एक्सप्लोरर

Weather Today: 'आंधी-तूफान, बारिश', IMD का अलर्ट, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश में 1अगस्त को कहां कैसा रहेगा मौसम

IMD Alert Weather Update 1 August: मौसम विभाग ने अगस्त माह की शुरुआत में ही दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ ही भारी बारिश की संभावना जताई है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगस्त माह की शुरुआत में ही देश की राजधानी दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान और पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में आंधी-तूफान के साथ ही भारी बारिश और बिजली गिरने का पूर्वानुमान जताया है. 

मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में शुक्रवार (1 अगस्त 2025) को दिन भर बादल छाए रहेंगे. बिजली चमकने और हल्की बारिश की संभावना है. अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने के आसार हैं. अगस्त के पहले सप्ताह में हल्की बारिश के आसार हैं.

वेस्ट यूपी में आज बारिश के आसार 
मौसम विभाग के मुताबिक आज (1 अगस्त, 2025) को यूपी के पश्चिमी इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. इनमें सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर और बरेली के आस-पास के इलाके शामिल हैं.

मध्य प्रदेश की बात करें तो नदियों से सटे कई जिलों में सैंकड़ों गांव बाढ़ से घिर गए हैं. ग्वालियर-चंबल अंचल में राजस्थान के कोटा बराज, नौनार डैम से छोड़े जा रहे पानी के कारण चंबल नदी में उफान बढ़ता जा रहा है, इस कारण इस क्षेत्र में हालत सबसे खराब हैं. 

राजस्थान के कई इलाकों में बाढ़
राजस्थान में भारी बारिश के कारण चंबल और पार्वती नदियों का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है. धौलपुर में चंबल खतरे के निशान से 12 मीटर ऊपर बह रही है, इस कारण यहां के कई इलाके डूब गए हैं. राहत और बचाव के लिए सेना को बुलाया गया है. कोटा, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर और टोंक में बाढ़ के हालात बने हुए हैं. 

मनाली-लेह मार्ग धंसने का खतरा बढ़ा
पहाड़ी राज्यों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश में तेज वर्षा के कारण मनाली के बाहंग क्षेत्र में ब्यास नदी का पानी घरों और दुकानों तक पहुंच जाने के कारण मनाली-लेह मार्ग धंसने का खतरा बढ़ गया है. IMD ने शुक्रवार को कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, शिमला और सिरमौर जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है.

दूसरे दिन भी स्थगित रही केदारनाथ यात्रा 
उत्तराखंड में भूस्खलन और अत्यधिक बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा गुरुवार को दूसरे दिन भी स्थगित रही. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने 1100 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित निकाला है. 5 हजार से अधिक यात्रियों को सोनप्रयाग में रोका गया. मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, चंपावत और पिथौरागढ़ के लिए यलो अलर्ट जारी किया है.

ये भी पढ़ें

अमेरिका के टैरिफ का दिखा असर! भारत ने F-35 स्टील्थ फाइटर जेट खरीदने से किया इंकार, रिपोर्ट में खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: राहुल-प्रियंका गांधी को दिल्ली पुलिस ने किया रिहा, छत्रसाल स्टेडियम से बाहर निकले
LIVE: राहुल-प्रियंका गांधी को दिल्ली पुलिस ने किया रिहा, छत्रसाल स्टेडियम से बाहर निकले
कांग्रेस सांसदों को भी नहीं पता था राहुल गांधी के धरने का 'सीक्रेट प्लान'! अब हुआ बड़ा खुलासा
कांग्रेस सांसदों को भी नहीं पता था राहुल गांधी के धरने का 'सीक्रेट प्लान'! अब हुआ बड़ा खुलासा
सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से मिली छुट्टी, गुरुग्राम के वेदांता में किए गए शिफ्ट
सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से मिली छुट्टी, गुरुग्राम के वेदांता में किए गए शिफ्ट
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget