PM मोदी के 'एक्सरसाइज वीडियो' के मीम सोशल मीडिया पर हुए वायरल
एबीपी न्यूज़ | 15 Jun 2018 01:47 PM (IST)
पीएम मोदी के फिटनेस वीडियो सोशल मीडिया पर छा गए हैं, लेकिन ये वीडियो फिटनेस नहीं बल्कि मीम के रुप में लोगों को लुभा रहे हैं.
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के फिटनेस चैलेंज को स्वीकार करते हुए हाल ही में अपना 'एक्सरसाइज वीडियो' साझा किया. इस वीडियो में प्रधानमंत्री बागीचे में कई तरह के व्यायाम करते नजर आ रहे है. पीएम का ये वीडियो रिलीज होने के थोड़े ही वक्त बाद ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसे लोग ट्विटर और फेसबुक पर मीम की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं. प्रधानमंत्री के इस वीडियो पर बने ऐसे ही कुछ मजाकिया मीम हम आपके लिए लाएं हैं. प्रधानमंत्री के वीडियो से बने ये मीम फिटनेस से ज्यादा लोगों को हंसाने का काम कर रहे हैं. आगे स्लाइड में देखें ऐसे ही मीम.