूरा एक कैंपेन चल रहा है कि आप लोगों में मतभेद हो गए है. आशुतोष रांका सौरव दास अलग हो गए है. मास्टरमांइड अभिजीत को अलग कर दिया गया है. वे महाराष्ट्र चले गए नाराज होकर. इनमे फूट पड़ गए हैं. ये CJP का अंत हैं. रेड माइक को दिए इंटरव्यू में अभिजीत दीपके ने कहा कि भाई, जो कॉन्स्पिरेशन थ्योरी लिखनी हो न अच्छी लिखो मतलब यकीन करने लायक लिखो. अभी जेल से बाहर आते ही आशुतोष रांका सौरव दास को मैंने जो गालियां गालियां दी हैं क्या कहूं. मैंने दोनों से कहा कि अरेस्ट तुम हो जाते हो यहां पर तुम्हारे घरवालों से मुझे बात करनी पड़ती है. मैं उनके और अपने घरवालों को समझा रहा हूं.
मेरे बिना गार्डन में कोई अकेले नहीं घूमेगा- अभिजीत
अभिजीत दीपके ने कहा कि घरवालों को समझा रहा हूं कि मेरे साथ क्या हो रहा है. अब मुझे आशुतोष रांका-सौरव दास की फैमिली को भी समझाना पड़ रहे है. इस पर वे लोग कहते हैं कि अब इस काम में ऊतर गए हैं तो करना पड़ेगा. हालांकि, मैंने उनसे कहा कि इसके बाद जहां जाएंगे तीनों साथ जाएंगे. यह मेरे बिना गार्डन में कोई अकेले नहीं घूमेगा. अब मैं दोनों से मिलकर ये तय करेंगे की अगला गार्डन कौन जाएगा. CJP लगातार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की इस्तीफे की मांग कर रही है. इसको लेकर उन्होंने विरोध प्रदर्शन का भी ऐलान किया था. हालांकि, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने से पहले ही उन्हें हिरासत में ले लिया गया था. हालांकि, बाद में छोड़ दिया गया था.
